गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में एक जनरल मर्चेंट स्टोर में भीषण आग लग गई. देर रात से सुलगती इस आग ने दुकान के ऊपरी हिस्से को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया. दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान भी इस हादसे में नष्ट हो गया. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. घटना बीती रात करीब 2 बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई. फायर ब्रिगेड ऑपरेटर ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है. यह…
Author: News Desk
कोंडागांव, जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती पन्ना वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने कोंडागांव जिले की 10वीं कलेक्टर के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वे मुख्य कार्यपालन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी में पदस्थ थीं। पूर्व में वे जिला पंचायत कोंडागांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।
अम्बिकापुर राज्य कार्यालय से मनरेगा के संयुक्त आयुक्त रामधन श्रीवास एवं तकनीकी सहायक श्री मनीष साहू के द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने आवास निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने एवं कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा योजनान्तर्गत “गुड गवर्नेंस एक्टिविटी“ के तहत् जॉब कार्ड संधारण, वर्क फाइल संधारण, नागरिक सूचना पटल निर्माण एवं रोजगार दिवस के नियमित आयोजन के…
गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद से परेशान महिला ओम बाई बघेल ने जब स्याही से लिखी आवेदन से न्याय नहीं मिला तो उसने अपनी खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर पोस्ट किया है. यह मामला छुरा का है. टीबी जैसे गंभीर रोग से जूझ रही 70 वर्षीय ओम बाई ने पत्र में लिखा है कि अपनी पुश्तैनी जमीन में रिवाज के मुताबिक पूर्वजों का मठ (समाधि) बनाया था, जिसे छुरा में रहने वाले संतोष सारडा ने तुड़वा दिया. न केवल पुरखौती जमीन पर काबिज किया बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार…
अम्बिकापुर अपर कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के नर्मदापारा निवासी श्रवण कुमार की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस सुमंती को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।
महासमुंद जिले के खल्लारी क्षेत्र में करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह नेशनल हाईवे 353 के पास स्थित मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे वन विभाग के कक्ष क्रमांक 182 में करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए और वन भैंसा की मौत का मामला सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृत जानवरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक तथा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकर की माता पूर्णिमा चंद्राकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि चन्द्राकर की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माताजी का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं चन्द्राकर और उनके परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा से 10वीं की छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रविवार को करीब 2:30 बजे नेहा बरगाह अपने घर पहुंची. इस दौरान पिता राजेंद्र प्रसाद ने पूछा कि “इतनी तेज धूप है बाहर, तुम लोग कहां घूम रहे थे?” यह साधारण सा सवाल नेहा को नागवार गुजरा, जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर धारदार ब्लेड से अपना गला काट लिया. घटना के दौरान गले से निकला खून जमीन पर फैल गया. नेहा की बहन ने जब कमरे में यह भयावह मंजर देखा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी…
रायपुर राजधानी रायपुर में कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवास घेराव प्रदर्शन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने जहां कांग्रेस के प्रदर्शन को “ज़िंदा रहने की कोशिश” बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्राकर को “दूध में पड़ी मक्खी” करार दिया। अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को महज एक ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार देते हुए कहा, “कांग्रेस को ज़िंदा रहना और ज़िंदा दिखना भी है, इसके लिए ये सब उपक्रम हैं। मेरी सहानुभूति कांग्रेस की कोशिशों के साथ है। विपक्ष की भूमिका निभाते रहें।” उन्होंने प्रदर्शन में…
रायपुर छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी अधिक गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार बन रहे हैं। 43 डिग्री तापमान के साथ जबलपुर सबसे गर्म प्रदेश में सबसे गर्म जिला बिलासपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, सुकमा में…