Author: News Desk

रायपुर इस वर्ष जब मैं नये साल में अखबार पढ़ रहा था तो समाचारपत्रों के मुख्य पृष्ठ में बस्तर सुर्खियों में था। यह सुर्खियां किसी माओवादी हिंसा को लेकर नहीं थी, यह सुर्खियां बस्तर में पहुंचे विकास के उजाले को लेकर थी। बस्तर से माओवादी आतंक अब सिमट गया है। बस्तर की पहचान अब बदल गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर की अपनी चुनौतियां है और इस चुनौती भरे माहौल में पत्रकारिता करना भी चुनौतीपूर्ण कार्य है।…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है और पूरा एनसीआर शीतलहर की चपेट में है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव एक बार फिर पहाड़ों के साथ मैदानी राज्यों में ठंड को बढ़ाएगा। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को भी घाटी के निचले इलाकों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। हिमाचल के शिमला सहित प्रदेश भर में दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से ठंड बढ़ गई, इससे पांच शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। उत्तराखंड में होगा हिमपात यहां के मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी से प्रदेश में हल्की वर्षा व हिमपात होगा जबकि चार से सात जनवरी…

Read More

भोपाल । मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने नववर्ष 2025 के अवसर पर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को अनुशासन और पेशेवर दक्षता में सुधार करना होगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवेदनशीलता, त्वरित कार्यवाही, और कानून की सर्वोच्चता का प्रदर्शन करने की अपील की। मकवाना ने साइबर अपराध, नशे के बढ़ते मामलों, और यातायात दुर्घटनाओं को पुलिस के सामने गंभीर चुनौतियां बताया। उन्होंने थाना स्टाफ को पीडि़तों के प्रति संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीजीपी ने कहा कि 2024 पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन शांतिपूर्ण लोकसभा…

Read More

दिल्ली: बेकरी मालिक पुनीत खुराना की खुदकुशी मामले में पुलिस की जांच बढ़ने के साथ ही नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अब पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच रात 3 बजे जब बात हुई तो उसकी ऑडियो रिकार्डिंग पत्नी मनिका पाहवा ने रिश्तेदारों को भेजी थी। शुरू में मनिका को लगा नहीं था कि पुनीत खुदकुशी कर लेगा। बातचीत के बाद उसे लगा कि कहीं पुनीत खुदकुशी न कर ले। इस कारण उसने वीडियो पुनीत के रिश्तेदारों को भेजी थी। पुलिस ने दर्ज किए पत्नी और रिश्तेदारों के बयान मॉडल टाउन क्षेत्र में बेकरी मालिक पुनीत खुराना की…

Read More

जयपुर । पशुपालन सचिव डॉ समित शर्मा ने कहा कि विभाग में तीन नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को पशुपालन विभाग के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान जैसे सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के लिए सभी संभागों और जिलों के लिए मुख्य निष्पादन सूचकांक यानी परफॉरमेंस इंडिकेटर बेस्ड मासिक रिपोर्ट कार्ड तैयार की जाएगी जिससे योजनाओं का बेहतर संचालन हो सके, समय पर समस्याओं का पता लगाया जाकर उनका निराकरण किया जा सके। वे टोंक रोड स्थित पशुधन भवन में नव वर्ष के अवसर पर विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। डॉ…

Read More

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों की ओर से इस बात के लिए आभार व्यक्त किया है कि अंग्रेजी नव वर्ष के पहले ही दिन कैबिनेट बैठक कर केंद्र सरकार ने किसान हितैषी अनेक निर्णय लिए हैं। श्री शर्मा ने डीएपी खाद की सब्सिडी बढ़ाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आवंटन बढ़ाने, फसल बीमा गणना और फसल आकलन के लिए नई तकनीक विकसित करने के लिए अलग प्रावधान करके किसानों के हित में लिए गए निर्णयों को क्रांतिकारी बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिल्ली में स्मारक बनाने से जुड़े कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। वहीं पूर्व सांसद सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर धार्मिक स्थल से जुड़े फैसले लेने के आरोप पर भी तंज कसा। पूर्व सांसद सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री सिंह की दिल्ली में समाधि बनाने में अड़ंगा डालने के कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवान करें कि कांग्रेस और राहुल गांधी 2025 में गंभीर हो जाएं। देश को…

Read More

ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से रामकी कंपनी पंहुचा 337 टन जहरीला कचरा भोपाल । यूनियन कार्बाइड कारखाने का 337 टन जहरीला कचरा गुरूवार सुबह 4:00 बजे रामकी कंपनी पहुंच चुका है। भोपाल से पीथमपुर तक 250 किलोमीटर का ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया था। जिसमें जगह-जगह पुलिस तैनात रही। कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर होते हुए यह कंटेनर पीथमपुर स्थित रामकी कंपनी पहुंचाया गया। कुछ मात्रा में इस कचरे को जलाकर न्यायालय में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाना है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड आपदा प्रबंधन सहित कई अधिकारी भी मौके पर हैं।भोपाल की यूनियरन कार्बाइट फैक्टरी से चालीस साल…

Read More

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से मिशन-दिल्ली का आगाज कर रहे हैं. दिल्ली के अशोक विहार के रामलीला मैदान से विकास सौगात देने के साथ-साथ पीएम मोदी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान झुग्गी में रहने वालों 1675 लोगों को फ्लैट की चाबी देंगे और साथ ही नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, सरोजिनी नगर में सरकारी कर्मचारियों के लिए टाइप-II क्वार्टर, नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज सहित कई तोहफे देंगे. इस तरह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी अपनी पहली रैली अशोक विहार से विकास की आधारशिला रखने के साथ-साथ BJP की जीत का भी…

Read More

नई दिल्ली । वारी एनर्जीज को भारत में एक प्रमुख नवीकरणीय परियोजना के लिए 150 मेगावाट क्षमता के सौर मॉड्यूल की आपूर्ति का ठेका हा‎सिल हुआ है। कंपनी ने गुरुवार को कहा ‎कि इस ठेके में वारी के प्रमुख उच्च दक्षता वाले ग्लास एन-टाइप टॉपकॉन बाइफेसियल मॉड्यूल की आपूर्ति शामिल है, जिसकी रेटिंग 585/590डब्ल्यूपी है। इन मॉड्यूल को उनके स्थायित्व, असाधारण ऊर्जा उत्पादन और उन्नत प्रौद्योगिकी के लिए जाना जाता है। मॉड्यूल की आपूर्ति अगले वित्त वर्ष 2025-26 में की जानी है। इस परियोजना के कार्यान्वयन से भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी, जिससे ‘ग्रीनहाउस गैस’ उत्सर्जन में कमी आएगी…

Read More