Author: News Desk

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर ने अपने जीवन से सत्य, अहिंसा, करुणा और अपरिग्रह जैसे महान मूल्यों का जो संदेश दिया, वह आज के सामाजिक और नैतिक जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। श्री साय ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा को सर्वोच्च धर्म बताया और दया तथा प्रेम को जीवन का आधार बनाया। उन्होंने समरसता, सह-अस्तित्व और शांति का मार्ग दिखाया। उनकी…

Read More

बिलासपुर राज्यपाल रमेन डेका आज बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने की। स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल डेका ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से राज्यपाल ने बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए महासभा की सराहना की। उनके सेवा कार्य को अन्य समाज के लिए अनुकरणीय बताया।…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये डी.बी.टी. के जरिये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री साय ने पदभार ग्रहण करने पर डॉ. रामप्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिक…

Read More

रायपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 का प्रथम चरण कबीरधाम जिले में उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। इसी कड़ी में आज दूसरे दिन कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम गांगपुर पहुँचे और जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधी संवाद किया। उन्होंने सुशासन तिहार की अवधारणा, उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम गांगपुर में आज सुशासन तिहार के तहत 73 आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर के अंतर्गत एक अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर तकनीकी नवाचार, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। यह प्रोजेक्ट, छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता पहुंचे ग्राम पाण्डुका, पोंड और श्यामनगर प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का किया परीक्षण आवेदन देने आए ग्रामीणों से की चर्चा, कहा समस्या एवं शिकायतों का जल्द होगा समाधान: प्रभारी सचिव गुप्ता रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी सुशासन तिहार 2025 का आगाज 8 अप्रैल से शुरू हो गया है, जिसमें नागरिकों द्वारा अपनी मांग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला जारी है। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के लोग शिविर में निःसंकोच आवेदन कर रहे हैं। इसी…

Read More

रायपुर गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागों में प्रगतिरत कार्यों एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों में चल रहे मुख्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जिला अधिकारियों ने कार्यों की स्थिति एवं पूर्णता के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रभारी सचिव गुप्ता ने विभाग प्रमुखों को शासकीय योजनाओं के गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। साथ ही लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को भी समय-सीमा में पूर्ण करने…

Read More

रायपुर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के तहत आज कोरिया जिले में ग्रामीणों और नगरवासियों ने बड़ी संख्या में समाधान पेटी में अपना आवेदन जमा किए। इस मौके पर आवेदन लेकर आई ग्राम ओड़गी के केनापारा निवासी बुजुर्ग श्रीमती धनासो बाई ने मुख्यमंत्री ंविष्णु देव साय के सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि ’’हमर आवेदन के समाधान विष्णु सरकार ह जरूर करही। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवेदन स्वीकार होगा। सुशासन तिहार के तहत आवेदन देने आए ग्रामीणों का मानना है कि सरकार द्वारा किए गए इन प्रयासों से उनकी समस्याओं…

Read More

रायपुर आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बायोमैट्रिक आधार अपडेट की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (फायनेंस) तेनतु सत्यनारायण द्वारा यह सम्मान छत्तीसगढ़ को प्रदान किया गया। राज्य की ओर से छत्तीसगढ़ सदन के…

Read More

रायपुर कोण्डागांव जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार उपस्थित थे। प्रभारी सचिव भीम सिंह ने कहा कि राज्य शासन का महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत पहले चरण में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। सभी विभाग नागरिकों की समस्याओं एवं मागों को लेकर प्राप्त आवेदनों…

Read More