रायपुर। बीएसएनएल (BSNL) द्वारा जारी की गई निविदा में भाग लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स (छत्तीसगढ़ राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जांच करने पर यह संज्ञान में आया कि ऐसा अनुभव प्रमाण पत्र चिप्स द्वारा मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड को कभी जारी ही नहीं किया गया था. चिप्स ने पत्राचार के…
Author: News Desk
आमिर खान का 60वां साल: मोहम्मद आमिर हुसैन खान उर्फ आमिर खान अपने समय के दिग्गज फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन के बेटे हैं। उनके चाचा नासिर हुसैन हिंदी सिनेमा के कामयाब फिल्म निर्देशक रहे। चचेरे भाई मंसूर खान ने आमिर को लेकर बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' बनाई और उनकी आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन किया उनके लंबे समय तक सहायक रहे अद्वैत चंदन ने। अद्वैत अब आमिर के बेटे जुनैद की फिल्म 'लवयापा' का भी निर्देशन कर रहे हैं। 24 मार्च 1965 को जन्मे आमिर को भारत सरकार पद्मश्री और पद्म भूषण से…
रायपुर. छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा. उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है. सीएम ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने…
उज्जैन से भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे को 12 बोर की बंदूक से दो गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना माकड़ौन में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव में मंगल मालवीय का बेटे अरविंद मालवीय (30) से जमीन और किराना दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि गुस्से में मंगल ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अरविंद को गोली मार दी। एक गोली सिर और दूसरी छाती पर…
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को लेकर चर्चा है कि वह जल्द ही महेश बाबू के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'SSMB 29' में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के व्यस्त शेड्यूल से उन्होंने छोटा सा ब्रेक लिया है। 2 फरवरी को मुंबई पहुंचीं प्रियंका का यह दौरा उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के कारण है। सिद्धार्थ ने पिछले साल यानी 2024 में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। अब वह जल्द ही एक भव्य समारोह में उनसे विवाह करेंगे। इतने दिन तक मुंबई में रुकने की है प्लानिंग भाई की शादी के लिए मुंबई में…
Anurag Basu: साल 2013 में जब सिद्धार्थ रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'आशिकी 2' रिलीज हुई तो इसे बहुत पसंद किया था. फिल्म के कुछ सीन तो आइकॉनिक थे. श्रद्धा और सिद्धार्थ की एक्टिंग से लेकर इसके गाने सभी की खूब तारीफ हुई थी. फैन्स चाह रहे थे कि इसके बाद 'आशिकी' का अगला पार्ट भी बनना चाहिए. पर आशिकी टाइटल पर इतना विवाद हुआ कि अनुराग बसु इसे बना रहे हैं, लेकिन न तो टाइटल इससे मिलताजुलता होगा, न ही पुरानी फिल्म से कोई लेना देना. इसकी जानकारी भी बसु साहब ने दी थी. फैन्स के एक्साइटमेंट…
नई दिल्ली| दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तीनों प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली के जंगपुरा, गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया और कहा कि केजरीवाल ने न तो यमुना स्वच्छ की और न डुबकी लगाई। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल ने डोर-टू-डोर कैंपेन जारी रखा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को किसी भी पार्टी ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां गृह मंत्री अमित शाह ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि अरविंद केजरीवाल ने कहा…
Samantha: समांथा रुथ प्रभु लोगों के बीच एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं, इसकी वजह उनकी हालिया वायरल हो रही तस्वीर है. दरअसल, नागा चैतन्य से तलाक होने के बाद से अब पहली बार एक्ट्रेस के साथ किसी और के नाम की चर्चा की जा रही है. इसकी शुरुआत तब से शुरू की गई. जब एक्ट्रेस पिकलबॉल टूर्नामेंट देखने गई थी, जहां की तस्वीरें उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन तस्वीर में समांथा 'सिटाडेल हनी बनी' के डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ दिख रही हैं. जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें सामने…
IND vs PAK Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार शाम से शुरू होगी। चार मैचों के टिकट सोमवार को खाड़ी मानक समय (GST) के अनुसार शाम 4 बजे से खरीदे जा सकेंगे, जो भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे होगा। ICC ने कहा कि दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सामान्य स्टैंड टिकट की कीमत 125 दिरहम (लगभग 2964 भारतीय रुपये) से शुरू होगी और आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदी जा सकती…
गरियाबंद. जिले की सीमा से महज 14 किमी दूरी पर स्थित ओडिशा कालाहांडी के धर्मगढ़ में देशी शराब दुकान में हुए डकैती का खुलासा कालाहांडी एसपी जी अभिलाष ने किया है. इस मामले में झारखंड के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपए नगद समेत वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व हथियार जब्त किया गया है. दरअसल भट्ठी मैनेजर ने 5 माह पहले झारखंड चांदहो जिले के कर्मचारी अनुज कुमार को नौकरी से निकाल दिया था. इसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और 30 जनवरी को वारदात…