रायपुर इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन होगा। इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश किया था। सामान्यतः मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं…
Author: News Desk
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस बार चोरों ने पुलिस कॉन्स्टेबल के घर को निशाना बनाया है। घर में रखे नगदी रकम समेत 4 लाख के जेवरात को मौका पाते ही पार कर दिया। 7 मई को अलमारी के लॉकर को तोड़कर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कांटाहरदी के रहने वाले महेंद्र कुमार सिदार (36) रायगढ़ पुलिस विभाग के जिला विशेष शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। 7 मई को वो 2 दिन का इमरजेंसी छुट्टी लेकर शाम को अपने घर कांटाहरदी आए…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. प्रदेशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू जैसी स्थिति बन सकती है. बस्तर संभाग में अब भी यलो अलर्ट जारी है. आइये जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम. प्रदेश का सबसे गर्म जिला इस समय बिलासपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया…
कुसमी। सामरी पाठ थाना अंतर्गत सुदूर ग्राम चुनचुना के पीपर ढाबा गांव निवासी बिनवा नगेशिया को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के नंदू कोरवा के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस बीच शुक्रवार की रात जब नंदू कोरवा अपने दो अन्य दोस्तों के उसके घर के समीप से दूसरे गांव में हो रहे वैवाहिक कार्यकम में शामिल होने के लिए गुजर रहा था। तभी बिनवा ने उसे भरमार बंदूक से गोली मार (Shot by gun) दी। इससे नंदू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर…
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार करीब 10 फीट ऊपर हवा में उछलकर जमीन पर गिरे। मामला देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव के पास का है। मिली जानकारी के मुताबिक मूंगिया पंचायत सचिव छबि नायक की जान गई है। वहीं पूर्व पंचायत प्रतिनिधि गणपति नायक और मुखागुड़ा निवासी महेश कश्यप की मौत हुई है। दो लोग एक ही जगह के रहने वाले थे, जबकि तीसरा साथी अलग गांव का था। मौके पर तड़पते रहे…
अंबिकापुर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister) 13 मई को अंबिकापुर आएंगे। वे पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों पर मंत्रीद्वय ने संतुष्टि जताई। इसके बाद वे संभागीय स्तरीय बैठक में भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान के सरगुजा प्रवास के दौरान 3 लाख अतिरिक्त पीएम आवास की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। गृहमंत्री ने भाजपा कार्यालय में मोर…
रायपुर छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोइया महासंघ ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान घोषित ‘मोदी की गारंटी’ के तहत रसोइयों के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की मांग की गई है। महासंघ ने यह भी बताया कि पिछले 8 वर्षों से इस दर में कोई वृद्धि नहीं की गई है। सरकार से अपील की है कि आगामी 2025 बजट सत्र में रसोइयों के न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की जाए। पत्र में लिखा कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रो के मैदानी (ग्रामीण) व वन (ग्रामीण) क्षेत्र के भु भाग…
लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में स्वच्छ और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास परिसर से देश के पहले हाइड्रोजन फ्यूल लॉजिस्टिक ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अपने हस्ताक्षर कर हाइड्रोजन ट्रक के चालक को चाबी सौंपी और इस अभिनव पहल के लिए सीएसपीजीसीएल और अडानी नैचरल रिसोर्सेस को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ और देश को हरित ऊर्जा की ओर अग्रसर करने वाला क्रांतिकारी कदम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार विकास कर रहा है और इसमें आज एक नया आयाम जुड़ा है।…
सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शराब के नशे में धुत कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में दो मासूमों के घर पर मातम पसर गया. वहीं दो लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में जारी है. घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार, आज बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. इसी दौरान सफेद अर्टिगा को शराब के नशे में धुत कार चालक दौड़ाते हुए आया और बच्चों पर चढ़ा दिया. हादसे में ढाई और तीन साल…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज महासमुंद जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, निष्क्रियता और खराब प्रदर्शन अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एम.आर. सावंत को उनके पद से हटाकर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया…