Author: News Desk

रायपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में स्नान के लिए 13 फरवरी को प्रयागराज चलने का आमंत्रण दिया है. यात्रा के लिए सांसद संतोष पांडेय और विधायक सुशांत शुक्ला से संपर्क करने को कहा गया है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के नाम लिखी चिट्ठी में बताया कि गंगा-यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी को प्रयागराज आमंत्रित किया है. विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र में बताया कि लाखों वर्षों से…

Read More

डोंगरगढ़ खंडुपारा स्थित गगन मोटर्स में सेंधमारी कर नकद सात लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वालाें में पांच आरोपित हैं। जिसमें दो नाबालिग हैं। गगन मोटर्स में सेंधमारी और नकद राशि चोरी करने के बाद आरोपित प्रयागराज महाकुंभ में गंगास्नान किया और मेले में जमकर पैसे उड़ाए। आरोपितों ने कुंभ मेले में करीब दो लाख 27 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने आरोपितों के पास से शेष रकम को बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य मास्टरमाइंड शो रूम में काम करने वाला…

Read More

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. यह घटना बुधवार रात की है, जब पीड़िता का पति काम के सिलसिले में घर से बाहर था. इसी दौरान गांव के 4-5 लोग घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी उत्तरप्रदेश से आकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बस्ती में रहकर मजदूरी कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ तीन वर्षों से एक किराए के मकान में रह…

Read More

बिलासपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में साल 2024 में सड़क दुर्घटना के 1156 मामलें पहुंचे हैं। इनमें से 343 की मौत हो गई है। वहीं, साल 2023 में सड़क दुर्घटनाओं से 226 मौतें हुई हैं। साफ है कि सड़क दुर्घटना के मामले बढ़े हैं और इससे होने वाले मौत के आकड़ों में भी इजाफा हुआ है। साल 2023 के मुकाबले 2024 में 117 मौतें ज्यादा हुई हैं। जिला प्रशासन और यातायात पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने को लेकर अब तक जागरूक नहीं हुए हैं। इसी वजह से ज्यादातर दो पहिया वाहन चालक बिना…

Read More

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव से पहले आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक शराब जब्त किया है. इस शराब को मतदाताओं को बांटने के लिए लाया गया था, जिसे राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने सिमगा के ताज ढाबा के पास से पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं ट्रक की कीमत 50 लाख के आस पास बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रक में करीब 700 पेटी शराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि विभागीय अधिकारी फिलहाल इसकी गिनती कर रहे हैं. सूत्रों…

Read More

दंतेवाड़ा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित अरनपुर के पंचायत प्रत्याशी जोगा बारसा की हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात सात से आठ की संख्या में नक्सली जोगा के सरपंच पारा स्थित घर में पहुंचे। परिजन करते रहे छोड़ने की विनती नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर जोगा की निर्ममता से हत्या कर दी। परिजन बीच-बचाव करते हुए जोगा बरसा को छोड़ने की विनती करते रहे, लेकिन नक्सलियों ने एक भी नहीं…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्वरित प्रशासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के लिए मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को पत्र लिखा है. इस कार्य के लिए 31 मार्च की समय सीमा निर्धारित की गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्र में 1 जनवरी को विभागीय सचिवों की बैठक में तमाम शासकीय विभागों में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किए जाने का जिक्र किया. इसके साथ ही बताया कि वे स्वयं सामान्य प्रशासन विभाग की अधिकतर फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से सम्पादित कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कार्यालयीन स्टॉफ…

Read More

नक्सल उन्मूलन से स्मार्ट सिटी तक अधिकारियों ने जाना छत्तीसगढ़ के विकास का सफर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हुए अधिकारी रायपुर, छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर प्रदेश है और नैसर्गिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध जैव विविधता इसे खास पहचान देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए 18 सैन्य और सिविल सर्विस के अधिकारियों के दल ने छत्तीसगढ़ भ्रमण उपरांत उनसे मुलाकात कर अपने अनुभवों को साझा करते हुए यह बातें कही। मुख्यमंत्री ने उत्सुकता के साथ सभी सैन्य अधिकारियों से उनके छत्तीसगढ़ भ्रमण को लेकर…

Read More

मुंबई/रायपुर 38वीं नेशनल पेंटाथलाॅन गेम्स का आयोजन 8 फरवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ मार्डन पेंटाथलाॅन एसोसिएशन के तीन वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञों का चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सुनील कुमार पाल, दिलीप कुमार विश्वकर्मा और प्रमोद सिंह ठाकुर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विशेष तकनीकी विशेषज्ञों के रूप में निर्णायक मंडल में शामिल किए गए हैं। पेंटाथलॉन गेम्स प्राचीन ग्रीस में दर्ज किया गया था और यह प्राचीन ओलंपिक खेलों का हिस्सा हुआ करता था। प्राचीन ओलंपिक पेंटाथलॉन के लिए एक दिन में पाँच इवेंट लड़े जाते…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव से पहले धान खरीदी में समर्थन मूल्य पर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष की कांग्रेस पार्टी और सत्ताधारी भाजपा जनता का भरोसा जीतने में लगे हैं. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य कांग्रेस की वजह से मिल रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को मेहनत का सम्मान मिलना चाहिए. भूपेश सरकार ने किसानों को 2850 समर्थन मूल्य दिया. किसानों को अब 31 सौ समर्थन मूल्य मिल रहा है तो यह कांग्रेस सरकार की वजह से मिल रहा है. लेकिन कांग्रेस सरकार बनती…

Read More