Author: News Desk

दिल्ली: दिल्ली के संगम विहार में रविवार रात को हुए खूनी खेल ने दिल्ली पुलिस को हिला कर रख दिया। संगम विहार में सरेराह हुई गैंगवार में नासिर नामक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसकी गर्दन में लगी। आरोपी नासिर के दूसरे साथी को मारने जा रहे थे तो नासिर के परिजनों ने दोनों को घेर लिया। परिजन व अन्य लोगों ने आरोपी साहिल व राहुल से पिस्तौल छीन ली और दोनों पर पत्थर व पत्थर की पटिया से हमला कर दिया। पिटाई में साहिल अधमरा हो गया, तो राहुल को पैर व अन्य जगह पर फैक्टर आए…

Read More

लंदन। एलन मस्क ब्रिटेन की रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निगेल फराज के लिए अपने समर्थन पर यू-टर्न लेते दिखाई दिए। पूर्व ब्रेक्सिट प्रमुख के विचारों से असहमत होने के बाद, एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट किया। मस्क ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, 'रिफॉर्म पार्टी को एक नए नेता की जरूरत है। फराज के पास वह नहीं है जो उसे चाहिए।' इससे पहले फराज ने हाल ही में कहा था, वह अपनी पार्टी के लिए मस्क के साथ बातचीत कर रहे थे, जिसने जुलाई के आम चुनाव में दक्षिणपंथी वोटों को विभाजित करके लेबर को सत्ता…

Read More

रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक नौकर ने अपने मालिक को करोड़ों का चुना लगा दिया है। यह मामला जीई रोड स्थित नेशनल कॉर्पोरेट पार्क में संचालित मेसर्स कैलाश अग्रवाल फर्म से जुड़ा है, जहां एक कर्मी पर 1 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है। फर्म के एकाउंटेंट सतीश सिंगौर ने इस मामले की एफआईआर सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित अग्रवाल फर्म में सामानों की खरीदी का काम देखता था। उसने अमन ट्रेडर्स नाम से एक फर्जी फर्म खोलकर भवन निर्माण सामग्री का फर्जी बिल तैयार किया। आरोपी…

Read More

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की प्रशंसा की है। ट्रंप ने उन्हें शानदार महिला बताया। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने 'यूरोप में तूफान ला दिया है'। हाल ही में ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम स्थित मार-ए-लागो आवास पर मेलोनी से मुलाकात की है। ट्रंप ने शनिवार को अपने आवास में मेलोनी का स्वागत करते हुए कहा, "यह बहुत रोमांचक है। मैं यहां एक शानदार महिला, इटली की प्रधानमंत्री के साथ हूं। उन्होंने वास्तव में यूरोप में तूफान ला दिया है।" बाइडन से भी मिलेंगी मेलोनी मेलोनी ने ट्रंप के आगामी प्रशासन के राज्य सचिव…

Read More

दिल्ली: दिल्ली में कोहरे की वजह से यातायात की रफ्तार असर देखने को मिल रहा है। विमान से लेकर सड़क और रेलवे ट्रैक पर तेज गति से चलने वाली ट्रेन ठिठक-ठिठक के चल रही है। सोमवार सुबह दिल्ली में कोहरे की स्थिति के बीच IGI हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य है। वहीं शीतलहर के चलते कोहरे के कारण दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आज ये ट्रेन हैं लेट 22439 कटरा वंदे भारत 12002 रानी कमलापति शताब्दी 22436 वाराणसी वंदेभारत 12381 पूर्वा एक्सप्रेस 12015 अजमेर शताब्दी 64062 दिल्ली पलवल ईएमयू 12217 कोच्चुवेली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली रैली के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का अधिकांश समय दिल्ली की जनता और सरकार को गालियां देने में बिताया। केजरीवाल ने कहा- प्रधानमंत्री जी आज 38 मिनट बोले, जिनमें से 29 मिनट तो दिल्लीवालों को गालियां दीं। यह दिल्ली की जनता का अपमान है। पू्र्व सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया और कहा-…

Read More

पहाड़ी इलाकों और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को कश्मीर समेत जम्मू संभाग के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी खासी बर्फबारी की पूरी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने छह जनवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब पश्चिमी हवाएं पूरब की ओर बढ़ेंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 6 जनवरी को, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर और बिजनौर जिलों में…

Read More

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का दावा है कि उसने समय रहते एक बड़ी गैंगवॉर को नाकाम कर दिया। लंदन में बैठे कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के 4 शूटरों समेत 7 आरोपियों को टीम ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। नंदू के इशारे पर ये दुश्मन गैंग और अन्य की हत्या की तैयारी में थे। क्राइम ब्रांच स्पेशल CP के मुताबिक, एडिशनल CP के सुपरविजन में गिरफ्तार सात आरोपियों की पहचान पालम निवासी प्रमोद, बहादुरगढ़ निवासी जितेश, सोनीपत निवासी सूरज, बहादुरगढ़ निवासी अनिल राठी, जहांगीरपुरी निवासी सुनील, सचिन उर्फ नितिन और ओखला निवासी देशांत शर्मा के…

Read More

अगरतला। पश्चिम त्रिपुरा के मोहनपुर में रविवार को एक बस में आग लगने से 13 स्कूली छात्र घायल हो गए। ये सभी पिकनिक मनाने के लिए गए थे। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि इनमें से नौ को उपचार के लिए जीबीपी अस्पताल भेजा गया। अन्य चार को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि बस में आग अंदर रखे एक जेनरेटर के फटने के कारण लगी। इस मामले की जांच की जा रही है। सीएम ने जताई चिंता मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।…

Read More

भोपाल । मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने लगातार घाटा होने का हवाला देते हुए बिजली की दर में वृद्धि का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजा है। इस प्रस्ताव में होने वाले घाटे का उल्लेख करते हुए उद्योगों को रात में दी जाने वाली रियायती बिजली की व्यवस्था को समाप्त करने का आग्रह आयोग सेे किया गया है। आयोग द्वारा याचिका स्वीकार कर अब आपत्ति मांगी गई है। कंपनी ने प्रदेश में चार हजार 107 करोड़ रुपये के नुकसान का हवाला दिया है। इसके साथ ही आम आदमी के बिजली बिलों की दर में भी साढ़े सात फीसदी की…

Read More