रायपुर नंदनवन पक्षी विहार में बीते दस सालों से आकर्षण का केंद्र रहा नरसिंह अब लोगों को नजर नहीं आएगा. नदंनवन के चार तेंदुओं में से एक नरसिंह की ढाई महीनों की बीमारी के बाद मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, ट्यूमर के लगातार बढ़ने के कारण भोजन पानी और दवाओं के सेवन में 16 साल के नरसिंह को अत्यधिक कठिनाई होने लगी थी. नरसिंह को 2014 में बालोद परिक्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था. जंगल सफारी वनमण्डल ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नरसिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया. नंदनवन के चारों तेंदुओं…
Author: News Desk
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिलने जा रहा है। मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट ने खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ में विकास का नया सबेरा आएगा। 8741 करोड़ रुपए के नए रेल प्रोजेक्ट में प्रदेश में 21 नए स्टेशन, 48 बड़े ब्रिज, 349 माइनर ब्रिज, 14 फ्लाईओवर और 184 अंडर पास बनाए जाएंगे। इस नए रेल प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ के रायगढ़, जांजगीर चाँपा, बिलासपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे जिले रेल नेटवर्क से सीधे जुड़ जाएंगे। रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल…
रायपुर अभनपुर तहसील क्षेत्र के तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू, तहसीलदार शशिकांत कर्रे, राजस्व निरीक्षक रोशनलाल वर्मा, पटवारी दिनेश पटेल के अलावा गोबरानवापारा के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण, पटवारी नायकबांधा जीतेंद्र लहरे, पटवारी बसंती घृतलहरे, लेखराम पटेल ऐसे नाम हैं, जिनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया है. लेकिन इन लोगों के फरार होने की वजह से घोटाले की जांच अटकी हुई है. इस घोटाले में ईओडब्ल्यू ने अब तक हरमीत सलूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन को गिरफ्तार किया है. इन चारों को रिमांड पर लेकर ईओडब्ल्यू पूछताछ कर…
रायपुर छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया जाएगा, जो संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच करेगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स का होगा गठन : डिप्टी सीएम शर्मा गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य में अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे व्यक्तियों…
रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा अंतर्गत ग्राम गेमकेला में बीती रात जंगली हाथी ने एक गांव में घुसकर घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस दौरान एक ग्रामीण भी घायल हुआ है जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत महिलाओं के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला सुनीला लोहरा अपने घर के बाहर सो रही…
अंबिकापुर अंबिकापुर के गंगापुर में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से छह अपचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और भाग निकले। जानकारी मिलते ही अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारियों ने आसपास बालकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। देर शाम घटना की जानकारी गांधीनगर थाने को दी गई। पुलिस द्वारा फरार अपचारी बालकों की तलाश की जा रही है। फरार अपचारी बालकों में चार सूरजपुर जिले के हैं। एक-एक अपचारी बालक सरगुजा व जांजगीर – चांपा जिले के रहने वाले हैं। बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की…
रायपुर. राजधानी में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नया रायपुर के सेक्टर 17 में तेज रफ्तार अनयंत्रित होकर स्ट्रीट पोल में जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार के पुर्जे काफी दूर तक जा गिरे। वाहन पूरी तरह जलकर जलकर खाक हो गई। कार चला रहे युवक गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक के अलावा दो युवक भी सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई है। कार सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर में शदाणी दरबार…
कांकेर। कांकेर शहर में एक 19 वर्षीय आदिवासी युवती पर चोरी का आरोप लगा है. इस आरोप के बाद दुकान के मालिक ने युवती के साथ दबंगई दिखाते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया और अश्लील वीडियो दिखाई. उक्त आरोपों के आधार पर कांकेर के कोतवाली थाने में आरोपी दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. कांकेर पुलिस के मुताबिक पीड़िता अरिहंत फैशन हाउस में काम करती थीं. वहां के मालिक ने उक्त युवती पर करीब 1.5 लाख रुपए चोरी के आरोप लगाए. पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से यहां कार्यरत थी. आरोप है…
बलरामपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर अपनी पत्नी की लात-घूंसे के बाद पत्थर से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना कुसमी थाना क्षेत्र के सेरेंगाजोभी गाँव की है, जहां 7 मई की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ी कोरवा बबुआ ने अपनी पत्नी ढिलो बाई से शारीरिक संबंध बनाना चाहा. पत्नी के इनकार करने पर पति का पारा चढ़ गया और लात-घूंसे के बाद पत्थर से सिर और छाती पर वार…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. शादी समारोह से वापस लौट रहे बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अचानक अनियंत्रित हुई और बिजली के खंबे को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने मकान की बाहरी दीवार से जा टकराई. इस हादसे में स्कॉर्पियों चालक समेत 7 लोग घायल हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल प्राइवेट गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई. राहत की बात रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. जानकारी के मुताबिक, बाराती मंदिर हसौद से जांजगीर चांपा…