CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आखिरकार प्री-मानसून की एंट्री हो चुकी है. गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है. आसमान में छाए घने बादल, ठंडी हवाएं और बूँदाबाँदी ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया है. आइये जानते हैं कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल. मौसम विभाग ने प्रदेशभर में आगामी 7 दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी के तहत ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. रायपुर में शनिवार की सुबह बारिश के साथ हुई, जिससे शहर के तापमान में गिरावट…
Author: News Desk
सूरजपुर। सूरजपुर जिले में पैसा डबल करने का लालच देकर 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने प्रकरण में भाजपा नेता के साथ उसके साथी को गिरफ्तार किया है.दरअसल, दो प्रार्थियों ने भटगांव पुलिस से शिकायत की थी कि भाजपा नेता इरफान अंसारी अपने साथी विकेन्द्र जगने के साथ मिलकर पैसा डबल करने का लालच देकर उनसे 10 लाख 50 हजार की ठगी को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि इरफान अंसारी ने विकेन्द्र जगने के साथ मिलकर 2024 में ग्राम मलगा निवासी शिकायतकर्ताओं से 10 लाख 50…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राज्य सरकार को नए DGP के लिए दो नामों का पैनल भेज दिया है। अब फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद लिया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ को स्थायी पुलिस महानिदेशक मिल जाएगा। पैनल में शामिल हैं ये दो वरिष्ठ अधिकारी यूपीएससी ने जिन दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम राज्य सरकार को भेजे हैं, उनमें अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता…
गरियाबंद। जिले के छुरा थाना के चरौदा गांव में बीती रात 7 नकाबपोशों ने व्यापारी के घर घुसकर चाकू की नोक पर लूट को अंजाम दिया. लुटेरे घर में रखे तीन से चार लाख रुपया नगद के साथ लगभग 400 ग्राम सोने के जेवर लूटकर ले भागे. घटना के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी है. लुटेरों ने चरौदा गांव में निवासरत सूर्यकांत अग्रवाल के घर लूट को अंजाम दिया. नकाबपोश लुटेरों ने घर के पीछे से अंदर प्रवेश किया. इसके बाद घर के सदस्यों से मोबाइल लूटकर एक कमरे में बंद कर लूट को अंजाम दिया. जाते-जाते लुटेरों ने पुलिस…
गरियाबंद। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर झाड़ियों में अधजली अवस्था में मिले युवक के शव का रहस्य अंततः सुलझ गया है। मृतक की पहचान गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत खरपदर गांव निवासी विशाल सोनवानी के रूप में हुई थी। शुरुआती जांच में हत्या का शक जताया गया था और अब पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि विशाल की हत्या उसके पड़ोसी और कथित ‘मामा’ केशव नागेश ने अपनी पत्नी ममता नागेश और उसके दो भाइयों के साथ मिलकर की थी। जानिए क्या है मामला? 13 मई की रात, ओडिशा के नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला…
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाइवे 130-C पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग दंपत्ति ने शाम तक दम तोड़ दिया. घटना तौरंगा मोड़ के पास हुई थी, जहां सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को ठोकर मार दी थी. वहीं सूचना मिलने के बाद भी एंबुलेंस समय रहते मौके पर नहीं पहुंच पाई थी, जिसके चलते पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी को स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंचाया था. लेकिन बुजुर्ग महिला ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.…
रायपुर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को आवंटित आईपीएस कैडर की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है. इस निर्णय के बाद अब छत्तीसगढ़ के आईपीएस कैडर में 142 से बढ़कर 153 अधिकारी शामिल होंगे. इसके लिए 21 मई को भारत के राजपत्र में प्रकाशन किया गया है. प्रदेश में नए पद सृजित करने के साथ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन का फायदा मिलेगा. अंतिम बार साल 2017 में कैडर रिवीजन के बाद साइबर क्राइम और राज्य इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) के साथ जीपीएम, मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी भरतपुर और खैरागढ़ एसपी के पद सृजित किए गए हैं. जारी…
मुंगेली नगर पंचायत बरेला में अवैध प्लाटिंग और बिना भवन अनुज्ञा के निर्माण के मामले में राजस्व और नगरीय प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. मामले में 9 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन अब तक किसी ने भी जवाब नहीं दिया है. इस पर प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब अंतिम नोटिस के बाद बिना सुनवाई के सीधे एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा भूमि की अवैध प्लाटिंग कर खरीदी-बिक्री की जा रही थी, साथ ही निर्माण कार्य भी बिना अनुमति के किया जा रहा था.…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता मे नीति आयोग की शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की 10वीं बैठक में भाग लिया। यह बैठक ‘विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047’ थीम पर केंद्रित रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के विजन से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की प्रथम पंक्ति में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में शामिल होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया और इसे…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में बड़े निवेश की दिशा में अहम कदम बढ़ते हुए आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से दो प्रमुख उद्योग समूहों ने मुलाकात की। मेदांता अस्पताल के संस्थापक और प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन ने रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया कि वे इस परियोजना में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते हैं। यह अस्पताल उन्नत चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों, रिसर्च और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस होगा। वहीं, वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के चेयरमैन श्री रवि जयपुरिया…