अम्बिकापुर भारत सरकार के ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अम्बिकापुर एक दिवसीय प्रवास दिनांक 13 मई 2025 को प्रस्तावित है। वे पी.जी. कॉलेज मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक यातायात प्रबंधन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है। आवागमन व्यवस्था शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बाहर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से प्रवेश की अनुमति दी गई है। मनेन्द्रगढ़ रोड, बनारस रोड की ओर से आने वाले सभी…
Author: News Desk
रायपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित समाधान शिविर में स्थानीय नागरिकों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इसी कड़ी में ग्राम मुढ़ीपार के निवासी श्री संतोष सिंह और श्रीमती पद्मा साहू ने शिविर में श्रम कार्ड पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर शासन ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान ही दोनों का श्रम कार्ड जारी कर दिया। संतोष सिंह और पद्मा साहू ने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती हैं, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं।
रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर 12 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पुराने ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रमुख अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा शामिल होंगे। कार्यक्रम में संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू.एस. पैकरा, और सहायक संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ.…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का…
रायपुर इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन होगा। इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश किया था। सामान्यतः मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं…
रायपुर बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा) के दौरान आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी. इस सम्बन्ध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया है. बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी. 12 मई को रायपुर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता…
बिलासपुर चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में रहने वाले इंजीनियर का पत्नी से मतभेद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले मुकदमे से बचने पति अपनी पत्नी से समझौता करने पहुंचा। पत्नी ने पहले ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। इससे परेशान पति ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच के लिए मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी स्थित गोल्डन पार्क कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर मयंक पांडेय (36) की शादी मध्यप्रदेश के अनुपपुर…
रायपुर : रायपुर में दो लड़कों ने पड़ोस की रहने वाली महिला को चाकू की नोक पर धमकाया है। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 10 मई को गायत्री सोनी निवासी राजीव आवास रायपुर ने थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि आरोपी पीयूष बघेल और मुक्कू नायक अपने हाथ में चाकू लेकर घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ जबरन अश्लील गाली गलौज…
रायपुर: राजधानी रायपुर से भिलाई को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे में एक बाइक सवार बस से टकरा गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार रात कुर्बान अली (21) अपनी स्पोर्ट बाइक से तेज रफ्तार में पावर हाउस की तरफ आ रहा था, तभी बस से टकरा गया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। चंद्रा मौर्या चौक के पास बाइक की स्पीड ज्यादा थी इसी बीच आगे जा रही बस ने भी अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे कुर्बान की बाइक का बैलेंस बिगड़ा और यह हादसा हुआ। घटना में उसकी गर्दन टूट गई और मौके पर ही उसने…