नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 271.17 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 82,059.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 366.02 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 81,964.57 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 74.35 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,945.45 पर आ गया। सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 19 कंपनी का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 16 कंपनियों…
Author: News Desk
रायपुर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को दी जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों पर छत्तीसगढ़ शासन ने सख्त रुख अपनाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस संबंध में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच के लिए विशेष समिति के गठन का आदेश दिया है। विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया में आई खबरों को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभागीय सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी को तत्काल जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों और महिलाओं के लिए प्रदायित…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में ले लिया है। 5 दिन से पुलिस की रिमांड पर चल रही ज्योति से NIA की टीम सोमवार को पूछताछ करने हिसार पहुंची थी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर चंडीगढ़ ले गई। अब ज्योति से टेरर लिंक को लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके साथ जम्मू इंटेलिजेंस भी यूट्यूबर से पूछताछ करेगी। बता दें कि, इससे पहले यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है। उसके 1.39 लाख फॉलोअर्स थे। गिरफ्तारी…
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा कदम उठाते हुए आगामी एशिया कप से हटने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को सितंबर में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और पुरुष एशिया कप से हटने के अपने फैसले की जानकारी दे दी है। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई का यह कदम पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने की रणनीति का हिस्सा है। वर्तमान समय में एसीसी की अध्यक्षता मोहसिन नकवी के पास है, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)…
नई दिल्ली। संभल जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की सिविल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया। जिससे संभल की जिला अदालत में मस्जिद सर्वे का मुकदमा आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। यह फैसला 19 मई 2025 को जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने सुनाया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी की दलीलों को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि संभल की जिला अदालत में सर्वे से संबंधित मुकदमा जारी रहेगा। मस्जिद कमेटी ने 19 नवंबर 2024 के सिविल कोर्ट के आदेश को…
नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है। यह खूंखार आतंकी भारत में तीन बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। जिनमें नागपुर, रामपुर और बेंगलुरु में हुए हमले शामिल हैं। सैफुल्लाह लंबे समय तक नेपाल में ‘विनोद कुमार’ की फर्जी पहचान के साथ रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा। उसने वहां एक स्थानीय महिला नगमा बानो से शादी भी की थी। हाल के दिनों में वह सिंध के मतली, बदीन से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा था। भारत की खुफिया एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी…
अन्य कंपनियों को भी ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के सिद्धांत का पालन करना चाहिए” – खंडेलवाल रिलायंस के AJIO और फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाले Myntra द्वारा तुर्की ब्रांड्स की बिक्री रोकने का निर्णय अत्यंत सराहनीय और देशहित में लिया गया एक मजबूत कदम है, यह कहना है चांदनी चौक से सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल का श्री खंडेलवाल ने कहा कि “ऐसे समय में जब तुर्की खुलकर पाकिस्तान और भारत विरोधी एजेंडे का समर्थन कर रहा है, तब भारतीय कंपनियों द्वारा उसके आर्थिक हितों को झटका देना देशभक्ति और व्यापारिक विवेक का…
रायपुर राजधानी रायपुर के होटल आदित्य गैस्ट हाउस और होटल गगन ग्रैंड में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, जिसका पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिला मैनेजर समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों होटलों के संचालक कुणाल बाग और भागीदार सुमित फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर गंज थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने प्वाइंटर के माध्यम से सौदा तय कराया और संकेत…
एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम भगवानपुर में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रहा। शिविर की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, दीप प्रज्वलन के पश्चात जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। प्रशासन द्वारा प्राप्त कुल 1419 आवेदनों में से 1248 का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि 171 आवेदन प्रक्रियाधीन बताए…
मेष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज शुभ समाचार मिलेगा, जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। दोस्त लोग आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे। बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 4 वृष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में…