नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पाकिस्तान के साथ सभी डाक और पार्सल सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय हवाई और जमीनी मार्गों से होने वाले सभी मेल और पार्सल आदान-प्रदान पर लागू होगा। डाक विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर इस निलंबन की पुष्टि की है। इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यक्तिगत पत्राचार और व्यापारिक डाक पर व्यापक असर पड़ेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच डाक…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों के लिए रेड और औरेंज अलर्ट जारी किया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में 80 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा,…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर पार्क का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के कारण कम समय में ही देश विदेश से स्थापना हेतु उद्योग आ रहे हैं, यही गति रही तो बहुत जल्द विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का निर्माण हो जाएगा। यह वर्ष छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है, हमारी कोशिश रहेगी कि इसी साल स्थापना दिवस पर डाटा सेंटर का लोकार्पण हो जाये। मुख्यमंत्री श्री साय ने एआई डाटा सेंटर की स्थापना करने जा…
रायपुर: देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर पार्क की नींव आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के सेक्टर-22 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रखी। यह डेटा सेंटर पार्क 13.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 2.7 हेक्टेयर हिस्सा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में विकसित होगा। रैक बैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित यह परियोजना पूरी तरह एआई सेवाओं को समर्पित होगी। पहले चरण में 5 मेगावाट क्षमता से शुरू होकर इसे 150 मेगावाट तक विस्तारित किया जाएगा। भविष्य में इस परियोजना में लगभग 2000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश संभावित है।…
भारत का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम। देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर पार्क की नींव नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रखी रायपुर देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर पार्क की नींव आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के सेक्टर-22 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रखी। यह डेटा सेंटर पार्क 13.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 2.7 हेक्टेयर हिस्सा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में विकसित होगा। रैक बैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित यह परियोजना…
छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास हमारी कोशिश कि रजत जयंती वर्ष के स्थापना दिवस पर डाटा सेंटर पार्क का लोकार्पण भी हो सके : मुख्यमंत्री पूरी परियोजना में एक हजार करोड़ रुपए का होगा निवेश छत्तीसगढ़ के विकास को गति और युवा प्रतिभा को मिलेगा वैश्विक मंच रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर पार्क का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति…
बालोद 36 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद लापता मछुआरे सोमन निसाद का शव तैरते हुआ मिला है। दरअसल, तांदुला डेम में सभी मछुआरे गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। सोमन भी जाल बिछा रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान के कारण डोंगा डेम में पलट गया और मछुआरा की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। ग्राम बोरिद सोमन निसाद (48 वर्ष) रोज की तरह गुरुवार को मछली पकड़ने तांदुला डेम में गया था, लेकिन तेज हवाओं और मौसम की खराबी के बाद वह लौटकर नहीं…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा के गोस्वामी तिलकायत चिरंजीवी 105 विशाल बावा साहब ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोस्वामी विशाल बावा साहब का शॉल व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। साथ ही प्रदेश में संचालित सांस्कृतिक-आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गोस्वामी जी ने अंगवस्त्रम तथा श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा का प्रसाद भेंट किया।
गरियाबंद छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन अब और भी अधिक तीव्र और आक्रामक होते जा रहे हैं। शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में आज सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मारा गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली फरार हो गए। मौके से एसएलआर हथियार समेत कई जरूरी सामान बरामद किया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान डीवीसीएम आयतु उर्फ योगेश कोरसा के रूप में हुई है। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सर्च ऑपरेशन के दौरान…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की मीडिया के बंधुओं को शुभकामनाएं दीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि लोकतंत्र, एकता व प्रगति के लिए ऐसी पत्रकारिता की आवश्यकता है, जो सतर्क होने के साथ प्रत्येक मायने में स्वतंत्र भी हो। पत्रकार बंधु चुनौतियों के बीच कर्तव्य पथ पर गतिमान रहते हुए राष्ट्रसेवा में सतत् सहभागी बने रहें यही कामना है।