Author: News Desk

सुकमा छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों के अभियान के बाद भागे 20 हथियारबंद माओवादियों को तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को मुलुगु जिले से गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन इंसास राइफल, चार एसएलआर, एक 303 राइफल समेत 28 हथियार, दो जिंदा ग्रेनेड, 58 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार माओवादियों में पीएलजीए बटालियन-1 के डिप्टी कमांडर कुंजाम लक्खा और पांच एरिया कमेटी सदस्य मरीगला सुमती, मड़कम कोसी, पोड़ियम जोगी, माड़वी सीमा, मुचाकी रंजू सहित 14 अन्य पार्टी सदस्य शामिल हैं। तेलंगाना पुलिस के अनुसार कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चले अभियान के…

Read More

रायपुर राजधानी रायपुर में मराठी और गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी आज महाराष्ट्र मंडल में रंगकर्मियों से मुलाकात करेंगे. इस मौके पर धरसींवा विधायक और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा और अभिनेता व समाजसेवी योगेश अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे. महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ रंगकर्मी रंजन मोडक ने बताया कि रंग संस्कार महोत्सव के समापन समारोह में मनोज जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्हें मंडल के 65 साल के इतिहास और गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने रंगकर्मियों से मिलने की सहमति दी. कार्यक्रम में वे रंगमंच से जुड़े…

Read More

रायपुर. राजधानी रायपुर के सदर बाजार क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. सराफा व्यवसायी की पत्नी का शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला. मृतका की पहचान (42 साल) सोना सोनी के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही मृतका के बेटे की मौत हुई थी. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…

Read More

बिलासपुर। दुष्कर्म के आरोप में बीते 10 साल से जेल में बंद युवक को हाई काेर्ट के डिवीजन बेंच से राहत मिली है। डिवीजन बेंच ने पीड़िता के उम्र के संबंध में स्कूल के दाखिला रजिस्टर के अनुसार दस्तावेज पेश करने और इसी आधार पर पुलिस में मामला दर्ज करने और कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने को अनुचित करार दिया है। डिवीजन बेंच ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र की प्रमाणिकता के लिए स्कूल का दाखिला रजिस्टर ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए प्रमाणिक दस्तावेज का होना जरुरी है। पीड़िता की उम्र को लेकर अभियोजन पक्ष प्रमाणिक दस्तावेज पेश नहीं…

Read More

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है. नक्सलियों की मांद माने जाने वाले कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर सुरक्षा बल एक बड़ा अभियान छेड़े हुए हैं. ऐसे समय में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पीठ पीछे गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस अभियान में तेलंगाना सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि राहुल गांधी “पीठ पीछे गड़बड़” कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद देश के सबसे बड़े संकटों…

Read More

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को मौसम ने कुछ राहत दी है . राजधानी रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई इलाकों में शनिवार देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक शुरू हो गई . आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल. मौसम विभाग ने रविवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट रायपुर, बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव जिलों के लिए…

Read More

रायपुर गर्मी के दिनों में लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर में आग लगने का खतरा बना रहता है, और अगर यह ट्रांसफार्मर घर के सामने लगा हो तो घर-परिवार के लिए खतरा बन जाता है. लेकिन ट्रांसफॉर्मर को हटवाना आम लोगों के बस की बात नहीं, क्योंकि बिजली कंपनी हटाने का पूरा खर्चा मांगती है, जबकि मुख्यमंत्री विद्युतीकरण योजना के तहत ऐसे ट्रांसफार्मर निशुल्क शिफ्ट करने का प्रावधान है. पिछले दो साल में निगम में 50 से ज्यादा आवेदन किए गए. लेकिन इनमें से केवल 15 ही आवेदन समिति को भेजे गए. लोगों ने मुख्यमंत्री विद्युतीकरण के तहत शिफ्ट करने की…

Read More

जगदलपुर शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शनिवार देर रात कृष्णा पेट्रोल पंप के सामने दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया. कहासुनी के बाद एक युवक ने चाकू निकालकर सामने खड़े युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मौके पर युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. इस वारदात को पास से गुजर रहे एक कार सवार व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हमले के दौरान चाकू से बचने के लिए दो युवक…

Read More

सक्ती। जिले में टीकाकरण के बाद 5 वर्षीय बच्ची को रिएक्शन होने का मामला सामने आया है. बच्ची को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसे अब रायपुर रेफर किया गया है. मामले की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच टीम गठित की है. घटना 15 अप्रैल की है. ग्राम बांधापाली निवासी मुन्नालाल बघेल की बेटी मानवी को आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित टीकाकरण के लिए ले जाया गया था. एएनएम ने आरएचओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानीन की उपस्थिति में टीका लगाया. 15 दिनों तक मेडिकल कॉलेज में चला इलाज बच्ची का लगभग…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों पर बीते दिनों में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में 1 नाबालिक और 2 महिलाओं की हत्या कर दी गई. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने इन हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कोई भी नारी या महिला डायन, चुड़ैल या टोन्ही नहीं होती. यह सब अंधविश्वास है. उन्होंने कहा कि इन मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. समिति इन सभी मामलों में प्रवास कर प्रताड़ित परिवारों से मिलेगी और ग्रामीणों को जागरूक करेगी. डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि कांकेर से अंधविश्वास का मामला सामने आया…

Read More