Author: News Desk

रविवार 6 अप्रैल को, राम नवमी के शुभ दिन, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार अनंत अंबानी का जन्मदिन भी है, अनंत ने जामनगर से द्वारका तक 180 किलोमीटर पैदल चलने की अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए पवित्र शहर द्वारका में प्रवेश किया। उन्होंने शनिवार 29 मार्च को अपनी आध्यात्मिक खोज शुरू की और औसतन प्रतिदिन 12 से 15 किलोमीटर पैदल चले। आस्था से प्रेरित यह लंबी यात्रा औपचारिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत है। यह भगवान कृष्ण की कृपा के प्रति समर्पण और सनातन धर्म के आदर्शों के प्रति समर्पण का कार्य है। यह कोई औपचारिक मार्च नहीं है। यह…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर स्थित अंजनी माता और बाल हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरित हो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे कार्य मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी पर्व से हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्श, उनके संयम, मर्यादा और न्यायप्रियता को…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय…

Read More

डोंगरगढ़ डोंगरगढ़ के ग्राम करवारी स्थित फार्म हाउस में नकली शराब के बड़े अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. फार्म हाउस में मध्यप्रदेश से लाई गई शराब को छत्तीसगढ़ ब्रांड के नकली होलोग्राम, लेबल और सील लगाकर बाजार में बेचा जाता था. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ गिरफ्तारियों की संख्या 11 हो गई है. डोंगरगढ़ पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है. इस कड़ी में एक हफ्ते पहले 432 पेटियों में भरकर रखी गई मध्यप्रदेश की शराब जब्त किया गया था, जिसके बाद अब फार्म हाउस में नकली शराब बनाने के बड़े अड्डे…

Read More

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में दोहरे हत्यकांड का मामला सामने आया है. यहां सनकी पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी और एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति मनोज मांझी को गिरफ्तार किया है. मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है. दरअसल, 4 अप्रैल की शाम जब आरोपी मनोज घर लौटा तो वहां मौजूद उसकी पत्नी फुलकुंवर और लक्ष्मण मांझी को देखकर वह आग बबूला हो गया. आरोपी को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक गहराया तो वह अपना आपा खो बैठा और टांगी से दोनों पर प्राणघातक हमला कर दिया. हमले में…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नर्मदापुरम जिले के अवधूत श्री दादा गुरु के दादा कुटी में पहुंचकर हवन कर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दादा कुटी में 108 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पूजन-अर्चन किया एवं नर्मदा परिक्रमा पथ को विकसित करने एवं मां नर्मदा नदी के अविरल प्रवाह के लिए संकल्प लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवधूत श्री दादा गुरु के मार्गदर्शन में संतों के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन की। मुख्यमंत्री ने अवधूत श्री दादा गुरू के साथ आध्यात्मिक चर्चा की एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि के…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले में आयोजित सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 36 नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएँ दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नर्मदापुरम से सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए और आयोजको को सफल सम्मेलन की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर-वधु को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस राम नवमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि कृपासिंधु प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से सभी का कल्याण हो और मध्यप्रदेश व देश प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे; यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि युगों-युगों से भगवान श्रीराम के जीवन की एक-एक घटना लोगों के मन मस्तिष्क में अंकित है। केवल सनातनी ही नहीं अपितु सभी देशवासी भगवान राम के जीवन से प्रेरणा प्राप्त करते हैं। सरयू किनारे भगवान राम के भवन…

Read More

एमसीबी आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस एमसीबी जिला कार्यालय अटल कुंज मे एमसीबी भाजपा की जिलाध्यक्षा चम्पा देवी पावले जी के द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहन किया गया तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र मे पुष्पाजलि अर्पित कर धुप, दीप प्रज्वलन किया गया इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, उजीत नारायण सिंह, रोहित वर्मा, आलोक जैसवाल, प्रदीप वर्मा, रामचरित दुवेदी,रमेश यादव, दिलीप नायर, आदित्य राज डेवित, जे पी बुनकर, जनार्दन केवट, जयनाथ शर्मा, प्रमोद बंसल, अखिलेश मिश्रा, उमेश कुमार, शोभन दास, भूपत सिंग,सागर आदि लोग उपस्थित थे। …

Read More

सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअल शामिल हुए भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले में आयोजित सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 36 नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएँ दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नर्मदापुरम से सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए और आयोजको को सफल सम्मेलन की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर-वधु को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

Read More