गौरेला पेण्ड्रा मरवाही कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कलेश मंडावी ने स्थायी एजेंडा के विषयों की समीक्षा करते हुए किसान पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, पेयजल, भर्ती प्रक्रिया आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में पंजीकृत 30166 किसानों में से अब तक 24155 किसानों का एग्रीस्टैक योजना के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीयन किया जा चुका है। कलेक्टर ने पंजीकृत किसानों के साथ ही सामान्य किसानों का भी पंजीयन एवं फार्मर आईडी बनाने के…
Author: News Desk
उत्कल दिवस पर ओडिशा राज्य स्थापना की ऐतिहासिक प्रेरणा को किया नमन रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) में उत्कल दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कल समाज और ओडिशा वासियों को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री साय ने ओडिशा राज्य स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) पर प्रदेश सहित देशभर में रह रहे उत्कल समाज के सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल ओडिशा के गठन…
ई-वे बिल की सीमा ₹1 लाख तक बढ़ाई गई, पेट्रोल पर वैट ₹1 प्रति लीटर कम रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए दो अहम निर्णय लागू किए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी के दिशानिर्देश पर इन निर्णयों को वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल किया गया था। ई-वे बिल की सीमा में वृद्धि : अब ₹1 लाख तक का माल परिवहन होगा बिना ई-वे बिल…
उत्तर बस्तर कांकेर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत ¼wdc-pmksy 2.0½ परियोजना वर्ष 2021-22 से जिले में संचालित है। इसके कुशल संचालन एवं वाटरशेड विकास कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम ने आज जिला कार्यालय परिसर में वाटरशेड यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कोमरा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। परियोजना प्रबंधक डब्ल्यूसीडीसी सह उपसंचालक कृषि ने इस संबंध में बताया कि वाटरशेड यात्रा आज ग्राम पंचायत कोकपुर में निकाली गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत खमडोढ़गी बांध और प्राथमिक शाला…
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही कलेक्टर श्रीमती लीना कलेश मंडावी की अध्यक्षता में अयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यकारणी समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं भुगतान व्ययों का अनुमोदन किया गया। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्षा में अयोजित बैठक में जल जीवन मिशन के तहत विकासखण्ड पेण्ड्रा में बसंतपुर-जाटादेवरी मल्टी विलेज निर्माण कार्य का देयक भुगतान राशि 60 लाख 65 हजार रूपए और तीनों विकासखण्ड गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही में सिंगल विलेज योजनाओं के निर्माण कार्यों के देयकों का भुगतान 11 करोड़ 74 लाख रूपए का अनुमोदन किया गया। इसी तरह जल जीवन मिशन अंतर्गत बसंतपुर-जाटादेवरी समूह जल प्रदाय…
अम्बिकापुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी में हॉकी (बालक/बालिका), तीरंदाजी (बालक/बालिका) तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 से संचालित की जाने वाली आवासीय खेल अकादमी फुटबॉल (बालक/बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक/बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। जिले के इच्छुक खिलाड़ी बालक/बालिका आयु वर्ग 13 वर्ष से 17 वर्ष तक के खिलाडियों को 10 अप्रैल 2025 तक कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं कल्याण सरगुजा में संबंधित खेल के उच्च…
जगदलपुर : सरलीकृत प्रक्रिया के अनुसार जाति प्रमाण पत्र प्रदाय करने हेतु करें कार्यवाही- कलेक्टर हरिस एस कलेक्टर हरिस एस ने राशनकार्ड में नए नाम जोड़ने सहित अन्य योजनाओं से सेचुरेशन करने के निर्देश कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र प्रदाय हेतु राज्य शासन के द्वारा जारी सरलीकृत प्रक्रिया का अनुपालन करें समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र प्रदाय हेतु राज्य शासन के द्वारा जारी सरलीकृत प्रक्रिया का अनुपालन करें। भूमिहीन परिवार के सदस्यों को ग्रामसभा के प्रस्ताव अथवा सम्बन्धित परिवार के किसी सदस्य को प्रदत्त जाति…
महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक के मार्गदर्शन में बिहान के अंतर्गत बिहान के सहयोग से एचडीएफसी बैंक सीएसआर एवं जीटी भारत के संयुक्त परियोजना, स्त्री पहल के अंतर्गत महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक में स्थित मुस्कान अग्रणी महिला फार्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने “केंद्र पोषित कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन“ योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की है। इस योजना के तहत समूह की महिला द्वारा संचालित कंपनी को 14 लाख रुपये मूल्य की कृषि मशीनरी प्राप्त हुई है, जिसमें ट्रैक्टर, थ्रेशर, कल्टीवेटर, रीपर, सीड ड्रिल और हैंड स्प्रेयर…
कोरिया :बर्ड फ्लू- पक्षियों, अंडों और पोल्ट्री आहार के विनिष्टिकरण के बाद सरकार के दिशा- निर्देशों के तहत पशुपालकों व किसानों को मिलेगा मुआवजा बर्ड फ्लू इन्फेक्टेड जोन में पक्षियों का कलिंग, सर्विलेंस और सेनेटाइजेशन किया गे कोरिया बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (भ्5छ1) के मामले की पुष्टि के बाद, शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र बैकुंठपुर के एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किमी की परिधि को सर्विलेंस जोन के रूप में तीन माह के लिए घोषित कर दिया गया है। संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत…
कन्या छात्रावासों में सुरक्षा के मद्देनजर महिला होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित हो: आयुक्त एल्मा आश्रम-छात्रावासों में बिजली, पानी तथा शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश: आयुक्त एल्मा आयुक्त एल्मा ने कोण्डागांव जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा की : आयुक्त एल्मा रायपुर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के आयुक्त पी.एस. एल्मा ने कोण्डागांव जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों, संस्थाओं और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त एल्मा ने एकलव्य विद्यालयों में बिजली, पानी सहित शौचालयों की स्थिति की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने भवनविहीन आश्रम-छात्रावासों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सभी संस्थानों…