Author: News Desk

राजस्थान राजस्थान के जैसलमेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह खेतोलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 1700 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी कपिल विश्नोई, डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई का पति बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई ने एक आशा सहयोगिनी से उसके टीए-डीए की राशि स्वीकृत करने के बदले रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत ACB जैसलमेर इकाई को मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बिलों को वेरीफाई कर कंप्यूटर में अपलोड करने…

Read More

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रांतीय सम्मेलन का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ी रचनाकारों की किताबें स्कूलों की लाइब्रेरी में भेजी जाएंगी रायपुर। छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा है। छत्तीसगढ़ी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, यह हमारे अंतस को सींचने और हमारी आत्मा को एक दूसरे से जोड़ने वाली भाषा है। हमें अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा पर गर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रान्तीय सम्मेलन 2025 के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित देश-प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और नागरिकों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने अपने संदेश में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री डेका ने अपने प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश की जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे। मुख्यमंत्री ने माता-पिता और…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित देश-प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और नागरिकों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि डेका ने अपने प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश की जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार विकास कर रहा है. प्रदेश में उद्योग को बढ़ाने वातावरण उचित है. नई उद्योग नीति जारी किए हैं. बड़ी मेहनत के साथ उद्योग नीति को तैयार किए हैं, जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में निवेश करने वाले 14 उद्योगपतियों को प्रमाण पत्र दिया. EDII ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बांटे और MSME उद्योगपति को सहायता राशि भी दी गई है. इसके अलावा नए उद्योग लगाने वाले निवेशकों को इनविटेशन लेटर…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज नगर निगमों में सभापति और नेताप्रतिपक्ष और जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. पर्यवेक्षकों की सूची में अनुभवी नेताओं के साथ महिला प्रतिनिधियों के भी नाम शामिल है. प्रतिमा चंद्राकर को रायपुर नगर निगम, प्रमोद दुबे को बिलासपुर नगर निगम और शिव डहरिया को रायगढ़ नगर निगम में नेताप्रतिपक्ष चयन की जिम्मेदारी दी गई है. जयसिंह अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ की तो जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की जिम्मेदारी सांसद ज्योत्सना महंत को सौंपी गई है. पर्यवेक्षक नियुक्ति को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जिला पंचायतों में…

Read More

राजनांदगांव राजनांदगांव आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने के लिए एक और आरोपी महिला आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में अब तक 8 पुलिस कर्मी, 05 टेकनीशियन टीम, 2 महिला अभ्यर्थी सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले की विवेचना जारी है. अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना लालबाग में आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम…

Read More

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. एक साल पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर आरोपी ने पीड़िता से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा. इसी बीच सरकारी नौकरी के नाम पर आरोपी ने युवती से 5 लाख भी ठग लिए. लेकिन लंबे समय के बाद भी नौकरी न लगने से परेशान युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा. जब आरोपी ने पीड़िता का फोन भी उठाना बंद कर दिया,…

Read More

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ के देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां दोस्तों के साथ आया एक युवक पानी में डूब गया है. घटना की सूचना के बाद पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची है. गोताखोर की टीम युवक की तलाश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, पानी में डूबना वाला युवक बनारी गांव का बताया जा रहा है. वह अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने के लिए बलौदा ब्लॉक के देवरी पिकनिक स्पॉट पर आया था. इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया. मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक को बचाने…

Read More