Author: News Desk

गरियाबंद राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शासन द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। फाइलेरिया के रोकथाम एवं जागरूकता के लिए सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के जरिये 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम राजिम और छुरा क्षेत्र में विशेष रूप से चलाया जायेगा। इसके तहत बूथ लगाकर, घर-घर भ्रमण, मॉप-अप राउंड एवं एमडीए कॉर्नर गतिविधि कर दवाईयों का वितरण किया जायेगा। इसके तहत फाइलेरियारोधी डीईसी की गोली और कृमि नाशक अल्बेंडाजोल की गोली बच्चों और बड़ों को सेवन कराया जा जायेगा। कार्यक्रम के तहत 27 फरवरी से…

Read More

प्रधानमंत्री आवास, पीएम जनमन, जाति प्रमाण पत्र, भूमि आबंटन, धान उठाव, किसान पंजीयन सहित हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा आगामी 8 मार्च शनिवार को व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में आयोजित हो रहे नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित मामलों का निपटारा कराने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के दौरान अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से जिला अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक…

Read More

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सारंगढ़ उपजेल में कैदी से पिटाई और अवैध वसूली को लेकर लिए स्वत: संज्ञान लिया था. कोर्ट इस मामले को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार याचिका पर लगातार सुनवाई कर रही है. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में आज सुनवाई हुई, जिसमें प्रदेश सरकार से हलफनामे पर इस पूरे मामले में जेलकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर महाधिवक्ता ने जवाब दिया. वहीं पूर्व आदेश के परिपालन में बताया गया कि मामले में अभी तक 3 लोगों की जांच चल रही है. 2 लोगों को बरी किया…

Read More

रायपुर केन्ंद्र शासन की विशेष सहायता से छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 हाॅस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्र के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 202 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इनमें राजधानी में तीन के साथ ही नवा रायपुर में सेक्टर-16 में एक और बिलासपुर तथा सिरगिट्टी में सीएसआईडीसी को दो हॉस्टल के लिए राशि दी गई है। राजधानी रायपुर में कामकाजी महिलाओंके लिए लगभग 48 करोड़ रुपए की लागत से तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। इस हॉस्टल की योजना वर्ष 2024 में केंद्र शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र सरकार…

Read More

बीजापुर सुरक्षाबलों के लगातार दबाव के साथ जिले में चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक कलह की वजह से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं. इस कड़ी में कुल 23 लाख रुपए के ईनामी 4 माओवादी सहित कुल 9 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में PLGA बटालियन क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन में कार्यरत 8 लाख रुपए के ईनामी पार्टी सदस्य, AOB डिवीजन में कार्यरत 5 लाख के ईनामी एसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी एवं दक्षिण सब जोनल…

Read More

गौरेला, पेंड्रा, मरवाही छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा होने में कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में बोर्ड परीक्षा के पहले शिक्षा विभाग में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला पेंड्रा स्थित बोर्ड परीक्षा के समन्वय केंद्र से प्रभारी और प्राचार्य एलपी डाहिरे ने 2025 की जगह 2024 की उत्तर पुस्तिका वितरित कर दी. प्राचार्य डाहिरे ने बताया कि करीब डेढ़ हजार उत्तर पुस्तिकाएं ऐसी बांट दी गई, जो 2024 के परीक्षा की प्रैक्टिकल कॉफी थी. बांटी गई उत्तर पुस्तिका को अब एक-एक करके वापस मंगाई जा रही है और उसकी जगह…

Read More

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा विशेष पूंजीगत सहायता के तहत 202 करोड़ स्वीकृत रायपुर में तीन, बिलासपुर में दो और नया रायपुर में बनेगा एक छात्रावास मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहरों में कामकाजी महिलाओं के सुरक्षित व सस्ते आवास के लिए राशि मुहैया कराने भारत सरकार को दिया धन्यवाद रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े शहरों रायपुर और बिलासपुर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षित एवं सस्ते आवास की बड़ी जरूरत जल्द पूरी होगी। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने राज्यों के लिए विशेष पूंजीगत सहायता योजना (Scheme for Special Assistance to States for Capital Investment 2024-25) के अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर और…

Read More

मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री की पहल पर जिला जेल राजनांदगांव में महाकुंभ स्नान का विशेष आयोजन बंदियों के आस्था को जीवंत रखने एवं उनके जीवन में सकरात्मक परिवर्तन लाने के लिए की गई अनोखी पहल राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर जिला जेल राजनांदगांव में महाकुंभ स्नान का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए 358 बंदियों ने प्रयागराज से लाए गंगा जल की पूजा-अर्चना की एवं स्नान किया। इस अवसर पर बंदियों में उत्साह रहा। बंदियों ने इस स्नान के माध्यम से मानसिक…

Read More

महासमुंद के तीन खिलाड़ियों का पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन रायपुर। दुबई में 6 से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रांट फिक्स 2025 में महासमुंद जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन हायर सेकेंडरी स्कूल, करमापटपर बागबाहरा खुर्द के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। सुखदेव केवट ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। इससे पहले, 23वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स 2025, चेन्नई (17-20 फरवरी) में उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 400 मीटर दौड़…

Read More