Author: News Desk

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को…

Read More

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़ एमसीबी मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में आज फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एक विशेष फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम की शुरूआत पीडब्लूडी तिराहा से एमसीबी जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में एमसीबी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी शिरकत की जिसमें अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बड़ेगांवकर, एस.डी.ओपी मनेंद्रगढ़ एलेक्स टोप्पो एवं मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। इस…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति…

Read More

रायपुर पुलिस ने 31 मार्च को पंडरी मेन रोड स्थित कपड़ों के शो रूम श्री शिवम में सनसनीखेज तरीके से 30 लाख रुपए की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से 17 लाख रुपए कैश, एक कार, एक्टिवा व पल्सर बाइक आदि जब्त की गई है. मास्टरमाइंड शो रूम वाले कॉम्प्लेक्स में टाइटन वॉच की फ्रेंचाइजी काउंटर में काम करने वाला सेल्समैन हथबंध निवासी राजेश टंडन निकला. उसे ही श्री शिवम शो रूम की भीतरी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी थी. यही आरोपी अपनी पहचान छिपाने शो रूम बंद होने से…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर स्थित अंजनी माता और बाल हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरित हो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे कार्य मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी पर्व से हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्श, उनके संयम, मर्यादा…

Read More

रायपुर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन 1980 में हुई थी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमाम कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा है कि लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने वाले, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उन्होंने आगे लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विकास के सूरज से पूरा देश आलोकित हो रहा…

Read More

पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है हमारा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में रामनवमी के शुभ अवसर पर पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म सुहाग का ट्रेलर लॉन्च किया।उन्होंने विधायक और फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, नवनियुक्त छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कारीआम गांव के पास केंदा घाटी में ओवरलोड ट्रक के पलटने से रविवार को लंबा जाम लग गया. धान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई. घटना के चलते हाईवे पर कई छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए. मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. केंदा घाटी में आए दिन हो रहे हादसे अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटी में ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों की…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। रामनवमी के अवसर पर पीएम मोदी ने रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। जहां उन्होंने रामेश्वरम में हाईटेक नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को भी हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा पीएम मोदी ने पुल का संचालन भी देखा और उसके बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पवित्र धरती है। जहां पंबन ब्रिज जैसे तकनीकी चमत्कार ने आकार लिया है। पीएम ने जनसभा…

Read More