Author: News Desk
कबीरधाम: कवर्धा विधायक एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा स्थित परिवहन कार्यालय में प्रदेश के पहले सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन किया। कबीरधाम प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां इस तरह का अनुभव कक्ष बनाया गया है। इस उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कक्ष के सभी पहलुओं का अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस कक्ष में विभिन्न प्रकार की सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी और सामग्री प्रस्तुत की गई है, जिसमें वाहन चालक…
पेल्लाकुरु (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के स्टील प्लांट में भारी विस्फोट हुआ। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल पेनेपल्ली में बने अग्रवाल स्टील प्लांट में बुधवार रात बड़ा विस्फोट हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संयंत्र से बड़े पैमाने पर आग का गोला निकला, जिसके बाद कुछ छोटे विस्फोट भी हुए। बता दें कि यह घटना बुधवार रात करीब…
एक तरफ भारतीय रेल लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों की वजह से रेलवे की छवि भी खराब होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक व्यक्ति चलती ट्रेन में सीट कवर फाड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ट्रेन की सीट का कवर फाड़कर उसे खिड़की से बाहर फेंक…
सीरिया से जान बचाकर परिवार समेत रूस भागने वाले पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को जान से मारने की कोशिश की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मास्को में बशर अल असद को ज़हर देकर उनकी हत्या का प्रयास किया गया है. सीरिया में तख्तापलट के बाद से ही असद अपने परिवार के साथ मास्को में हैं. रूस जो कि मिडिल ईस्ट में लंबे समय से उनका अहम सहयोगी रहा है, लिहाज़ा राष्ट्रपति पुतिन ने असद परिवार को मॉस्को में संरक्षण दिया है और एक अपार्टमेंट में उनके रहने की व्यवस्था की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, असद को उनके ही…
बठिंडा में देर रात एक डेरे में भयानक हादसा हो गया, जिसमें डेरा प्रमुख बाबा श्री दास की दर्दनाक मौत हो गई। डेरे में हुई इस घटना का पता चलते ही बड़ी गिनती में ग्रामीण डेरे में पहुंचे। दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी बुधवार को डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में बाबा नागा दास की बरसी मनाई गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद डेरे का संचालन करने वाले बाबा श्री दास रात में अपनी झुग्गी में आराम करने चले…
पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक सगाई के बाद से ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अब उन्होंने एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से शादी कर ली है। नवविवाहित कपल ने शादी की स्पेशल तस्वीरों इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। इतना ही नहीं, उन्होंने वेडिंग फोटोज को स्पेशल कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की प्रेम कहानी सगाई के समय चर्चा में आई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जिंदगी का हमसफर बना लिया है। दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है। सिंगर ने…
रायपुर। भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के ठिकानों पर मारे गए छापे के बाद अब जाकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है. ईडी ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में बताया कि लखमा द्वारा किए गए नगदी लेन-देन के सबूत हासिल हुए हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसके साथ सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में बताया कि कवासी लखमा के ठिकानों पर की गई तलाशी अभियान में पीओसी (Proof Of Cash) के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने के साथ कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके आपत्तिजनक रिकॉर्ड है.…
रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती है, को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। निरस्तीकरण का विवरण: 1. गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-एलटीटी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, दिनांक 14.01.2025 से 28.01.2025 तक (तीन ट्रिप) निरस्त रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 05558 एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, दिनांक 16.01.2025 से 30.01.2025 तक (तीन ट्रिप) निरस्त रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाते समय रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा (NTES/139) का उपयोग कर गाड़ी की सही…
Shubman Gill: शुभमन गिल चर्चा में है. उधर ऑस्ट्रेलिया में वो सुर्खियों में सिडनी टेस्ट में खेलने को लेकर हैं. तो इधर एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके 450 करोड़ के घोटाले में फंसने की खबर है. रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन गिल समेत गुजरात टाइटंस के कई और खिलाड़ी, जिनमें साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और मोहित शर्मा का नाम है, वो भी स्कैम में शामिल हैं. 450 करोड़ रुपये का ये स्कैम गुजरात बेस्ड कंपनी BZ Group से जुड़ा है. इस मामले में गुजरात क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट यानी CID की तरफ से सभी क्रिकेटरों को समन भेजा गया है. करोड़ों…