Author: News Desk

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद से परेशान महिला ओम बाई बघेल ने जब स्याही से लिखी आवेदन से न्याय नहीं मिला तो उसने अपनी खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर पोस्ट किया है. यह मामला छुरा का है. टीबी जैसे गंभीर रोग से जूझ रही 70 वर्षीय ओम बाई ने पत्र में लिखा है कि अपनी पुश्तैनी जमीन में रिवाज के मुताबिक पूर्वजों का मठ (समाधि) बनाया था, जिसे छुरा में रहने वाले संतोष सारडा ने तुड़वा दिया. न केवल पुरखौती जमीन पर काबिज किया बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार…

Read More

अम्बिकापुर अपर कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के नर्मदापारा निवासी श्रवण कुमार की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस सुमंती को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।

Read More

महासमुंद जिले के खल्लारी क्षेत्र में करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह नेशनल हाईवे 353 के पास स्थित मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे वन विभाग के कक्ष क्रमांक 182 में करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए और वन भैंसा की मौत का मामला सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृत जानवरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक तथा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकर की माता पूर्णिमा चंद्राकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि चन्द्राकर की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माताजी का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं चन्द्राकर और उनके परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More

सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा से 10वीं की छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रविवार को करीब 2:30 बजे नेहा बरगाह अपने घर पहुंची. इस दौरान पिता राजेंद्र प्रसाद ने पूछा कि “इतनी तेज धूप है बाहर, तुम लोग कहां घूम रहे थे?” यह साधारण सा सवाल नेहा को नागवार गुजरा, जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर धारदार ब्लेड से अपना गला काट लिया. घटना के दौरान गले से निकला खून जमीन पर फैल गया. नेहा की बहन ने जब कमरे में यह भयावह मंजर देखा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी…

Read More

रायपुर राजधानी रायपुर में कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवास घेराव प्रदर्शन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने जहां कांग्रेस के प्रदर्शन को “ज़िंदा रहने की कोशिश” बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्राकर को “दूध में पड़ी मक्खी” करार दिया। अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को महज एक ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार देते हुए कहा, “कांग्रेस को ज़िंदा रहना और ज़िंदा दिखना भी है, इसके लिए ये सब उपक्रम हैं। मेरी सहानुभूति कांग्रेस की कोशिशों के साथ है। विपक्ष की भूमिका निभाते रहें।” उन्होंने प्रदर्शन में…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी अधिक गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार बन रहे हैं। 43 डिग्री तापमान के साथ जबलपुर सबसे गर्म प्रदेश में सबसे गर्म जिला बिलासपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, सुकमा में…

Read More

बिलासपुर फर्जी हार्ट सर्जन नरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद लगातार हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। नरेंद्र यादव ने 19 साल पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा स्पीकर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की सर्जरी की थी और सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई थी। अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बिलासपुर में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 'फर्जी' हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन कैम और बिलासपुर के एक निजी अस्पताल पर शनिवार को 19 साल पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मौत के मामले…

Read More

रायपुर सुशासन तिहार के बीच प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अफसरशाही में फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी है। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें से कई अफसरों को पहली बार कलेक्टर बनने का मौका मिला है। सूची के अनुसार कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बनाया है। नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। संजय अग्रवाल बिलासपुर…

Read More

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन (National Mission on Edible Oil-Oilseed) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य एफपीओ (FPO) एवं सहकारी समितियों से वैल्यू चेन पार्टनर (VCP) बनने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों के चयन से लेकर मृदा परीक्षण, बीज वितरण, फसल प्रदर्शन, प्रशिक्षण, फार्म स्कूल संचालन, सलाहकार सेवाओं का प्रसार और अंत में उत्पाद के मूल्य संवर्धन व विपणन तक की संपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता की जिम्मेदारी इन्हीं पार्टनरों को सौंपी जाएगी। इन कार्यों के संचालन हेतु पात्र संस्थाओं को योजना में निर्धारित प्रावधानानुसार वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।…

Read More