नए साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का नाम शामिल होगा। लंबे वक्त से विवादों में रहने वाली इस मूवी की रिलीज का रास्ता पहले ही साफ हो चुका है और अब मेकर्स की तरफ से कंगना की इस फिल्म का दूसरा लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री के दौर में लगी इमरजेंसी के पीरियड को इमरजेंसी में दर्शाया गया है। आइए एक नजर अब इस फिल्म के लेटेस्ट ट्रेलर पर डालते हैं। 6 जनवरी को फिल्म इमरजेंसी का एक…
Author: News Desk
एमपी हाईकोर्ट: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीला कचरा आने के बाद पीथमपुर में तनाव का माहौल है। रहवासी इस कदम का विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा प्लांट के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यूनियन कार्बाइड के 358 टन जहरीले कचरे के निपटान से जुड़े मामले की सुनवाई आज यानी सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट करेगा। बता दें, यह कचरा उस फैक्ट्री का है, जहां भोपाल गैस त्रासदी हुई थी, जिसे सरकार ने धार…
जगदलपुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या के मामले में बीजापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी विशेष जांच दल (SIT) द्वारा रविवार की रात की गई। इससे पहले, पुलिस सुरेश के दो भाइयों, रितेश और दिनेश चंद्राकर, तथा एक मजदूर को भी गिरफ्तार कर चुकी है। यह कार्रवाई 6 जनवरी 2025 को की गई थी। उल्लेखनीय है कि सुरेश चंद्राकार एक कांग्रेस नेता और ठेकेदार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए SIT की टीम शनिवार को हैदराबाद गई थी। सुरेश चंद्राकर की पत्नी…
रायपुर पैसे नहीं लौटाने की मंशा से कथित तांत्रिक दुर्ग धनोरा के सुखवंत साहू उर्फ सुखु ने सात दिनों के भीतर दो युवकों की गंगाजल में साइनाइड मिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्याओं के राजफाश न करने की एवज में पैसों की मांग करने वाले धमतरी के एक और युवक की भी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। धमतरी में हुई हत्या के मामले में आरोपी जेल में बंद है। उसके और मृतकों के मोबाइल काल डिटेल और बैंक खातों में हुए लेनदेन के बाद हत्याओं का राजफाश हुआ है। आरोपित युवक ने पुलिस को बताया है कि…
टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले के काफी करीब पहुंच गया है। फिनाले करीब आता देख कंटेस्टेंट के गेम एक एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। हालांकि, शो में हो रहे ट्विस्ट और टर्न ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। इसी बीच घर में एक बार फिर से नॉमिनेशन टास्क हुआ है जो टाइम से जुड़ा हुआ है। इस टास्क में घरवालों ने 2 सदस्यों को बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है। हैरान करने वाली ये बात है इन नामों में एक नाम उस सदस्य का है जो टॉप 3 में देखा…
इंडियन एयरलाइंस एयरक्राफ्ट आईसी 814 के कैप्टन रहे देवी शरण शनिवार को रिटायर हो गए। आईसी 814 वही एयरक्राफ्ट है, जिसे दिसंबर 1999 में कंधार ले जाकर हाईजैक कर लिया गया था। शनिवार को बतौर पायलट अपनी आखिरी उड़ान भरने के बाद फेयरवेल कार्यक्रम में कैप्टन देवी शरण ने कहा कि 'अब यात्री के तौर पर भी मैं हमेशा अपने आस-पास यह सुनिश्चित करूंगा कि सब कुछ सही हो और कुछ गलत न हो रहा हो। मन में हमेशा लोगों की सुरक्षा के लिए संदेह रहेगा।' 40 साल तक दी सेवा कैप्टन देवी शरण ने 1985 में इंडियन एयरलाइंस जॉइन…
नारायणपुर दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जवानों को घटनास्थल से एके 47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) समेत अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों से लड़ते हुए दंतेवाड़ा जिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व…
Virat Kohli: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली की असफलता देखने के बाद अगर आप ये सोच रहे हैं कि वो संन्यास ले लेंगे, तो आप गलत हैं. क्योंकि ऐसा करने का उनका कोई इरादा नहीं है. ऐसा हम नहीं बल्कि वो रिपोर्ट कह रही है, जिसमें ये दावा किया गया है कि उनका रिटायर होने का फिलहाल मूड नहीं है. ऐसे में सवाल है कि अब नहीं तो कब? विराट कोहली रिटायर कब होंगे? इस सवाल का जवाब इसलिए भी जरूरी बन गया है क्योंकि बात सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी नाकामी की नहीं है. बल्कि, बीते पूरे साल में…
बीजापुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को बीती रात एसआईटी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। जिसे अपने साथ बीजापुर लाया जा रहा है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल तीन आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को भी एसआईटी…
चीन में कोरोना के बाद अब HMPV Virus आतंक मचा रहा है। वायरस तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते कई देश अलर्ट मोड पर है। अब इस वायरस का भारत में भी पहला केस मिल गया है। बेंगलुरु में 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण बेंगलुरु के एक अस्पताल में 8 महीने के बच्चे में HMPV Virus पाया गया है। ICMR के अनुसार, बच्चे को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारत सरकार भी इसको लेकर सतर्क है और एडवाइजरी भी जारी हो चुकी है। सरकार ने क्या कहा? ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस वायरस (HMPV Virus in India)…