नई दिल्ली। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर भी 50 रुपए महंगे हो गए हैं। यह वृद्धि आज रात से लागू होगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। इसी को लेकर मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम इसकी समीक्षा करेंगे। बढ़ी हुई कीमतें कल से लागू होंगीं। इसके तहत उज्जवला योजना के सिलेंडर 500 रुपए से बढ़ कर 550 रुपए हो जाएगी। वहीं सामान्य घरेलू सिलेंडर 803 रुपए से…
Author: News Desk
बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज मांग और शिकायतों से संबंधित आवेदन मिले। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में आज मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जुहली के ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में होने वाली समस्याओं के संबंध में कलेक्टर को आवेदन दिया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केन्द्र में बाउन्ड्रीवाल, पानी, साफ-सफाई जैसी समस्याओं की जानकारी…
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी करके पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की जानकारी दी। ये एक्साइज ड्यूटी सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर बोझ डाल सकती है। हालांकि नोटिफिकेशन जारी करने के आंधे घंटे बाद ही मोदी सरकार की इसपर सफाई भी आई है। सरकार ने साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। इसे कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा। अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है।…
रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही कथित अवैध वसूली की शिकायत की है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस मामले पर चर्चा के लिए समय मांगा है. उपाध्याय ने अपने पत्र में लिखा है कि कुम्हारी टोल प्लाजा की निर्धारित समयावधि समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद इसका संचालन अब भी जारी है, जो नियमों का उल्लंघन है. उन्होंने यह भी कहा कि स्वयं गडकरी ने लोकसभा में कहा था कि 60 किलोमीटर की सीमा…
बिलासपुर आईपीएल सीजन के साथ ही शहर में सट्टेबाजी गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा चला रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और ₹10,390 नकद जब्त किया है. इस कार्रवाई के पीछे बिलासपुर एसपी राजनेश सिंह के निर्देश थे, जिन्होंने क्रिकेट सीजन में बढ़ती सट्टा गतिविधियों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए थे. अतिरिक्त एसपी उदयन बेहार और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में यह…
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. टीएस सिंह देव ने रामनवमी के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया, वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम ने रावण को पहले शांति संदेश भेजा था, कि शांति का रास्ता अपनाओ. मुख्य धारा से जुडो. लेकिन रावण ने राम की बात नही सुनी. रावण को शांति प्रस्ताव भेजने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और सेहत से जुड़े अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह हमें याद दिलाता है कि सेहत सबसे बड़ी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम अपनी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।…
रायपुर अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य तय किए गए हैं और इसे पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के क्रेडा कार्यालय परिसर में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सौर ऊर्जा संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन…
एमसीबी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत "संगम अभियान", "युक्तधारा" और "जल शक्ति अभियान (कैच द रेन)" पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया, जिसमें जिले के सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपसंभागीय अधिकारी (RES), उप अभियंता तथा तकनीकी सहायकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा योजनांतर्गत विभिन्न कार्यों के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए…