रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका के सुखमा पहंुचने पर हेलीपैड में उनका स्वागत सुश्री दीपिका सोरी सदस्य राज्य महिला आयोग छत्तीसगढ़, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों आत्मीय स्वागत किया।
Author: News Desk
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका के आज दंतेवाड़ा आगमन पर कारली हैलीपेड में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ सी.आर. प्रसन्ना एवं दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर बिरगांव नगर निगम में बजट भाषण के दौरान बवाल खड़ा हो गया. बजट भाषण के दौरान विपक्षी पार्षदों ने महापौर महापौर नंदलाल देवांगन पेश के टेबल पर पानी उढ़ेल दिया. जिसके बाद सामान्य सभा में महौल गरमा गया. महापौर नंदलाल देवांगन 2025-26 का बजट पेश कर रहे थे. इसी दौरान विपक्ष के पार्षदों ने उनके टेबल पर कैन से पानी डाल दिया और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए. बता दें, गुरुवार को बिरगांव नगर निगम में महापौर ने 149 करोड़ रुपयों का बजट पेश किया. इस बीच विपक्ष के पार्षद गर्मी में पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित थे.…
रायपुर शासकीय शिक्षक रहते हुए सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाना छोड़कर एक शिक्षक ने शिक्षा की पूरी दुकान खोल ली. हम यहां स्कूल को दुकान इसलिए कह रहे है क्योंकि छछान पैरी मीडिल स्कूल के समन्वयक बिरेंद्र पांडे ने अपनी निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार से मिलने वाली मुफ्त की किताबों को छोड़कर खुद किताब खरीदी और फिर बच्चों को बेची. शासकीय शिक्षक बिरेंद्र पांडे ने अपनी स्कूलों के संचालन के लिए 1 करोड़ 90 लाख रूपए का लोन भी लिया. लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर और बीईओ अभनपुर को…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के महान समाजसेवी और दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती (04 अप्रैल) के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह न केवल अपनी दानशीलता के लिए प्रसिद्ध थे, बल्कि वे एक ऐसे मनीषी थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज और जलाशय जैसे सार्वजनिक हित के कार्यों हेतु भूमि का दान दिया। उनका यह योगदान शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में मील का पत्थर…
रायपुर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानितमुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा दानशीलता दिवस पर आयोजित सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में समाज द्वारा नवनिर्मित 200 सीटर ऑडिटोरियम का लोकार्पण और दान दाताओं का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और…
रायपुर योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा के पदभार ग्रहण हेतु अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने संतों का अभिवादन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री…
रायपुर बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति की अनुपम छटा बस्तर पंडुम में बिखर रही है। बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर इसे देश और वैश्विक पटल पर रखने के लिए तीन दिवसीय बस्तर पंडुम 2025 आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने आज इस आयोजन का शुभारंभ किया। बस्तर पंडुम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा परंपरा रीति-रिवाज, खान-पान, दुर्लभ वाद्य यंत्र, विभिन्न नाट्य विधाओं आदि का प्रदर्शन किया जा रहा है। बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा…
मनेंद्रगढ़ शहर में केवल एक ही कोरिया नीर जिंदा बाकि पड़े मुर्दा, इन मुर्दा पड़े कोरिया नीरो का कब होगा जीणोद्धार जनता ने नगरपालिका अध्यक्षा प्रतिमा यादव से जताई उमीद की जल्द होगा बंद नीरो का जीणोद्धार एमसीबी/मनेन्द्रगढ़ एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ शहर में जहां आम जनमानस के लिए पेय जल की उपलब्धता के लिए नगरपालिका प्रशासन ने नल टंकी में लाखों की पाइप लाइन, पेयजल को शुद्ध करने के लिए लाखों का ऐलम औऱ क्लोरीन में ख़र्च किये और आम जनमानस तक पेयजल पहुँचाया पर, नगरपालिका की लापरवाहियों के कारण ये व्यवस्था भी नाकाम होती चलीं गई औऱ…
एमसीबी आगामी 6 अप्रैल 2025 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले की सहमति से जिला एवं मंडल संयोजक तथा सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। जिला एवं मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं भाजपा संगठन की ओर से जिला एवं मंडल स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को संयोजक, सह-संयोजक, मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस घोषणा को लेकर मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने जानकारी साझा की। जिम्मेदारों की सूची जारी घोषणा पत्र के…