रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी के बाजारडांड़ में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन, योगदान और समाज सेवा को दर्शाने वाली विशेष फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और आदिवासी उत्थान के लिए समर्पित था। उनकी निस्वार्थ सेवा और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
Author: News Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। यह पुस्तिका आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त परिकल्पना है। इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती रितु जैन, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गौतम, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू सहित तीनों एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
कोरबा एक बार फिर भाजपा में अंतर कलह सामने आई है, जिसके चलते नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. यहां भाजपा के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर सभापति चुने गए. सभापति चयन के लिए बीजेपी कार्यालय में भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे, जहां संगठन के निर्णय के आधार पर सहमति बनाई जा रही थी, लेकिन सभापति के लिए कई नाम सामने आए. काफी समय तक सभापति के नाम को लेकर गहमागहमी की स्थिति बनी रही. इस दौरान बंद कमरे में बीजेपी के सभी पार्षद थे. बीजेपी की ओर से सभापति चुनाव…
"लगातार तीसरी बार इंद्र कुमार पटेल ने 09 मतों से हेट्रिक जीत का बनाया रिकार्ड" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर पंचायत नई लेदरी के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इंद्र कुमार पटेल ने भाजपा प्रत्याशी निखिल यादव को 02 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। शासन के निर्देशानुसार यह चुनाव नगर पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 01 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भाजपा से निखिल यादव और निर्दलीय इंद्र कुमार पटेल ने आवेदन प्रस्तुत किया। संवीक्षा के बाद नामांकन वैध पाए गए और मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।…
राजनांदगांव जिले में महिला दिवस पर पहला महिला थाना का उद्घाटन किया गया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर नए महिला थाना का शुभारंभ किया. जिला में नया महिला थाना खुलने से महिला प्रार्थी अपनी समस्या को आसानी से और बेझिझक रख सकेंगी. एसपी मोहित गर्ग ने उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा को नए थाने के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. महिला संबंधित अपराधों की संजीदगी से जांच कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने और महिलाओं की विशेष सुनवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला थाने की शुरूआत की गई है. महिला थाना में 1…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक "सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़" का विमोचन किया। यह पुस्तिका आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त परिकल्पना है। इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष रितु जैन, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति गौतम, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति साहू सहित तीनों एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक "सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़" का विमोचन किया। यह पुस्तिका आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त परिकल्पना है। इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष रितु जैन, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति गौतम, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति साहू सहित तीनों एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा मच गया. बस बात केवल इतनी थी कि जिला पंचायत सभा कक्ष के लिए पीछे का दरवाजा खोलने दिया गया था. इस पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा मचाया. बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला था. कुर्सी हासिल करने के लिए एक-एक वोट के लिए संघर्ष था. आखिरकार भाजपा के राजेश सूर्यवंशी ने कांग्रेस समर्थित सतकली बावरे को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए. जिला पंचायत के 17 सदस्यों में बीजेपी के 9 और…
बलरामपुर मुंहबोले भाइयों और बहन के साथ पिकनिक स्पॉट घूमने गई युवती के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया. इतने पर भी मन नहीं भरा तो युवती को उसके भाई के साथ घर में बंधक बना लिया. किसी तरह भागने में कामयाब रहे भाई ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटेभर के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. घटना वाड्रफ नगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट की है. जानकारी के अनुसार, पिकनिक मनाने पहुंचे युवक-युवतियों के साथ पहले तो आरोपियों ने मारपीट की. इसके बाद एक जोड़े के भागने पर दूसरे जोड़े को घर में बंधक बनाकर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल के सदस्य हर लिहाज से काबिल हैं, लेकिन इनमें से वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अपना अलग ही स्थान हैं. आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए ओपी चौधरी ई-ऑफिस के जरिए फाइलों को निपटाकर दूसरों के लिए नजीर पेश कर रहे हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर किए अपने पोस्ट में रायगढ़ जाते हुए ई-ऑफिस के जरिए फाइलों के निष्पादन की तस्वीर शेयर की है. इसे उन्होंने बताया कि तकनीक के जरिये सुगम और प्रभावी प्रशासन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.