ढाका: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने हिंदू समुदाय को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। यूनुस ने कहा कि उनका देश हर धर्म एवं जाति के लोगों के लिए सुरक्षित स्थान है। बसंत पंचमी के अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं ने सोमवार को पूरे उत्साह के साथ सरस्वती पूजा की। यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव का वास है। उन्होंने कहा, ‘‘हजारों साल से सभी जातियों, रंगों और धर्मों के लोग इस देश में एक साथ रह रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह देश हम सबका है और हर धर्म एवं जाति के लोगों के लिए सुरक्षित स्थान है।’’ …
Author: News Desk
राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्री ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता को सिर्फ लूटा है. केजरीवाल सच बहुत कम बोलते हैं. उन्होंने लोगों को बहुत आश्वासन बहुत दिए थे लेकिन एक भी पूरे नहीं किए. दिल्ली का विकास भी उसी तेजी से होना चाहिए जैसे भारत का हो रहा है, दिल्ली पिछड़ती जा रही है, सड़कों की हालत खराब हें, नालों में गंदा पानी और झुग्गी-झोपड़ियों में अभी भी लोग रह रहे हैं. 11 साल हो गए आजतक यमुना साफ नहीं हो पाई . AAP ने बड़े वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं…
एथेंस: ग्रीस के खूबसूरत द्वीप सेंटोरिनी में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। भूकंप के झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रीस के इस पर्यटक पसंदीदा इलाके में शुक्रवार से रविवार तक 200 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। सबसे तेज भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। एडवाइजरी जारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने आम जनता के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर इकट्ठा होने से बचने…
रायपुर प्रदेश भर के व्यावसायिक शिक्षक पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने की वजह से परेशान हैं और उन्हें समग्र शिक्षा कार्यालय के बाहर अपनी परेशानियां जताने के लिए मजबूर हैं. इन शिक्षकों का कहना है कि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मेहनताना समय पर नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उनका जीवन मुश्किल हो गया है. शिक्षक संगठन ने अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और ग्राम तरंग कम्पनी को बर्खास्त करने की मांग उठाई है. शिक्षकों का आरोप है कि इन कंपनियों ने उन्हें वेतन देने में जानबूझकर देरी की है, जबकि ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया है.…
Syria Bomb Blast: उत्तरी सीरिया के मनबीज शहर के बाहरी इलाके में भीषण बम धमाका हुआ है। धमाका कृषि श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन के पास हुआ है। धमाका एक कार में हुआ है जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। स्थानीय नागरिक सुरक्षा और युद्ध निगरानी संस्था इस बारे में जानकारी दी है। बशर असद के दिसंबर में अपदस्थ होने के बाद पूर्वोत्तर अलेप्पो प्रांत के मनबीज में हिंसा की घटनाएं होती रही हैं। ‘सीरियन नेशनल आर्मी’ के नाम से जाने जाने वाले तुर्किये समर्थित गुटों का अमेरिका समर्थित कुर्द नेतृत्व वाली ‘सीरियन…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई रैलियों के जरिए दिल्ली में भाजपा का वनवास खत्म करने के लिए माहौल भगवामय बनाने का प्रयास किया। रविवार को आरके पुरम में भी उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और जीत का पूरा भरोसा जाहिर किया। उन्होंने वोटिंग के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से थाली-घंटी और ढोल वाली एक अपील भी की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने वोटिंग के लिए दिन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी कि वे अपने साथ भाजपा समर्थकों को बूथ तक लेकर जाएं। पीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली…
जालौर। जालौर के उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक अस्पताल में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें अस्पताल में सो रहे डॉक्टर मुरारी लाल मीणा की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि डॉक्टर पलंग समेत जल गए। डॉक्टर मुरारी लाल मीणा जयपुर के करतारपुर भगवती नगर के निवासी थे और उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक औषधालय में थे। वे अस्पताल परिसर में ही बने कमरे में रहते थे, जिसमें उनकी रसोई भी थी। रविवार रात अचानक कमरे में आग लग गई। माना जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि डॉक्टर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।…
महाराष्ट्र : गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले फरार दोषी सलीम जर्दा को महाराष्ट्र के पुणे जिले में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. सलीम जर्दा 17 सितंबर 2024 को सात दिन की पैरोल पर गुजरात की जेल से बाहर आया था और इसके बाद वह फरार हो गया था. पुलिस ने बताया कि पहले भी आठ बार पैरोल का उल्लंघन कर चुके जर्दा को चोरी के एक मामले में 22 जनवरी को पुणे ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. उसे नासिक में दर्ज चोरी…
Sikandar: सिकंदर रिलीज से पहले ही खबरों में है। फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई ऐसा अपडेट सामने आता है। जो फिल्मी दुनिया में बज क्रिएट कर देता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। खुद एक्ट्रेस ने फिल्म में काम करने की खबर को कन्फर्म किया है। सिकंदर में सलमान खान के साथ काम करने वाली यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि अंजिनी धवन हैं। 24 साल की अंजिनी ने पिछले साल ही फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया…
रायपुर: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा उपलब्ध रिपोर्ट बताती है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। वर्ष 2022 में कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़े 2021 और 2020 की तुलना में गंभीर वृद्धि दर्शाते हैं। देश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों (प्रति एक लाख जनसंख्या पर अपराधों की संख्या) की औसत दर 66.4 रही, जबकि आरोप पत्र दाखिल करने की दर 75.8 रही। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सबसे अधिक दर 144.4 दिल्ली में दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक 65,743 एफआईआर उत्तर प्रदेश में दर्ज की गईं। छत्तीसगढ़…