सिंहभूम। बालू माफिया को सादे लिबास में पकड़ने गए तांतनगर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल को बालू माफियाओं ने घेर लिया। इस दौरान बालू माफियाओं ने थाना प्रभारी को धमकी भी दी कि दूसरी बार दिखाई देने पर पूरी तरह गायब कर दिए जाओगे। इसके बाद जैसे-जैसे थाना प्रभारी व एक अन्य पुलिसकर्मी वहां से निकल पाए। बालू माफिया द्वारा थाना प्रभारी को धमकी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सिविल ड्रेस में पहुंचे थाना प्रभारी घटना बुधवार की सुबह की है। तांतनगर के संगम नदी बालू घाट पर अवैध बालू निकालने की सूचना पर तांतनगर…
Author: News Desk
आइजोल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सेना प्रमुख (सेवानिवृत्त) जनरल विजय कुमार सिंह का मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण समारोह, जो 9 जनवरी को निर्धारित था, उसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह समारोह 15 जनवरी को होगा। इससे पहले, मिजोरम सरकार के अधिकारियों ने कहा था कि जनरल वीके सिंह 8 जनवरी को आइजोल पहुंचेंगे और शपथ ग्रहण समारोह अगले दिन यानी 9 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। वीके सिंह अब 15 जनवरी को आइजोल पहुंचेंगे और शपथ ग्रहण समारोह अगले दिन आयोजित किया जाएगा। मिजोरम में वर्तमान में कोई राज्यपाल नहीं है, क्योंकि मौजूदा…
लॉस एंजेलिस। अमेरिका में कैलिफोर्निया का लॉस एंजेलिस क्षेत्र मंगलवार को तेज हवाओं की वजह से फैली पूरी तरह बेकाबू जंगल की आग से जूझता रहा। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 97 किलोमीटर प्रति घंटा होने की वजह से आग की लपटें तेजी से फैलीं। पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आग से एक हजार से अधिक घर नष्ट हो गए। हॉलीवुड सितारोंके बंगले जलकर खाक हो गए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों के लिए भागना पड़ा। चिंगारियां गिरने से हड़बड़ी में लोगों ने अपने वाहन छोड़ दिए, लोग पैदल भागते नजर आए…
पटना: पटना हाईकोर्ट ने अदालती आदेश की अवमानना से संबंधित मामले में दरभंगा के कलेक्टर, सीओ दरभंगा ऐवं सिमरी थाना के एसएचओ से जवाब तलब किया है। न्यायाधीश संदीप कुमार की एकलपीठ ने मधुरेश कुमार वर्मा ऐवं अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इन अधिकारियों से यह बताने को कहा है कि क्यों नहीं इनके विरुद्ध अवमानना का वाद चलाया जाये?. कोर्ट ने सभी अधिकारियों को अगली कोर्ट में उपस्थित होने का भी निर्देश दिया है । उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने 28 मार्च 2024 को इस मामले पर सुनवाई करते हुए दरभंगा के सरवारा में अवैध रूप से…
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रात एक बजे के बाद ऑनलाइन खाना नहीं मिलेगा। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में ऑनलाइन फूड सप्लाई के संचालक, मैनेजर, आउटलेट प्रभारी और डिस्ट्रीब्यूटर्स की बैठक में यह व्यवस्था बनाई। साथ ही कुछ अन्य गतिविधियों को भी बंद करने कहा गया है। पुलिस जांच में सहयोग करने और अपने कर्मचारियों एवं डिलीवरी ब्वॉय का वेरिफिकेशन के लिए उनकी संपूर्ण जानकारी आईडी सहित संबंधित थानों में जमा करने और आउटलेट की जानकारी देने कहा गया है। संस्थानों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कार्य पर नहीं…
बिहार में शिक्षा विभाग का अजब-गजब कारनामा देखने को मिला है. यहां 3 फर्जी टीचर आराम से नौकरी कर रहे थे. लेकिन शिक्षा विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी. बाद में जब फर्जी शिक्षकों को पकड़ने का अभियान चलाया गया तब ये बात सामने आई. जब तीनों के दस्तावेज चेक हुए तो पता चला अनु कुमारी के नाम से 6 टीचर नौकरी कर रहे हैं. इसके बाद से पूरे शिक्षा महकमें में खलबली मची हुई है. 3 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई फिलहाल जिन 3 शिक्षकों को फर्जीवाड़े में पकड़ा गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई का पत्र जारी कर…
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को दो नाबालिग लड़कियों ने अपने पिता को जलाकर मार डाला। लड़कियों ने आरोप लगाया कि उनका पिता दोनों बहनों के साथ यौन उत्पीड़न करता था इसलिए उन्होंने पिता की हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने अब दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की दो पत्नियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिता से बदला लेने के लिए उठाया कदम शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रिजवान तारिक ने एएफपी को बताया कि यौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।…
रायपुर: राज्य सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। उन्हें शिष्टाचार के नाते ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। डॉ. सलीम राज ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करूंगा। आप सभी के सहयोग और विश्वास के लिए सदैव आभारी रहूंगा।…
गिरिडीह । जिले के बिरनी प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के गुरहा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक साथ पांच घरों को अपना निशाना बनाया और पांचों घरों से लगभग 10 से 12 लाख की संपति पर हाथ साफ कर फरार हो गये। चोरों ने जिन पांच घरों में चोरी की है। उनमें तीन सगे भाई रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ विश्वकर्मा, रिटायर्ड शिक्षक केदार विश्वकर्मा एवं शिक्षक नारायण विश्वकर्मा का घर के अलावे सहदेव महतो पिता भुनेश्वर महतो एवं हरिहर यादव पिता स्वर्गीय दुलार महतो का घर शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ विश्वकर्मा…
भोपाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ दिलचस्प होने वाली है। क्योंकि जिला अध्यक्षों के लिए पहले से ही खींचतान चल रही है। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी समीकरण बन रहे हैं। कई बड़े नेताओं के नाम दौड़ में हैं। इस पद का इतिहास बताता है कि 1980 से अब तक मालवा क्षेत्र से नेता छह बार अध्यक्ष बन चुके हैं। इनमें सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, विक्रम वर्मा जैसे नेता शामिल हैं। भोपाल से दिल्ली तक बन रहे समीकरण ग्वालियर-चंबल के नेताओं को चार बार मौका मिला। नरेंद्र सिंह तोमर दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसी तरह शिवराज…