मोदी सरकार के 11 साल पूरे: राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में जनसभा को किया संबोधित रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मूणत ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश मूणत ने कहा कि “यह नरेंद्र मोदी पर जनता के अटूट विश्वास का ही परिणाम है कि केंद्र में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। पिछले 11 वर्षों…
Author: News Desk
इंदौर। देश के सबसे सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा एक और नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह राजा रघुवंशी की मौत से पहले का आखिरी वीडियो है। शिलांग घूमने गए एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दावा किया है कि डबल डेकर ब्रिज की ट्रिप के दौरान जब वो ये वीडियो बना रहा था, तो उसके फ्रेम में राजा और सोनम रघुवंशी भी दिख गई। राजा और सोनम ऊपर की ओर चढते हुए जा रहे थे। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो पहले CCTV में दिखाई दी फिर बाद…
नई दिल्ली। भारत सरकार ने सोमवार को जनगणना 2027 को अधिसूचित कर दिया है। केंद्र सरकार दो फेज में जातीय जनगणना कराएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहले फेज की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी। इसमें 4 पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। वहीं 1 मार्च 2027 से दूसरा फेज शुरू होगा। इसमें देश के बाकी राज्यों में जनगणना शुरू होगी। यह 2011 के बाद देश की पहली जनगणना होगी। इससे पहले रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 16वीं जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की थी। बता दें कि, केंद्र ने 30 अप्रैल…
निकोसिया। साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने फिर दुनिया को भारत की बढ़ती ताकत का ऐहसास कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइप्रस के लिमासोल शहर में एक व्यावसायिक गोलमेज सम्मेलन में कहा कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। बता दें कि यह सम्मेलन साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। इस दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने कहा,…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को विनर्स कप सौंपा। बारिश की वजह से सीसीपीएल का फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि…
मेष राशि: आज भाग्य आपका साथ देगी। आज साझेदारी में किए गया काम फ़ायदा दिलाने वाला है, लेकिन इसी क्षेत्र से जुड़े लोगों से आज आपको काफी विरोध का सामना करना पड़ेगा। विवादों में उलझने से बचें। पुराने रोग से आज आपको राहत मिलेगी। विवाहितों का आज किसी बात को लेकर पार्टनर से मन-मुटाव हो सकता है। संगीत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। आज कोई पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे किसी काम में आपको मदद मिलेगी। शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक-04 वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपके मन…
रायपुर : श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री के हाथों 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को मिली 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री ने 38 हजार श्रमिकों के खातों में ऑनलाइन अंतरित किए 19.71 करोड़ की सहायता राशि रायपुर "हम श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। आपका स्नेह और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर एक विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करेंगे।" मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के न्यू…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री राजीव शुक्ला का कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने की दिशा में राज्य…
डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा बस्तर का विकास: कोंडागांव जिले में 307.96 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 11.38 किमी लंबा 4-लेन केशकाल बाईपास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी: मुख्यमंत्री श्री साय ने आभार प्रकट करते हुए बस्तर के विकास के लिए बताया निर्णायक कदम डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा है बस्तर का विकास: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4…
रायपुर राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और सार्थक पहल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में यह दूरगामी सुधार, वास्तव में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और लंबे समय से चली आ रही शैक्षिक विसंगतियों के समाधान का कारगर प्रयास है। युक्तियुक्तकरण से पहले, छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण अंचल की शालाओं में शिक्षकों की कमी, नगरीय इलाकों…