रायपुर. यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने नगर निगम प्रशासन ने अच्छी पहल की है. अब हेलमेट लगाकर आने पर ही रायपुर नगर निगम में प्रवेश मिलेगा. आज से निगम मुख्यालय में बिना हेलमेट प्रवेश नहीं दिया जाएगा. कलेक्ट्रेट के बाद अब निगम मुख्यालय में भी दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं देने का नियम बनाया गया है. वहीं बिना सीट बेल्ट गाड़ी चला रहे लोगों को भी निगम के अंदर नहीं आने दिया जाएगा. इसके लिए आज से निगम मुख्यालय के बाहर ट्रैफिक जवान तैनात रहेंगे. लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के…
Author: News Desk
सरवन सिंह: पिछले साल 13 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को एक साल पूरा होने वाला है. ऐसे में एक साल पूरा होने पर किसानों की ओर से 13 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर महापंचायत रखी गई है. इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर की दीवार पंजाबियों को संकेत देती है कि देश की राजधानी में उनकी कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी और मनोहर लाल खट्टर द्वारा बनवाई गई दीवार ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर भारत के व्यापारी और ट्रांसपोटरों…
AI के सेक्टर में बड़ी हलचल मच गई है। अमेरिका की टेक कंपनी Open AI ने सोमवार को अपना नया Chat GPT टूल “Deep Research” लॉन्च किया। यह लॉन्च टोक्यो में होने वाली हाई-लेवल मीटिंग्स से पहले किया गया है। इस बीच, चीन का नया AI चैटबॉट Deep Seek भी जबरदस्त चर्चा में है और सिलिकॉन वैली में तेज़ी लाने के दबाव बढ़ा रहा है। Deep Seek ने मचाया हड़कंप, कम लागत में हाई परफॉर्मेंस चीन के Deep Seek ने अपनी तेज़ स्पीड और किफायती मॉडल से अमेरिकी AI डेवलपर्स को चिंतित कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि…
जहानाबाद: बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के एक बयान ने फिर से चुनावी चर्चाओं को तेज कर दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 20 से अधिक सीट की मांग करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही। बता दें कि वह अपनी पार्टी के एक समारोह को संबोधित करने यहां आए थे। पीएम मोदी और नीतीश को मिलेगा लाभ वहीं जीतन राम मांझी ने…
रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'टैरिफ वॉर' छेड़ दी है। अमेरिका ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। ट्रंप ने मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर 25 फीसदी और चीन से इंपोर्ट पर 10 फीसदी का टैरिफ लगाने का फैसला किया है। ट्रंप के इस फैसले से तीनों देश नाराज हैं, वहीं पूरी दुनिया ट्रंप के इस फैसले को चिंतित है। टैरिफ का पड़ेगा भारत पर असर? सवाल है कि क्या तीन देशों पर लगे टैरिफ का असर भारत पर भी पड़ेगा?…
पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान ने पटना में सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. सचिवालय डीएसपी ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शकील के बेटे अयान की उम्र 18 साल थी. जानकारी के मुताबिक, शकील के सरकारी आवास पर FSL की टीम भी पहुंच गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हाल ही में शकील…
PMI: जनवरी में भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दमदार शुरुआत की है। दिसंबर में थोड़ी सुस्ती के बाद अब एक्सपोर्ट्स में करीब 14 साल की सबसे तेज बढ़त देखने को मिली है। नए ऑर्डर्स भी जुलाई के बाद सबसे तेज रफ्तार से बढ़े हैं। इस वजह से जनवरी का मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) छह महीने के टॉप लेवल पर पहुंच गया है। HSBC और S&P Global द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, जनवरी में PMI 57.7 रहा, जबकि दिसंबर में यह 56.4 था। बता दें कि PMI का 50 से ऊपर होना सेक्टर में ग्रोथ को दर्शाता है, जबकि…
संजय राउत:शिवसेना-यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से अंधश्रद्धा के खिलाफ रहा है और हम एक प्रोग्रेसिव स्टेट रहे हैं, लेकिन अचानक राजनीति में अंधविश्वास आ गया है. जब से एकनाथ शिंदे सीएम बने, उसके बाद हमने कई कहानियां सुनीं, कामाख्या मंदिर में जाना, उसको काटना, इसको काटना, लेकिन 'वर्षा' बंगले की तो बात ही अलग है. देवेंद्र फडणवीस जब सीएम बन गए तो उनका औपचारिक निवास स्थान वर्षा है. उसमें रहना लोगों का सपना होता है और उन्हें वहां जाने से डर लग रहा है. संजय राउत ने कहा,…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में चारों तरफ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर है. इसी बीच आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुलाकात की. उन्होंने चाय भी बनाई. मंत्री चौधरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा है कि आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में मुलाकात की और चाय भी बनाई, जिसका हम सभी ने आनंद लिया. यह लोकतंत्र की असली पहचान है, जिसमें एक साधारण चाय वाला भी महापौर बन सकता है.
नायब सिंह सैनी :हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. वहीं, हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने उनके खिलाफ एक बार फिर बगावत के सुर बुलंद कर दिए हैं. विज ने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सीएम सहित उनके साथ खड़े लोगों पर गद्दार की स्टैंप लगी है. हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने एक्स वीडियो सभी से साझा करते हुए पूछा- "इसमें जो आशीष तायल दिख रहे हैं, वो…