देश करोड़ों अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता है। देश में कई स्थानों पर जन सांख्यिकी बदल रही है और चुनावी राजनीति से उसे समर्थन मिल रहा है। यह स्थिति चिंता में डालने वाली है। इसलिए देश के युवा राष्ट्रविरोधी ताकतों का पर्दाफाश करने में जुट जाएं। यह बात उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वर्ल्ड फोरम ऑफ एकाउंटेंट्स (डब्ल्यूओएफए) के सम्मेलन में कही है। इस दौरान राज्यसभा के सभापति की हैसियत से धनखड़ ने संसद की कार्यवाही के लगातार बाधित होने पर चिंता जताई। चुनौतियों को समझें युवा धनखड़ ने कहा कि युवा देश के सामने खड़ी चुनौतियों को समझें…
Author: News Desk
झारखंड: राज्य सरकार ने कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत उन्हें प्रति माह 1000 रुपये का यात्रा भत्ता मिलेगा। इसका, जो कॉलेज या विश्वविद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है – छात्राओं की उपस्थिति कम से कम 75 प्रतिशत होनी चाहिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत जो छात्राएं पहले से लाभ उठा रही हैं, उन्हें भी इस भत्ते का लाभ मिलेगा। विभागीय बैठक में इस योजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, और इसका…
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है. इस बीच प्रत्याशी क्षेत्र में पूरी दमखम झोंक दे रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने BJP पर करारा हमला बोला है. AAP संयोजक ने कहा कि दिल्ली में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ हो रही है. सभी के मन में एक प्रश्न है कि इस देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है? उन्होंने कहा, 'हमने देखा कि आम आदमी पार्टी के लोगों पर हमले किए जा रहे हैं. जनता को धमकी दी जा रही है. पास में खड़ी पुलिस सब देख रही है. वो लाचार…
अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी को त्रिपुरा सरकार में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (ग्रेड-डी) पदों के लिए चयनित लोगों को नौकरी के प्रमाण पत्र बांटेंगे। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 2021 में त्रिपुरा के संयुक्त भर्ती बोर्ड (जेआरबीटी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के जरिए से 2400 से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन किया गया था। त्रिपुरा सीएम माणिक साहा और उनके कैबिनेट सहयोगी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम साहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सामान्य डिग्री कॉलेजों को मजबूत करने के लिए डिग्री कॉलेजों के लिए प्राचार्यो के 13 पदों को अधिसूचित किया गया है।…
रायपुर विद्यादायनी माता सरस्वती की उपासना के पावन पर्व बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के ग्राम पंचायत जामटोली अंतर्गत ग्राम डेवाडेलंगी में मां शारदा धाम पहुंचे। उन्होंने इस धाम परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर शारदा धाम में आए समस्त श्रद्धालुगण को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सरस्वती की कृपा हमेशा हम सब पर बनी रहे। आपके कंठ में सदा मां सरस्वती विराजमान रहें। उन्होंने कहा कि वेदों में…
दिल्ली: दिल्ली में एक शादी में दूल्हे का डांस इतना महंगा पड़ गया कि उसकी शादी ही टूट गई. दूल्हा दोस्तों के कहने पर 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर नाच रहा था, जिसे देखकर दुल्हन के पिता को गुस्सा आ गया. जानकारी के मुताबिक, बारात के साथ दूल्हे के दोस्त भी शादी में पहुंचे. ऐसे में दूल्हे के दोस्त उससे बॉलीवुड के हिट गाने चोली के पीछे क्या हैपर डांस करने के लिए जिद करने लगे. दोस्तों की जिद को दूल्हा मना नहीं कर पाया. ऐसे में दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ डांस करने लगा, लेकिन यह…
रायपुर नगर पालिक निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 13 से रमेश पटेल, नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 से नरेन्द्र कुमार देवांगन, नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 से विद्यावती सिंह, रायगढ़ जिला के नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 18 से श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी और वार्ड क्रमांक 45 से नारायण पटेल पार्षद पद हेतु नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुंगेली जिले के नगर पालिक परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 10 से धारनी पुरूषोत्तम राठौर, वार्ड क्रमांक 17 से भीखम शिवशंकर यादव, कोरबा जिला के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड…
ग्वालियर । पन्ना के बाद अब मप्र के एक और शहर में अतुल खजाना मिलने के संकेत मिले हैं। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम जल्द ही इस शहर में माइनिंग शुरू करेगी। मप्र में पन्ना के बाद अब ग्वालियर की धरती से हीरा निकलेगा। दरअसल, अब ग्वालियर की धरती में भी हीरा मिलने के संकेत मिले हैं। इसके लिए ग्वालियर के घाटीगांव ब्लॉक व भितरवार ब्लॉक में हीरा खनन के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया सर्वे करने की तैयारी में है। इसके लिए राजस्व व वन विभाग की भूमि की चिह्नित की जा रही है। सर्वे ऑफ इंडिया हीरे की तलाश…
मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। इस कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात और वर्षा होने से ठंड बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी ठंड दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है तो दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इससे ठंड बढ़ना भी तय है। उत्तराखंड में सोमवार से कई जिलों में वर्षा होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गीत का सहारा लिया है। मुख्य गीत बहाने नहीं बदलाव चाहिए को मनोज तिवारी ने गाया है और यह गीत चुनाव प्रचार अभियान को बहुत पसंद आ रहा है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा गाए गीत दिल्ली वालों की दिल्ली को भाजपा सरकार चाहिए को जारी किया है। यह गीत संकल्प पत्र के वादों को शामिल करता है और जनता को दिल्ली को संवारने का वादा करता है।…