Author: News Desk

रायपुर रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है. ये खेल इसलिए भी फल-फूल रहा है क्योंकि अवैध वसूली करने वाले के खिलाफ आरपीएफ और कमर्शियल विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है और पूरे खेल देखकर भी जिम्मेदार अपनी आंखे बंद कर लेते है. रायपुर रेलवे स्टेशन में कैफे लाइट होटल के सामने नो-पार्किंग में परिजन अपनी गाड़ी खड़ी करते है. यही कारण है कि वहां पर्ची लेकर बाईक चालकों से अवैध वसूली का पूरा खेल चल रह है. ये खेल सुबह 6 से 9 बजे और फिर शाम को रोजाना…

Read More

बस्तर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों के विकास को रोक नहीं सकते और उनसे हथियार छोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार के 'बस्तर पंडुम' महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "वो जमाना चला गया जब यहां पर गोलियां चलती थी, बम धमाके होते थे. जिनके हाथों में हथियार हैं उनसे विनती करता हूं कि हथियार डालकर मेनस्ट्रीम में आइए क्योंकि आप हमारे अपने हैं. कोई नक्सली मारा जाता…

Read More

दंतेवाड़ा बस्तर पंडुम में शामिल होने दंतेवाड़ा आ रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप पलट गई. हादसे में पिकअप में सवार 25 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है. घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम का समापन कार्यक्रम है. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करने पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के ग्रामीण पिकअप के माध्यम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय जा रहे थे. पिकअप पालनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई,…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार-2023 के अंतर्गत विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र एवं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करने वाले मध्यप्रदेश के सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल हस्तियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन पुरस्कारों के माध्यम से उन व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अनुशासन से न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि भारतवर्ष की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की उत्कृष्ट उपलब्धियां हम सबके लिए गर्व का विषय…

Read More

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश यात्राओं के दौरान मेजबान को भारत में बनी कोई न कोई ऐसी कलाकृति भेंट करते हैं, जिनका अपना विशेष महत्व होता है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित BIMSTEC शिखर सम्मेलन भी एक ऐसा अवसर था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले सुंदर हस्तशिल्प भेंट किए. थाई प्रधानमंत्री शिनवात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने डोकरा पीतल की मोर नाव भेंट में दी है. यह छत्तीसगढ़ के जनजातीय कारीगरों द्वारा प्राचीन ‘लॉस्ट-वैक्स’ ढलाई तकनीक से हाथ से बनाई गई कलाकृति है. मोर के…

Read More

दंतेवाड़ा बस्तर पंडुम 2025 का आज समापन होने जा रहा है. दंतेवाड़ा में 1 अप्रैल से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जारी है. समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए हैं. सीएम साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र और महाष्ठमी की शुभकामनाए दी. उन्होने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है. इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर 2026 मार्च तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया है. सीएम विष्णुदेव साय…

Read More

रायपुर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से देश-दुनिया को परिचित कराने के लिए आयोजित बस्तर पंडुम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिना लाग-लपेट के सीधे नक्सलवाद पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आज मैं मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्रि तक यहां से लाल आतंक समाप्त हो जाए, और हमारा बस्तर खुशहाल हो. आयोजन में बड़ी संख्या में जुटे आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल ‘बस्तर पंडुम’ बस्तर के उत्सव के रूप में मनाया गया है. लेकिन मैं मोदी जी का संदेश लेकर आया…

Read More

कवर्धा कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में तीन करोड़ छत्तीस लाख रुपए मूल्य का धान कम पाया गया है. इस गड़बड़झाले पर पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर ने संबंधित तीन उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मामला कोदवागोड़ान, सरईसेत और बघर्रा उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है. राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कोदवागोड़ान में 8440 क्विंटल, सरईसेत में 497 क्विंटल और बघर्रा में 1906 क्विंटल धान की कमी पाई गई है. इस गंभीर अनियमितता पर पंडरिया एसडीएम ने खरीदी प्रभारियों को…

Read More

जवाबदेही और विकास का संगम: नगर निगम इंदौर का बजट 2025-26 इंदौर: अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह में गुरुवार को इंदौर नगर निगम का 8200 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इस बार जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। प्रमुख घोषणाएं और योजनाएं: – निगम का नया पोर्टल 15 अप्रैल से शुरू होगा। – शहर में 39 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका अनावरण 12 जनवरी 2026 को होगा। – हर घर को डिजिटल…

Read More

रायपुर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More