रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार अंतर्गत की गई पहल के अंतर्गत धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के मोंगरा गाँव में दुग्ध व्यवसाय का नया द्वार खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मोंगरा गाँव को देवभोग दुग्ध महासंघ के मुख्य मिल्क रूट से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं की मांग पर नई दुग्ध संग्रहण समिति का गठन किया गया है। इस समिति के माध्यम से अब गाँव के पशुपालक अपने पशुओं का दूध सीधे…
Author: News Desk
रायपुर जगद्गुरु स्वामी शंकराचार्य का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में सनातन धर्म को न केवल फिर से जीवित किया, बल्कि उसे एक दार्शनिक और सामाजिक आधार भी प्रदान किया। उनके अद्वैत वेदांत का सिद्धांत हमें सिखाता है कि "ब्रह्म सत्यं, जगत् मिथ्या"…. अर्थात् ईश्वर ही एकमात्र सत्य है और हम सभी उस परम सत्य का अंश हैं। उन्होंने दशनाम संप्रदाय की स्थापना कर हमें एक संगठित ढांचा दिया, जिस पर आज हमें गर्व हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी…
रायपुर मध्यप्रदेश के मंडला जिले के रामनगर में आदि उत्सव का भव्य शुभारंभ रविवार 4 मई को माँ नर्मदा के तट पर हुआ। सातवे आदि उत्सव के शुभारंभ अवसर पर देशभर से आए अतिथियों ने उत्सव की शोभा बढ़ाई। शुभारंभ दिवस पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय जनजातीय मंत्री श्री जुएल ओराम, लोकसभा सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। दो दिवसीय इस उत्सव के प्रथम दिवस में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महा आरोग्य शिविर तथा निःशक्तजन के कल्याण के लिए एमिल्को के सहयोग से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंडला जिले के रामनगर में आयोजित आदि उत्सव का कार्यक्रम जनजातीय समाज के लिए गौरव की बात है। आदि उत्सव कार्यक्रम में जनजातीय समाज के रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति, इतिहास इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाती है, इसलिए संपूर्ण जनजातीय समाज आदि उत्सव के महाकुम्भ में उपस्थित हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रामनगर में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय के आगमन पर उनका फूलमालाओं, लोकगीत व लोकनृत्य कर भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर गोंडवाना ध्वजारोहण भी किया गया। इस अवसर पर…
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। इस वर्ष कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 4 महीने में ही कच्चे तेल की कीमतों में 20% की बड़ी गिरावट दर्ज की है। ऐसे में देश की तेल कंपनियां जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 से 3 रुपये तक तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर सकती है। अमेरिकी कच्चे देल के दाम में 2.49 डॉलर यानी 4.27 प्रतिशत की गिरावट हुई है और ये 55.80 डॉलर…
मुंबई। ‘हाउस अरेस्ट’ शो में अश्लीलता फैलान के आरोप में एक्टर एजाज खान पर एफआईआर हुई थी। अब एजाज खान नई मुश्किल में हैं। एक महिला एक्टर ने मुंबई के चारकोप थाने में एक्टर एजाज खान के खिलाफ शिकायत दी है। महिला एक्टर ने एजाज खान पर रेप का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक एजाज खान ने हाउस अरेस्ट शो में महिला एक्टर को होस्ट का रोल देने के लिए बुलाया था। शूट के दौरान ही एजाज खान ने महिला एक्टर को प्रपोज और धर्म बदलकर शादी करने का वादा किया। महिला का आरोप है कि एजाज खान ने…
नई दिल्ली। यूपी के कानपुर के चमन गंज थाना क्षेत्र के गांधी नगर में रविवार रात को 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने के प्रयास में रात में ही एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर…
मेष राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा होने के योग है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कुछ लोग आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं ऐसा कोई मौका ही न दें। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रूटीन में मेडिटेशन व योगा अपनाएंगे। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 9 वृष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा।…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री साय ने चित्रगुप्त आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं कायस्थ समाज के सदस्यों को प्राकट्य उत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में चित्रांश महोत्सव स्मारिका सहित बच्चों की सीख एवं ग़ज़ल-मुक्तक संग्रह पुस्तिका का विमोचन किया गया। कायस्थ समाज के प्रतिभावान छात्रों और विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तीसरे चरण का शुभारम्भ 5 मई से होगा। इसको लेकर शासन-प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 31 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक जिले की 08 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रीगण कुछ समाधान शिविरों में शामिल होंगे तथा आवेदकों से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री…