बिलासपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमागोहन में उतरा। वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल था। वे चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर अपने राज्य के मुखिया को एक झलक देखने और उन्हें सुनने के लिए घण्टो डटे रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में जहाँ ग्रामीणों से संवाद किया वहीं मुख्यमंत्री ने समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों की निराकरण की स्थिति भी जानी। उन्होंने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते…
Author: News Desk
मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जमीनी हकीकत परखा: अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी पहुंचे। ग्रामीण अपने बीच मुख्यमंत्री श्री साय को यूं अचानक पाकर आश्चर्यचकित हो गए, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह हैरानी स्वागत में बदल गई। ग्रामीणों ने गुलमोहर की माला, तेंदू फल की टोकरी और स्थानीय फूल-पत्तियों से बना गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय अभिनंदन किया। गांव के मिडिल स्कूल परिसर में महुआ पेड़ के नीचे लगी चौपाल में मुख्यमंत्री श्री…
बिलासपुर जिले के ग्राम आमागोहन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत समाधान शिविर में सीएम ने लिया जायजा रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित हर योजना का लाभ हितग्राही को सुनिश्चित कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार-2025 का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से रूबरू होने मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 271.17 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 82,059.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 366.02 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 81,964.57 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 74.35 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,945.45 पर आ गया। सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 19 कंपनी का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 16 कंपनियों…
रायपुर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को दी जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों पर छत्तीसगढ़ शासन ने सख्त रुख अपनाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस संबंध में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच के लिए विशेष समिति के गठन का आदेश दिया है। विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया में आई खबरों को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभागीय सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी को तत्काल जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों और महिलाओं के लिए प्रदायित…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में ले लिया है। 5 दिन से पुलिस की रिमांड पर चल रही ज्योति से NIA की टीम सोमवार को पूछताछ करने हिसार पहुंची थी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर चंडीगढ़ ले गई। अब ज्योति से टेरर लिंक को लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके साथ जम्मू इंटेलिजेंस भी यूट्यूबर से पूछताछ करेगी। बता दें कि, इससे पहले यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है। उसके 1.39 लाख फॉलोअर्स थे। गिरफ्तारी…
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा कदम उठाते हुए आगामी एशिया कप से हटने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को सितंबर में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और पुरुष एशिया कप से हटने के अपने फैसले की जानकारी दे दी है। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई का यह कदम पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने की रणनीति का हिस्सा है। वर्तमान समय में एसीसी की अध्यक्षता मोहसिन नकवी के पास है, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)…
नई दिल्ली। संभल जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की सिविल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया। जिससे संभल की जिला अदालत में मस्जिद सर्वे का मुकदमा आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। यह फैसला 19 मई 2025 को जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने सुनाया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी की दलीलों को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि संभल की जिला अदालत में सर्वे से संबंधित मुकदमा जारी रहेगा। मस्जिद कमेटी ने 19 नवंबर 2024 के सिविल कोर्ट के आदेश को…
नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है। यह खूंखार आतंकी भारत में तीन बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। जिनमें नागपुर, रामपुर और बेंगलुरु में हुए हमले शामिल हैं। सैफुल्लाह लंबे समय तक नेपाल में ‘विनोद कुमार’ की फर्जी पहचान के साथ रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा। उसने वहां एक स्थानीय महिला नगमा बानो से शादी भी की थी। हाल के दिनों में वह सिंध के मतली, बदीन से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा था। भारत की खुफिया एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी…
अन्य कंपनियों को भी ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के सिद्धांत का पालन करना चाहिए” – खंडेलवाल रिलायंस के AJIO और फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाले Myntra द्वारा तुर्की ब्रांड्स की बिक्री रोकने का निर्णय अत्यंत सराहनीय और देशहित में लिया गया एक मजबूत कदम है, यह कहना है चांदनी चौक से सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल का श्री खंडेलवाल ने कहा कि “ऐसे समय में जब तुर्की खुलकर पाकिस्तान और भारत विरोधी एजेंडे का समर्थन कर रहा है, तब भारतीय कंपनियों द्वारा उसके आर्थिक हितों को झटका देना देशभक्ति और व्यापारिक विवेक का…