रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और सतत विकास को लेकर चल रही पहल पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ को बस्तर की समृद्ध कला-संस्कृति का प्रतीक ‘बस्तर आर्ट’ स्मृति चिह्न भेंट…
Author: News Desk
नई औद्योगिक नीति से 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त निवेशकों को आकर्षित करने नई उद्योग नीति का दिख रहा असर छत्तीसगढ़ विजन 2047 के तहत राज्य को औद्योगिक हब बनाने की पहल प्रधानमंत्री के विकसित भारत लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर काम जारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने प्रदेश में रैंप योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ उद्योगों के लिए न्यूनतम प्रशासन, अधिकतम प्रोत्साहन की नीति छत्तीसगढ़ में रोजगार बढ़ाने के लिए उद्यमिता को दिया जा रहा प्रोत्साहन निवेश को आसान बनाने इज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती देने पर हो रहा काम…
राजस्थान राजस्थान के जैसलमेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह खेतोलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 1700 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी कपिल विश्नोई, डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई का पति बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई ने एक आशा सहयोगिनी से उसके टीए-डीए की राशि स्वीकृत करने के बदले रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत ACB जैसलमेर इकाई को मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बिलों को वेरीफाई कर कंप्यूटर में अपलोड करने…
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रांतीय सम्मेलन का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ी रचनाकारों की किताबें स्कूलों की लाइब्रेरी में भेजी जाएंगी रायपुर। छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा है। छत्तीसगढ़ी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, यह हमारे अंतस को सींचने और हमारी आत्मा को एक दूसरे से जोड़ने वाली भाषा है। हमें अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा पर गर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रान्तीय सम्मेलन 2025 के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित देश-प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और नागरिकों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने अपने संदेश में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री डेका ने अपने प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश की जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे। मुख्यमंत्री ने माता-पिता और…
रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित देश-प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और नागरिकों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि डेका ने अपने प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश की जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर…
रायपुर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार विकास कर रहा है. प्रदेश में उद्योग को बढ़ाने वातावरण उचित है. नई उद्योग नीति जारी किए हैं. बड़ी मेहनत के साथ उद्योग नीति को तैयार किए हैं, जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में निवेश करने वाले 14 उद्योगपतियों को प्रमाण पत्र दिया. EDII ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बांटे और MSME उद्योगपति को सहायता राशि भी दी गई है. इसके अलावा नए उद्योग लगाने वाले निवेशकों को इनविटेशन लेटर…
रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज नगर निगमों में सभापति और नेताप्रतिपक्ष और जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. पर्यवेक्षकों की सूची में अनुभवी नेताओं के साथ महिला प्रतिनिधियों के भी नाम शामिल है. प्रतिमा चंद्राकर को रायपुर नगर निगम, प्रमोद दुबे को बिलासपुर नगर निगम और शिव डहरिया को रायगढ़ नगर निगम में नेताप्रतिपक्ष चयन की जिम्मेदारी दी गई है. जयसिंह अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ की तो जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की जिम्मेदारी सांसद ज्योत्सना महंत को सौंपी गई है. पर्यवेक्षक नियुक्ति को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जिला पंचायतों में…
राजनांदगांव राजनांदगांव आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने के लिए एक और आरोपी महिला आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में अब तक 8 पुलिस कर्मी, 05 टेकनीशियन टीम, 2 महिला अभ्यर्थी सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले की विवेचना जारी है. अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना लालबाग में आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम…