रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा, सिकासा रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘समर्थ’ का शुभारंभ आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में हुआ. इस कार्यक्रम में देशभर से 2000 से अधिक सीए छात्रों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में किया. अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा, “सफलता संसाधनों से नहीं, परिश्रम और समर्पण से मिलती है. आप सभी विद्यार्थी जल्द ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनेंगे, लेकिन इसके लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है.” साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह परिवर्तन युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संभव हो सका है, जिसका उद्देश्य राज्य के शैक्षणिक संसाधनों का न्यायसंगत उपयोग, शिक्षकों की तर्कसंगत पदस्थापना और शिक्षा के अधिकार अधिनियम व नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप…
रायपुर राजधानी के उरला इलाके में शनिवार को डामर फैक्टरी में भीषण आग लग गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बालाजी कार्बन एंड रिफैक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री में आग की सूचना के बाद दमकल की वाहन बुझाने की कोशिश जारी है. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि काला धुंआ दूर तक फैल गया है. घटना उरला थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, बोरझरा स्थित बालाज कार्बन एंड राइफेक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की डामर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस मौजूद है. फिलहाल आग…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण की योजनाएं अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी हैं। इसकी एक प्रेरणादायी मिसाल हैं जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की लालमती, जिन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से न सिर्फ स्वयं की पहचान बनाई, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है। लालमती का जीवन एक साधारण मजदूर से सफल उद्यमी बनने की कहानी है। जब वे प्रजापति गौरी स्व-सहायता समूह से जुड़ीं, तब उन्हें बिहान योजना के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ मिला।…
भोपाल : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का शनिवार को पचमढ़ी आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं श्री जगदीश देवड़ा सहित नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद श्री वीडी शर्मा, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, विधायक श्री विजयपाल सिंह, श्रीमती प्रीती पवन शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 16 जून को जबलपुर जिले के बरगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना में हितग्राहियों के खातों में जून माह की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की जून माह की किस्त 1551 करोड़ 44 लाख रूपये अंतरित करेंगे। लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 25वीं किस्त है। योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना…
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह परिवर्तन युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संभव हो सका है, जिसका उद्देश्य राज्य के शैक्षणिक संसाधनों का न्यायसंगत उपयोग, शिक्षकों की तर्कसंगत पदस्थापना और शिक्षा के अधिकार अधिनियम व नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप शालाओं…
जगदलपुर विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुबह से लोग रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान में डॉक्टर से लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों ने इस दौरान स्लोगन के साथ सेल्फी भी ली। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने छात्र-छात्राओं के द्वारा स्लोगन भी बनाया गया था, जिसमें रक्तदान करने के फायदे भी बताए गए। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र के साथ ही गुलाब…
भाटापारा-बलौदाबाजार वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश पर गुरुवार को सोनाखान परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखली में दबिश देकर एक बाड़ी से 67 नग अवैध सागौन व बीजा की चिरान लकड़ी जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने तिलक राम पिता दुवारू कर्ष के घर एवं उसके बाड़ी की तलाशी ली। जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से चिरान लकड़ी रखी हुई पाई गई। यह कार्रवाई सोनाखान, नवागांव परिक्षेत्र के वनकर्मियों व सुरक्षा श्रमिकों के सहयोग से की…
भोपाल : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। गृह मंत्री श्री शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह का पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।