रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (21 अप्रैल) के अवसर पर देश सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह दिन न केवल सिविल सेवकों के अमूल्य योगदान को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि यह भविष्य की चुनौतियों के संदर्भ में आत्ममंथन और नवचिंतन का भी दिवस है। यह अवसर हमें याद दिलाता है कि प्रशासनिक तंत्र राष्ट्र के विकास पथ का मूल आधार है, और सिविल सेवकों की दक्षता, निष्ठा और दूरदृष्टि ही नीतियों को ज़मीन तक पहुँचाने में सहायक…
Author: News Desk
बलौदाबाजार भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पीएसओ ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, भाटापारा विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा का सरकारी निवास है. आज दोपहर उसने छत पर चढ़कर अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. इस बात की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और भाटापारा शहर पुलिस को जानकारी…
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग तेजी से विकास कर रहे हैं, जिसके कारण जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हम सबको मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ…
रायपुर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. इस दौरान इसे ‘भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंह टैक्स वसूली’ का नाम देते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया. प्रदर्शन में टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘बेशर्म का फूल’ भेंट किया गया, जबकि आम जनता को गुलाब का फूल देकर अनोखा प्रदर्शन किया गया. कड़ी धूप में लगातार दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई. विकास उपाध्याय ने कहा कि टोल नाके…
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जीत कुनेडू मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जो कि एशियन जीत कुनेडो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन और जीत कूने फेडरेशन से संबंधित मान्यतां प्राप्त है कि नेशनल जनरल सेकेट्री शीफू लायन विकास गिहारा द्वारा मास्टर गोपाल दास को जीत कूनेडो एसोशिएशन ऑफ छ.ग. का जनरल सेकेट्री नियुक्त किया गया है। जीत कूने मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त है। मास्टर गोपाल दास वेस्ट झगराखाण्ड कॉलरी (खोंगापानी) के साथ ही संपूर्ण मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले एवं समस्त छ.ग. राज्य में जीत कुनेडो स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट्स (फाउंडेट बाई हॉलीवुड स्टार वर्ल्ड फेमस मार्शल आर्ट्स ब्रुसली)…
मनेंद्रगढ़/एमसीबी भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला मनेन्द्रगढ़.भारतीय जनता पार्टी, नागपुर मण्डल द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे आरोपियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही कार्रवाई के समर्थन में, तथा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, हिन्दुओं के नरसंहार और पश्चिम बंगाल की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार और ममता बनर्जी के नेतृत्व में हो रहे हिंदू समाज पर अत्याचारों के खिलाफ तीव्र आक्रोश प्रकट किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष…
दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक गांव में स्थित एक तालाब की बड़ी चर्चा है। यह तालाब आज से 150 साल पहले बनवाया गया था और तब से लेकर आज तक यह कभी नहीं सूखा। भीषण गर्मी के मौसम में यह गांववालों के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। दुर्ग शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कंदरका गांव में स्थित इस तालाब को 'बड़ा तालाब'के नाम से लोग जानते हैं। यह तालाब वर्षों से लोगों के रोजाना पानी की जरूरतों और सिंचाई में मदद करता है। जब क्षेत्र के अन्य तालाब और संसाधन गर्मी के मौसम में सूख…
बलौदाबाजार-भाटापारा छत्तीसगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन विश्वास” नशे के खिलाफ कारगर साबित हो रहा है. अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों की धरपकड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस को बाइक से गांजा तस्करी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपी के कब्जे से 4,75,000 का गांजा बरामद किया गया है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय में गांजा खपाने की तैयारी है और मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर व्यक्ति आ रहा है. जिसपर कोतवाली पुलिस टीम ने एक मोटर साइकिल…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ में हवन-पूजन कर प्रदेश कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका "चुनौतियों का चिंतन" का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती का…
बालोद भांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई. ये पूरी घटना बालोद की है. जहां अब मामा भांजी की मौत का मातम पसरा है. बता दें, 16 अप्रैल को भांजी यानी योगिता साहू (12वर्ष) की मौत हो गई थी. वह अपने घर की बाड़ी के कुएं से पानी निकाल रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो कुएं में गिर गई. आस-पास के लोगों ने मासूम को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. इसके बाद भांजी के घर शोक मनाने के लिए…