Author: News Desk

भानुप्रतापपुर/कांकेर भारत में इलेक्ट्रिक रेल सेवा की आज 3 फ़रवरी को 100वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. इस अवसर पर भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ रेल खंड पर आज इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन चलाई गई. इसके साथ ही पूरा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन इलेक्ट्रिफाई हो गया है. रायपुर डिवीजन के ADRM बजरंग अग्रवाल ने भानुप्रतापपुर में हरी झंडी दिखाकर विद्युत ट्रेन को अंतागढ़ के लिए रवाना किया. इस दौरान लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में ADRM बजरंग अग्रवाल ने बताया कि आज भारतीय रेल की विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं. इस अवसर पर दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे विभिन्न आयोजन कर…

Read More

अंबिकापुर नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से परिवार में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केदारपुर की है. सुसाइड करने वाली छात्रा ग्राम रेवापुर के आश्रित ग्राम लवाईडीह की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मृतका अंबिकापुर के केदारपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. फिलहाल फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Read More

भोपाल : परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की फिटनेस चेकिंग नियमित रूप से हो। उन्होंने कहा कि परिवहन राजस्व में वृद्धि के ठोस प्रयास किये जायें। परिवहन मंत्री सिंह सोमवार को मंत्रालय में हुई बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सचिव परिवहन मनीष सिंह और परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा भी मौजूद थे। परिवहन मंत्री सिंह ने विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्तियाँ करने और नई भर्तियों पर समय-सीमा में कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में रजिस्टर्ड वाहनों…

Read More

तखतपुर AICC के संयुक्त सचिव और प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने आज तखतपुर में कांग्रेस पार्षद चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्हाेंने कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा कौर मक्कड़ और सभी 15 पार्षदों के लिए जनसमर्थन मांगा. छत्तीसगढ़ में पहली बार एक ही ईवीएम पर अध्यक्ष और पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे. इस पर जांगिड़ ने सवाल खड़े करते हुए चुनाव में वोट इधर उधर होने की आशंका जताई. आम जनता को संबोधित करते हुए विजय जांगिड़ ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की. वहीं EVM और बैलेट पेपर से…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऋषि स्वरूप व्यक्तित्व के दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दीपक के समान स्वयं जलकर विचारों का प्रकाश समाज को प्रदान किया। कृषि, श्रमिकों की स्थिति और स्वदेशी के क्षेत्र में उनका विचार उज्जवल नक्षत्र के समान हैं, जो समाज को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। विद्यार्थी परिषद के संस्थापक सदस्य के रूप में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे हिंदुत्व को राष्ट्रीयता से आगे विश्व बंधुत्व के रूप में देखते थे। उनका मानना था कि चराचर जगत में हिंदुत्व के विचार का विस्तार मनुष्य, समाज, राष्ट्र और मानवता तक है। वर्तमान समय…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की संस्कृति अपनी अनूठी विविधता और समृद्ध परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां विभिन्न प्रांतों, वर्गों और भाषाओं के लोग सौहार्दपूर्वक निवास करते हैं। मध्यप्रदेश,…

Read More

इंदौर: मध्य प्रदेश का इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है. स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए इंदौर नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक गाने का सहारा लिया था. इसी तर्ज पर अब इंदौर पुलिस भी साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक गाने का सहारा ले रही है. जिसकी धुन है 'तो क्या करे भैया…फेक कॉल खुद को फ्रॉड से बचा'. खास बात यह है कि इस गाने को इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने आवाज दी है. इस धुन को उनकी बहन दिशा मिश्रा ने लिखा है। मध्य…

Read More

रायपुर : यह हम सभी के लिए अत्यधिक गौरव का विषय है कि हम इस पवित्र स्थल पर एकत्रित होकर परम पूज्य संत गहिरा गुरु जी और माता पूर्णिमा जी के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता पूर्णिमा जी का जीवन पूरी तरह से त्याग, तपस्या और समाज सेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करता है। उनका विग्रह समाज के कल्याण के प्रति उनके अडिग समर्पण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज श्रीकोट आश्रम बलरामपुर में परम पूज्य संत गहिरा गुरु की धर्मपत्नी पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के विशेष अवसर पर यह…

Read More

अमरावती। पूरे देश में केवल तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार है, लेकिन इन तीनों राज्यों में पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है। कर्नाटक में सीएम की कुर्सी की लड़ाई जगजाहिर है। सीएम सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच तकरार से पार्टी की किरकिरी हो रही है। इस बीच तेलंगाना से बुरी खबर है। यहां सीएम रेवंत रेड्डी सरकार के दो मंत्रियों से नाराज विधायकों ने बैठक की है। इसके साथ ही तेलंगाना कांग्रेस के एक सर्वे से भी कांग्रेस के अंदर की आंतरिक कलह सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबकि कांग्रेस के 10 विधायकों ने विधायक…

Read More

बिलासपुर सकरी तुर्काडीह से पाली के बीच नेशनल हाईवे 130 पर निर्धारित रफ्तार से ज्यादा तेज दौड़ने वाले वाहनों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 53 किलोमीटर के दायरे में 31 अत्याधुनिक कैमरे लगा दिए हैं। इनकी मदद से न केवल ओवरस्पीडिंग पर नजर रखी जा रही है, बल्कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे चलकर कार्रवाई भी होगी। नेशनल हाईवे 130 सकरी से पाली के बीच दुर्घटना के लगातार बढ़ते मामलों व आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए इस पर लगाम लगाने एनएचएआइ ने पहल की है। यह भी पढ़ें बिलासपुर में तालाब…

Read More