रायपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर दिया गया जोर रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रही परियोजनाओं की…
Author: News Desk
रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी किए जाने को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करते हुए कांग्रेसी विधायक सदन के गर्भगृह में घुस गए। जिसके बाद गर्भगृह में मौजूद 29 कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित हो गए। कांग्रेसी विधायक निलंबन के बाद सदन से बाहर चले गए और निलंबन समाप्त किए जाने के बावजूद प्रश्नकाल में भाग नहीं लिया। कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। बीती रात दंतेवाड़ा पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के यहां दस्तक दी थी। पुलिस को…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध…
रायपुर आजादी के दशकों बाद भी परंपरागत बिजली से वंचित रहे बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा क्षेत्र के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ शासन की सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साथ के नेतृत्व में क्रेडा विभाग द्वारा अब तक बारनवापारा क्षेत्र में 1222 किसानों के खेतों में सौर सिंचाई पम्प स्थापित किए गए हैं, जिससे अब किसान बिना किसी चिंता के सिंचाई सुविधा का लाभ उठाकर लाभकारी खेती कर रहे हैं। सौर सुजला योजना के तहत बारनवापारा क्षेत्र में 2 हार्स पावर के 03, तीन हार्स पावर के 615 और 5 हार्स पावर के 604…
रायपुर राजधानी रायपुर स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी NIT का आज 15वां दीक्षांत समारोह है. इस समारोह में खास बात यह है कि NIT रायपुर पहली बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने जा रही है. यह उपाधि ISRO के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए दी जाएगी. NIT के दीक्षांत समारोह में आज 1319 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें से 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह के लिए प्रबंधन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और विद्यार्थियों में अलग ही उत्साह देखा जा रहा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी कराने का आरोप लगाते हुए सदन में जोरदार हंगामा किया। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दल के सदस्यों ने यह आरोप लगाया कि उनकी रेकी करवाई जा रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद इस विषय पर चर्चा का अवसर दिया जाएगा, लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दस मिनट के लिए स्थगित…
नवनिर्वाचित महापौर राम नरेश राय का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया वंदन, अभिनंदन भ्रमण के दौरान स्वच्छता दीदियों ने किया स्वगात सरगुजा उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में स्वच्छता को विशेष ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम चिरमिरी के प्रथम नागरिक महापौर राम नरेश राय ने नगर के बड़ा बाजार मुख्य मार्गों का दौरा कर आमजनों से रूबरू हुए। महापौर राय ने नगर के बड़ा बाजार एवं छोटा बाजार के एसएलआरएम सेंटर का दौरा कर स्वच्छता दीदीयों व उपस्थित कर्मचारियों से भेंट कर उनका परिचय प्राप्त किया। महापौर…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल तकनीकी प्रगति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में तर्कसंगत और परिष्कृत सोच विकसित करने का आधार भी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने नोबेल पुरस्कार विजेता महान भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी खोज 'रमन प्रभाव' ने विज्ञान की दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उन्हीं के सम्मान में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य देशभर में…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा टैक्स फ्री की गई मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म छावा को आज वनवासी कल्याण समिति आश्रम के स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ देखा। ये बच्चे उत्तर-पूर्व के असम और नागालैंड से हैं, जिन्हें छत्तीसगढ़ योग आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा के मार्गदर्शन में फिल्म दिखाने के लिए रायपुर के सिटी सेंटर मॉल, पंडरी लाया गया। इस अवसर पर श्री गौरव देवांगन (सहायक लेखाधिकारी) एवं श्री रविकांत कुंभकार (परिवीक्षा अधिकारी) भी उपस्थित रहे। फिल्म देखने के बाद बच्चों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि छावा एक वीर योद्धा…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक चंबल नदी तट पर स्थित अति प्राचीन श्री बोरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व मंगल की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन की ग्राम पंचायत दंगवाड़ा स्थित 4000 हजार वर्ष से अधिक प्राचीन बोरेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजन एवं जलाभिषेक पंडित श्री जगदीश शर्मा, श्री नमन शर्मा ने विधि विधान से संपन्न कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मन्दिर परिसर मे उपस्थित जन समूह को संबोधित किया और जिला पंचायत सीईओ श्रीमति जयति सिंह को सभी मांगो को पूर्ण करने के लिये आवश्यक कार्रवाई…