Author: News Desk

31 अगस्त तक एबीडीएम आधारित डिजिटल व्यवस्था लागू करनी होगी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तराखंड की स्टेट मिशन डायरेक्टर रीना जोशी ने जारी किए आदेश एक सितंबर से केवल नियमों का पालन करने वाले अस्पतालों को ही मिलेगा आयुष्मान योजना का प्रोत्साहन देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि 31 अगस्त 2026 तक सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) आधारित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम…

Read More

देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल लूट की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो विधि विवादित किशोरों को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को अंकित कुमार निवासी भंडारी बाग, लक्खीबाग देहरादून ने थाना डालनवाला में तहरीर दी थी कि तीन अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच कर उसकी मोटर साइकिल संख्या UK07-HK-1847 लूट ली। मामले की गंभीरता…

Read More

देहरादून : नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यालय परिसर में अनुशासनहीनता और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी (आर. के. एसोसिएशन) के कर्मी  उपेन्द्र थापा को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। बताते चले की उक्त कर्मी मूल रूप से रिकॉर्ड रूम में तैनात था, जिसकी ड्यूटी अभी हाल ही में एस.आई.आर. (SIR) में लगाई गई थी। इनके संबंध में पूर्व में भी लगातार बिना सूचना कार्य से अनुपस्थित रहने और घोर लापरवाही बरतने की गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। आज उक्त कर्मी उपेन्द्र थापा ने पूरी…

Read More

विगत मंगलवार को सोशियल मीडिया तथा ई मेल धमकियों के बाद धामों की सुरक्षा व्यवस्था के बावत बीकेटीसी अध्यक्ष ने डीजीपी से की बातचीत देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की ई मेल तथा सोशियल मीडिया पर मंगलवार से प्रसारित हो धमकियों के बाद प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ से दूरभाष पर वार्ता कर चारों धामों सहित श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिरों की सुरक्षा…

Read More

रामपुर: उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पटवाई पुलिस ने सोहना पुल के पास चेकिंग के दौरान एक लग्जरी थार गाड़ी से तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मोबाइल फोन में खतरनाक एपीके (APK) फाइल भेजकर लोगों का डेटा और बैंक खाता हैक कर लेते थे। पुलिस ने इनके पास से ₹7.5 लाख नकद, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पटवाई थाना पुलिस को मुखबिर से गाड़ी में साइबर अपराधियों के घूमने की…

Read More

30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे प्रभारी निदेशक, आधा दर्जन अपर निदेशकों में मची होड़ देहरादून- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशालयों में नये निदेशकों की नियुक्ति को लेकर विभागीय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। ऐसे में निदेशक पद हासिल करने के लिये विभाग के अंदर दावेदारों में जोर आजमाइश शुरू हो गई है। वर्तमान में दोनों निदेशालयों का संचालन प्रभारी व्यवस्था के तहत किया जा रहा है। दोनों निदेशालयों का प्रभार अपर निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के पास है, जो आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे पांचों अपर…

Read More

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरुद्दीनपुर गांव से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ मंगलवार देर रात एक शादी समारोह से घर लौट रहे महज 5 साल के मासूम बच्चे को बंधक बनाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म (पॉक्सो एक्ट के तहत) की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले विजय नामक व्यक्ति के घर बारात आई हुई थी। इस मांगलिक कार्यक्रम में शामिल…

Read More

स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए राजनाथ सिंह और सीएम धामी देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर…

Read More

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए साइबर क्राइम और ब्लैकमेलिंग का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी ही पुरानी सहेली की शादी तय होने पर उसे एआई जनित अश्लील (Deepfake) वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न मिलने पर वह वीडियो युवती के मंगेतर को फेसबुक पर भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मेरठ के सदर बाजार थाना…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण के प्रयास सतत जारी हैं। प्रदेश में खेती को पर्याप्त पानी मिलने से फसलें लहलहाएंगी और गर्मियों में कुएं नहीं सूखने से पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। मनरेगा योजना के तहत पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज और अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कई निर्माण प्रगति पर हैं। इन जल संरचनाओं के निर्माण से प्रदेश के…

Read More