भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार सबका मंगल लेकर आते हैं, इसीलिए ऐसे पर्वों पर बधाई और मंगलकामनाएं दीं जाती हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि ये आनंद मनाने का पर्व है। खुश होकर, आनंद लेकर ही मनाये। उन्होंने सभी से आत्मीयता और सौहार्द के साथ सभी त्यौहार मनाने का आह्वान किया। समारोह में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद खजुराहो श्री…
Author: News Desk
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीएम आवास में कार्यकर्ताओं संग होली मनाई। उन्होंने सभी को गुलाल लगाकर रंगों के त्यौहार की बधाई दी। इस दौरान उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम ने गाना गाया और कलाकारों संग थिरकते हुए नजर आए। दरअसल, सीएम आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान उन्होंने ‘डमक-डमक डम डमरू बाजे, बम लहरी…’ गाना गाकर समा बांध दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ जमकर…
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति की शुरुआत हो गई है. आधुनिकतम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्मार्ट कृषि तकनीकों का उपयोग अब राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी किया जा रहा है. दंतेवाड़ा के किसानों को हाल ही में एआई-आधारित स्मार्ट खेती प्रणाली का लाभ मिला है, जिससे वे बेहतर फसल उत्पादन, जल प्रबंधन, और उर्वरक उपयोग में सुधार कर रहे हैं. सरकार की इस पहल से छोटे और सीमांत किसानों को सबसे अधिक फायदा हो रहा है, क्योंकि वे अब न्यूनतम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर पा रहे…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर हैं, जहां वे अपने परिवार के साथ गृह ग्राम बगिया में होली का पर्व धूमधाम से मनाएंगे. हर साल की तरह इस बार भी वे परंपरागत अंदाज में क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक रंगों का यह त्यौहार मनाएंगे. मुख्यमंत्री का यह दो दिवसीय दौरा उनके समर्थकों और स्थानीय निवासियों के लिए खास रहेगा, जहां वे जनता के बीच उत्सव का आनंद लेंगे.
सुकमा गांव में सुख-षांति स्थापित हो और सभी के दुख-दर्द दूर हो इसलिए गांव वाले होलीका दहन के बाद धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलते है। और देवी कृपा मानते हुए उनके पैरों में कोई भी निषान नहीं होता है। उसके बाद दूसरे दिन उसी राख से होली खेलते है। ये परंपरा पिछले 800 सालों से निभाई जा रही है। साथ ही होली के तीन-चार दिन पहले से ही वहां के युवा और बुर्जुग घेर (डांडिया) खेलते हैं। 800 साल पुरानी है परंपरा जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी. दूर स्थित पेंदलनार गांव जहां आदिवासी और यादव समाज के…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। स्व सहायता समूह हमारे प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके सशक्तिकरण से न केवल महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि राज्य की समग्र प्रगति भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्व-सहायता समूहों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन एवं जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मनिर्भर बनकर समृद्धि की ओर बढ़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में स्व-सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण एवं सशक्तिकरण को…
भोपाल: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि राग-रंगों का यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद लेकर आए। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस पावन पर्व को आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे के उत्सव के रूप में मनाएं। राज्यपाल श्री पटेल ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली भारतीय लोक संस्कृति का उमंग और उल्लास का पर्व है। यह सौहार्द्र और एकता का त्यौहार है। सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। राष्ट्र की एकता और अखण्डता…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली का उत्सव होलिका दहन की कथा का स्मरण करवाता है। भक्त प्रहलाद का नारायण प्रेम इसमें स्पष्ट झलकता है। होलिका दहन में भक्त प्रहलाद को स्वयं नारायण ने जीवनदान दिया। मध्यप्रदेश में होली से रंगपंचमी तक अलग-अलग अंचल में उत्सव के अनेक स्वरूप दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे राष्ट्र में विरासत से विकास के ध्येय को ध्यान में रखकर स्वर्णिम काल चल रहा है। हमारी…
रायपुर जमीन की खरीदी-बिक्री की सोच रहे हैं, तो इंतजार मत किजिए. एक अप्रैल से रजिस्ट्री दर में 10 प्रतिशत इजाफे के आसार हैं. ऐसी स्थिति में आपके साथ-साथ दूसरे पक्ष को भी कार्रवाई के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा. दरअसल, पिछले 6 साल से गाइडलाइन दरें नहीं बढ़ाई गई है. इसके साथ ही सालभर पहले रजिस्ट्री में मिलने वाली 30 फीसदी की छूट भी खत्म कर दी गई है. अबकी बार या करें इस साल इसे करीब 10 फीसदी बढ़ाने की तैयारी है. गाइडलाइन दरें बढ़ने से जमीनों का रेट बढ़ेगा. रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ गाइडलाइन दर बढ़ने…
भोपाल: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है, जो हमें सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की है कि होलिका दहन की पावन अग्नि सभी नकारात्मकता, दुख और रोगों को समाप्त करे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। प्राकृतिक रंगों से खेलें होली:- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता बनाए रखने और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील की। उन्होंने प्रदेशवासियों…