महासमुंद महासमुंद जिले के बेमचा और एकता चौक स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों में शुक्रवार-शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देने वालों ने सीढ़ी के सहारे रौशनदान से दुकान के अंदर पेट्रोल डाला और आग लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात करीब 3 बजे दुकान में मौजूद गार्ड ने संदिग्ध आवाजें सुनीं और पीछे जाकर देखा तो दो लोग सीढ़ी लेकर भागते नजर…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में इस बार नया समीकरण देखने को मिला है। व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच चुनाव को लेकर आपसी सहमति बन गई है। दोनों पैनलों ने व्यापारी एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। बता दें कि वरिष्ठ व्यापारियों की मध्यस्थता के बाद अध्यक्ष पद के लिए सतीश थौरानी, महामंत्री पद के लिए निवर्तमान महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए नितेश बरड़िया के नाम तय किए गए हैं। ये तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से नामांकन दाखिल करेंगे, लेकिन…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा। इसका संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर चर्चा की। कुलगुरू डॉ. सिंघई ने बताया कि झाबुआ में आरंभ होने वाले मेडिकल कॉलेज का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा और जिला चिकित्सालय झाबुआ को इससे संबद्ध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपैड जाते समय दिव्यांगजन को देख अचानक काफिला रुकवाकर बातचीत की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार से उतरकर स्वयं दिव्यांगजन के पास गए और चर्चा की। दिव्यांग श्री राजेंद्र लोधी ने बताया कि वह गुना जिले के निवासी है। उज्जैन में कंप्यूटर टाइपिंग का कार्य करते है। गृह नगर में कार्य करने में ज्यादा सुविधा रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आश्वस्त किया कि वह उसकी हर-सम्भव मदद करेंगे।दिव्यांग श्री लोधी ने इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिव्यांग श्री लोधी की हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि होली के पावन पर्व और रंगपंचमी पर पुलिस विभाग के द्वारा दो दिन जो मुस्तैदी से ड्यूटी की है, उस ड्यूटी का परिश्रम भी है, और समर्पण पर भी है, उनकी सेवा भी है और त्याग भी। सीएम ने कहा कि मेरी अपनी ओर से पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चे अर्थों में उनकी (पुलिस) दक्षता से न केवल अमन चैन रहता है, बल्कि होली का यह पर्व साआनंद…
रायपुर छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को प्रदेश के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में रात का सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रायपुर और बिलासपुर में भी लू जैसे हालात देखने को मिले. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि कल यानि 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. सामान्य से अधिक गर्म…
रायपुर राजधानी में शांतीपूर्ण होली का त्यौहार पूरा होने के बाद आज पुलिस परिवार होली का जश्न मना रहे हैं. इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आए. सभी पुलिस कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने भी नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया. बता दें, होली के दिन जब शहर के लोग अपने घरों में होली खेल रहे थे, तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे, जिनकी मुस्तैदी के कारण…
सरल, सहज और आत्मीय मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का…
मुख्यमंत्री ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की रायपुर। होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम टाटीडांड पहुँचे, जहाँ उन्होंने सनातन समाज के दुर्गा देवी संत समाज द्वारा आयोजित वार्षिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में गुरु महाराज स्व. श्री धनपति पंडा के पुत्र श्री सहदेव पंडा की विशेष उपस्थिति रही। यह अनुष्ठान हर वर्ष फाल्गुन माह…
दुर्ग होली के दिन दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर भीषण सड़क हादसे में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (23) की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब ऋचा अपने दोस्तों के साथ दुर्ग बायपास स्थित एक ढाबे में खाना खाने जा रही थी। उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऋचा को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज…