रायपुर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. इस दौरान इसे ‘भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंह टैक्स वसूली’ का नाम देते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया. प्रदर्शन में टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘बेशर्म का फूल’ भेंट किया गया, जबकि आम जनता को गुलाब का फूल देकर अनोखा प्रदर्शन किया गया. कड़ी धूप में लगातार दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई. विकास उपाध्याय ने कहा कि टोल नाके…
Author: News Desk
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जीत कुनेडू मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जो कि एशियन जीत कुनेडो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन और जीत कूने फेडरेशन से संबंधित मान्यतां प्राप्त है कि नेशनल जनरल सेकेट्री शीफू लायन विकास गिहारा द्वारा मास्टर गोपाल दास को जीत कूनेडो एसोशिएशन ऑफ छ.ग. का जनरल सेकेट्री नियुक्त किया गया है। जीत कूने मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त है। मास्टर गोपाल दास वेस्ट झगराखाण्ड कॉलरी (खोंगापानी) के साथ ही संपूर्ण मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले एवं समस्त छ.ग. राज्य में जीत कुनेडो स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट्स (फाउंडेट बाई हॉलीवुड स्टार वर्ल्ड फेमस मार्शल आर्ट्स ब्रुसली)…
मनेंद्रगढ़/एमसीबी भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला मनेन्द्रगढ़.भारतीय जनता पार्टी, नागपुर मण्डल द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे आरोपियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही कार्रवाई के समर्थन में, तथा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, हिन्दुओं के नरसंहार और पश्चिम बंगाल की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार और ममता बनर्जी के नेतृत्व में हो रहे हिंदू समाज पर अत्याचारों के खिलाफ तीव्र आक्रोश प्रकट किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष…
दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक गांव में स्थित एक तालाब की बड़ी चर्चा है। यह तालाब आज से 150 साल पहले बनवाया गया था और तब से लेकर आज तक यह कभी नहीं सूखा। भीषण गर्मी के मौसम में यह गांववालों के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। दुर्ग शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कंदरका गांव में स्थित इस तालाब को 'बड़ा तालाब'के नाम से लोग जानते हैं। यह तालाब वर्षों से लोगों के रोजाना पानी की जरूरतों और सिंचाई में मदद करता है। जब क्षेत्र के अन्य तालाब और संसाधन गर्मी के मौसम में सूख…
बलौदाबाजार-भाटापारा छत्तीसगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन विश्वास” नशे के खिलाफ कारगर साबित हो रहा है. अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों की धरपकड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस को बाइक से गांजा तस्करी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपी के कब्जे से 4,75,000 का गांजा बरामद किया गया है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय में गांजा खपाने की तैयारी है और मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर व्यक्ति आ रहा है. जिसपर कोतवाली पुलिस टीम ने एक मोटर साइकिल…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ में हवन-पूजन कर प्रदेश कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका "चुनौतियों का चिंतन" का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती का…
बालोद भांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई. ये पूरी घटना बालोद की है. जहां अब मामा भांजी की मौत का मातम पसरा है. बता दें, 16 अप्रैल को भांजी यानी योगिता साहू (12वर्ष) की मौत हो गई थी. वह अपने घर की बाड़ी के कुएं से पानी निकाल रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो कुएं में गिर गई. आस-पास के लोगों ने मासूम को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. इसके बाद भांजी के घर शोक मनाने के लिए…
महर्षि दयानंद के जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प होगा पूरा : राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर धर्मरक्षा महायज्ञ में हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ…
सुकमा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले का बड़ेसट्टी गांव नक्सलवाद से मुक्त होने वाला पहला गांव बन गया है। सरकार की नई आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति और इलवद पंचायत योजना के तहत इस गांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। नक्सलमुक्त होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया है। सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बड़ेसेट्टी में शुक्रवार को 11 नक्सलियों के आत्मसमर्पण…
मेष राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कुछ नया करने का दिन है। आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। आज आपका सपना साकार होने वाला है। उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। व्यापार में रोज की अपेक्षा अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 3 वृष राशि: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी…