8 और 9 फरवरी को कोलारस, शिवपुरी और पिछोर में करेंगे जनसुनवाई भोपाल । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन और नेता सक्रिय हो गए हैं। सिंधिया 8 फरवरी को कोलारस विधानसभा क्षेत्र में और 9 फरवरी को शिवपुरी और पिछोर विधानसभा में जनता की समस्याएं सुनेंगे।इस जनता दरबार के माध्यम से केंद्रीय मंत्री सिंधिया क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। कोलारस में वे रेस्ट हाउस में…
Author: News Desk
रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 49 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं से लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है. चुनाव प्रभारी अपने-अपने इलाके में कांग्रेस की पॉलिसी और सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाकर पार्टी को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे.
क्वालालंपुर । निकी प्रसाद की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 9 विकेट से हराकर अंडर 19 टी20 विश्व कप खिताब जीत लिया है। ये लगातार दूसरी बार है जब भारतीय टीम ने ये खिताब जीता है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने शेफाली वर्मा की कप्तानी में साल 2023 के पहले ही संस्करण में खिताब जीता था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 82 रन बनाये। इस प्रकार भारतीय टीम को जीत के लिए 83 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने 11.2 ओवर…
मुंडन कराकर मांगेंगे इच्छा मृत्यु; नए मान्यता नियमों का है विरोध भोपाल । मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों के मान्यता नियमों में बदलाव को लेकर अब स्कूल संचालक अब 4 फरवरी को भाजपा कार्यालय के सामने धरना देंगे। इससे पहले स्कूल संचालकों ने 10 जनवरी को हड़ताल की थी। वहीं, महीने भर पहले स्कूल संचालक राज्य शिक्षा केंद्र कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी कर चुके हैं। स्कूल संचालक इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे चुके हैं। स्कूल संचालकों का कहना है कि इससे पहले हम सीएम से लेकर शिक्षा मंत्री व अपने-अपने जिलों के विधायकों के सामने इस संबंध…
मुंबई । छोटे परदे की अभिनेत्री इशिता गांगुली अपने नए किरदार चमकीली से दर्शकों का दिल जीतने और कोमोलिका जैसी आइकॉनिक पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। शेमारू उमंग के शो बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन में इशिता चमकीली का किरदार निभा रही हैं, जो तेज़ तर्रार, बेखौफ और बेहद प्रभावशाली है। चमकीली कोई आम किरदार नहीं है, उसका बिच्छू वाला टैटू और झुमके, होंठ पर रिंग और दमकता हुआ माँग टीका उसे सबसे अलग बनाते हैं। इस किरदार को लेकर इशिता गांगुली खुद भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, चमकीली निडर, बेबाक और अपने फैसलों में अटल है। वह…
लाहौर। महिला पुलिस अधिकारी हिना मुनव्वर को पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम का ऑपरेशंस मैनेजर बनाया गया है। हिना पहली महिला हैं जो पुरुष टीम की मैनेजर बनी हैं। उन्हें इसलिए नियुक्ति किस गया है जिससे कि टीम का संचालन सही तरीके से हो सके। हिना ने पहले भी कई अहम सुरक्षा भूमिकाएं निभाई हैं। हिना एक पुलिस अधिकारी हैं। पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में ये पहला मौका है, जब किसी महिला को पुरुष टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई हो। हिना संवेदनशील और जोखिम भरे स्वात क्षेत्र में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी में रही हैं। हिना 8 फरवरी से पाकिस्तान,…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में खराबी आने से वे जशपुर के लिए रवाना नहीं हो पाए. सीएम साय 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर के उड़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन उड़ान नहीं भर पाया. बताया जा रहा कि टेक्निकल समस्या के चलते हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया. इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समेत सुरक्षा बल के अधिकारी पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु साय डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक पुलिस लाइन हेलीपैड में बैठकर हेलीकॉप्टर के ठीक होने का इंतजार करते रहे. तकनीकी खराबी ठीक हो पाने पर सीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए,…
ग्लोबल इन्वस्टर्स समिट के दौरान भोपाल की दिखेगी इंटरनेशनल ब्यूटी भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में होने जा रहे ग्लोबल इन्वस्टर्स समिट में दुनिया भर से आने वाले उद्योगपतियों की अगुवानी के लिए झीलों की नगरी की खूबसूरती में इंटरनेशल टच दिया जाएगा। मोहन यादव सरकार के इस पहले इंटरनेशनल समिट में दुनिया के साथ देश भर से भी बड़ी औद्योगिक कंपनियां इस समिट में शामिल होने भोपाल आएंगी। 24-25 फरवरी को होने जा रहे, इस समिट के लिए खर्च का बड़ा कोटा लोक निर्माण विभाग के हिस्से में है। विभाग सडक़ों की मरम्मत पर करीब 65 करोड़ रुपए खर्च…
कांकेर नक्सलवाद के खात्मे के लिए बड़े एंटी नक्सल अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसमें लगातार जवानों को सफलता भी मिल रही है. इसकी बौखलाहट में नक्सली ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं. नक्सलियों ने आज एक और ग्रामीण को पुलिस मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के कियर गांव में आज नक्सलियों ने खूनी खेल खेला. गला घोंटकर और पीट-पीटकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने पर्चा भी फेंका है. जिसमें पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है. क्षेत्र में दहशत का…
जगदलपुर शहर में डॉग बाइट का मामला सामने आया है. हिकमीपारा इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने 10 वर्ष के बच्चे पर अचानक हमला कर दिया. खूंखार कुत्तों ने बच्चे के शरीर के कई हिस्सों को काट लिया. घायल बच्चे को देर रात अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया. हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा घर के बहार खेल रहा था. कुत्तों के झुंड ने बच्चे के खोपड़ी, दाएं पैर…