Author: News Desk

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त करते हुए केंद्रीय बजट 2025 में कौशल विकास और रोजगार को केंद्र में रखा गया है। मध्यप्रदेश इस अवसर का लाभ उठाते हुए प्रदेश को 'कौशल शक्ति प्रदेश' के रूप में विकसित करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हम एक ऐसा वातावरण तैयार कर रहे हैं, जहां हर युवा को नवीनतम औद्योगिक जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिलेगा। इससे प्रदेश की प्रतिभा न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी…

Read More

भोपाल : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने खरगोन जिले में अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में कैबिनेट कर ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसे पूरे प्रदेश में सराहा गया। निर्णय था, प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों एवं ग्रामपंचायतों में शराबबंदी का। इसी दिन मोहन सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि पुण्य सलिला माँ नर्मदा के तट के दोनों किनारे 5 किलोमीटर की परिधि में शराबबंदी पूर्ववत लागू रहेगी। यह दिन इस लिये भी मध्यप्रदेश के इतिहास में स्मरणीय बनेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने महिलाओं के समग्र…

Read More

बिलासपुर। भारतीय डाक विभाग भरोसे एवं विश्वसनीयता का प्रतीक अपनी सबसे महत्तवपूर्ण एवं अभूतपूर्व निवेश+बीमा की अद्वितीय योजना पोस्टल लाईफ इंश्योरेंस का 141 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। इस योजना की शुरुआत 1 फरवरी 1884 को केवल डाकविभाग के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने एवं परिवार की सुरक्षा के लिए की गई थी, आजादी के पश्चात इस योजना का विस्तार किया गया । परिणामस्वरूप आज वर्तमान में इस जनकल्याणकारी एवं कम से कम प्रीमियम, अत्यधिक बोनस वाली स्कीम का लाभ प्रत्येक स्नातक नागरिक भी ले सकते हैं। इसी तारतम्य में 1 फरवरी को पोस्टल लाईफ इंश्योरेंस के…

Read More

बालोद. गैस सिलेंडर से भरा ट्रक आज सुबह अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गई. हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से ट्रक गैस सिलेंडर लेकर रायपुर की ओर जा रही थी. जगतरा गांव में एक मंदिर के पास मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद ट्रक ट्रैक्टर से जा टकराई और नेशनल हाइवे पर पलट गई. इस…

Read More

धमतरी जिले में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग की जान ले ली. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को घसीटकर जंगल ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया. यह घटना मगरलोड इलाके के ग्राम बेन्द्राचुआ गांव की है. बताया जा रहा है कि सोनारिन दैहान निवासी 62 वर्षीय मनराखन ध्रुव सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी तेंदुआ आ धमका. तेंदुआ बुजुर्ग को सड़क से घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना के बाद उत्तर सिंगपुर वन…

Read More

बीजापुर पश्चिम बस्तर डिवीजन के तोड़का-कोरचोली जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुए मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए. मारे गए माओवादियों में एक एरिया कमेटी मेंबर (ACM) का माओवादी कमलेश नीलकंठ भी शामिल है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. मुठभेड़ में मारे गए कुल 8 नक्सलियों पर 16 लाख रुपये का इनाम था. मुठभेड़ स्थल से जवानों ने एक नाग इंसास रायफल, दो 12 बोर बंदूकें, एक BGL लॉन्चर और अन्य बारूदी सामग्री बरामद की है. प्रेस कांफ्रेंस कर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव…

Read More

मुंबई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मिला है। मंधाना ने साल 2024 में 57.46 की औसत से 747 रन बनाए। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए एक कैलेंडर वर्ष में चार एकदिवसीय शतक बनाए, जो महिलाओं के खेल में एक नया रिकॉर्ड है। इस बल्लेबाज को इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वर्ष की महिला एकदिवसीय क्रिकेटर का पुरस्कार भी दिया गया था।आईसीसी के अनुसार मंधाना ने कठिन हालातों भी रन बनाए। मंधाना ने जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से सीरीजी जीतने के दौरान शतक…

Read More

रायपुर तिल्दा के जनपद कार्यालय से एक प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया। यह घटना पचरी पंचायत के नामांकन के दौरान हुई, जहां प्रत्याशी योगेश दास गुरु गोसाई नामांकन भरने आए थे। अचानक, कुछ लोगों ने उन्हें जनपद कार्यालय से अगवा कर लिया और फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना लंबे समय से चली आ रही पंचायत राजनीति से जुड़ी हुई है। लंबे समय से नहीं हुआ नामांकन पचरी पंचायत में कई सालों से कोई नामांकन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार योगेश दास ने नामांकन दाखिल करने का फैसला…

Read More

8 और 9 फरवरी को कोलारस, शिवपुरी और पिछोर में करेंगे जनसुनवाई भोपाल । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन और नेता सक्रिय हो गए हैं। सिंधिया 8 फरवरी को कोलारस विधानसभा क्षेत्र में और 9 फरवरी को शिवपुरी और पिछोर विधानसभा में जनता की समस्याएं सुनेंगे।इस जनता दरबार के माध्यम से केंद्रीय मंत्री सिंधिया क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। कोलारस में वे रेस्ट हाउस में…

Read More

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 49 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं से लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है. चुनाव प्रभारी अपने-अपने इलाके में कांग्रेस की पॉलिसी और सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाकर पार्टी को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे.

Read More