नई दिल्ली। 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर अंतरिक्ष से धरती पर वापसी के लिए रवाना हो चुके हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स की घर वापसी से पहले उनके नाम एक पत्र लिखा है। देश की बेटी के नाम लिखे पत्र में मोदी ने कहा है कि आप भले ही हजारों मील दूर हैं लेकिन हमारे दिलों के करीब हैं। इसके साथ ही पीएम ने सुनीता विलियम्स को धरती पर लौटने के बाद भारत आने का भी न्योता दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों से आए युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना में शामिल सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के 119 युवा पहली बार अपने गांव से बाहर निकले और राजधानी रायपुर पहुंचे।इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान युवाओं ने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया। राजधानी आगमन के दौरान युवाओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी, जिससे वे बेहद उत्साहित नजर आए। इस…
नई दिल्ली। झारखंड के देवघर के जसीडीह स्थित इंडियन ऑयल के प्लांट में भीषण आग लग गई है। आग की लपटों ने पूरे इंडियन ऑयल के प्लांट के कैंपस को अपनी चपेट में ले लिया है। आग के विकराल रूप को देखते हुए पुलिस ने आसपास के गांवों को खाली करवा रही है। इंडियन ऑयल प्लांट के आसपास स्थित गांव के लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का प्रयास जारी है। आग लगने का जो वीडियो सामने आया है वह काफी हैरान कर देने वाला है। आग गांवों में फैलने का डर है। इसलिए गांव में जाकर पुलिस लोगों को वहां…
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में महाकुंभ को लेकर अपना संबोधन दिया। सबसे पहले पीएम मोदी ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए देशवासियों का आभार जताया। उसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सरकार, समाज और सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं, यूपी की जनता, विशेष तौर पर प्रयागराज की जनता का आभार जताता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि, गंगाजी को धरती पर लाने के लिए एक भगीरथ प्रयास…
रायपुर छ्त्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान मुख्य तौर पर राज्य में नक्सलवाद को लेकर चर्चा हुई. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय ने बताया बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की. इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर विकास का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल थी। प्रधानमंत्री ने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री…
बिलासपुर प्रदेश में संचालित इंटर सिटी बसों और सिटी बसों के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। शासन ने बताया कि सभी रूट्स पर किराया राउंड फिगर में कर दिया गया है। डीबी ने शासन को सिटी बसों की वर्तमान स्थिति की जानकारी देने के भी निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में सिटी बसों की जर्जर स्थिति और प्रदेश में चल रही अंतर नगरीय बस सेवा की खराब हालत पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद से जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू कर दी गई थी। काफी पहले हुई सुनवाई में कोर्ट ने पूछा…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू उपस्थित थे।
रायपुर रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। कॉन्स्टेबल ने ASI के माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर चलाईं। वारदात सुबह 9 बजे की है। मॉर्निंग परेड के दौरान ASI देवेंद्र सिंह दहिया के डांटने से गुस्से में आकर आरक्षक सरोज कुमार ने फायरिंग की। इससे पहले आरोपी घर गया और बिना खाना खाए गुस्से में राइफल लेकर निकला था। दोनों ITBP बटालियन में ही रहते थे आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32)…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रंगपंचमी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला यह उत्सव रंगों की खूबसूरती और उल्लास का संदेश देता है।इस दिन लोग रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर कर खुशियों और मेल-मिलाप का पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी हमें जीवन में रंगों के महत्व को समझने और सकारात्मकता को अपनाने की सीख देती है। यह पर्व हमें प्रेरित करता है…