Author: News Desk

रायपुर सुशासन तिहार में अभिलेख में त्रुटि सुधार होने पर पवन सिंह मरावी बहुत खुश हैं, अब उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। पेण्ड्रा ब्लाक के ग्राम पंचायत कुदरी के पवन सिंह मरावी की उम्मीदों को नई उड़ान तब मिली जब उन्होंने सुशासन तिहार में भाग लेकर अपनी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान पाया। पवन सिंह लंबे समय से बी-1 रिकॉर्ड में त्रुटि के कारण शासन की विभिन्न योजनाओं, खासकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित थे। हर बार आवेदन करने के बावजूद उन्हें एक ही समस्या का सामना करना पड़ता था, जिससे वे बेहद निराश और परेशान थे, लेकिन…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए भरपुर अवसर मिल रहा है। राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में 28 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाली 4 थी सब-जूनियर फर्स्ट फाइव व 2 री सब-जूनियर मिक्स नेटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरगुजा नेटबॉल संघ के तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला नेटबॉल संघ से बालक वर्ग से अमन ठाकुर तथा बालिका…

Read More

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने कोंडागांव जिला के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत मौलश्री के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और एसपी श्री अक्षय कुमार उपस्थित थे।

Read More

महासमुंद : पंजीकृत श्रमिकों को डीबीटी से मिलेगा योजना लाभ, आधार लिंकिंग अनिवार्य महासमुंद छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली (डीबीटी) के माध्यम से 17 सितम्बर 2024 से प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिल सकेगा जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा। वर्तमान में कई पंजीकृत श्रमिकों का आधार एवं बैंक खाता विवरण श्रमिक पंजीयन कार्ड में उपलब्ध नहीं है अथवा उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, जिससे डीबीटी में बाधा उत्पन्न हो रही है।…

Read More

रायपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल 31 मई को जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। प्रशिक्षण पंडरी, पुराना बस स्टैण्ड के पास छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग भवन के सम्मेलन कक्ष में सबेरे सवा 10 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अमरेश्वर प्रताप साही एवं छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया द्वारा उपस्थित उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा।

Read More

रायपुर : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित रायपुर, संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए प्रदर्शनकारी कला क्षेत्रों के उत्कृष्ट युवा कलाकारों से 07 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारम्परिक-लोक-आदिवासी संगीत, नृत्य, रंगमंच तथा पपेटरी-मूक अभिनय तथा पारम्परिक संश्रित कलाएं जैसे वाद्ययंत्र निर्माण तथा मुखौटा निर्माण के कलाकार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे कलाकारों से जिनकी आयु दिनांक 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 40 वर्ष या अधिक हो आवेदन संक्षिप्त बायो-डेटा, जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, यथोचित फोटोग्राफ, उपलब्धियों के संबंध में…

Read More

महासमुंद “विकसित कृषि संकल्प यात्रा“ 29 मई से आरंभ होगी। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समय सीमा की बैठक में संबंधित विभाग को इसके प्रचार-प्रसार हेतु दृश्य एवं श्रव्य माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विशेष रूप से मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और फसल चक्र परिवर्तन को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए 29 मई से 12 जून तक प्रत्येक दिन 3 टीमों द्वारा अलग-अलग विकासखण्डों में दो-दो पालियों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टीम में कृषि वैज्ञानिक सहित…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षक संघों के विरोध को दरकिनार करते हुए कहा कि यह बच्चों के हित में है. शिक्षकों और छात्रों का अनुपात में संतुलन जरूरी है. कुछ स्कूलों में शिक्षकों की संख्या ज्यादा तो कुछ स्कूलों में बहुत कम हैं. युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संतुलित किया जाएगा. रायपुर से सारंगढ़ रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि सारंगढ़ और रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे. समाधान शिविर में शामिल होंगे. सुशासन तिहार में जनता से संवाद करेंगे. रायगढ़ में सुशासन तिहार की समीक्षा करेंगे. वहीं सुशासन…

Read More

रायपुर : नाला में बने चेक डेम से पानी को तरसते किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान नाला में बने चेक डेम से पानी को तरसते किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान मनरेगा के तहत बने चेकडेम से 20 किसानों के 17 एकड़ भूमि में बढ़ी सिंचाई सुविधा रायपुर नाला में बने चेक डेम से पानी को तरसते किसानों के चेहरे पर आई मुस्कानकिसान की मेहनत सफल तभी हो सकती है जब किसान के पास समय पर सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो। ग्राम पंचायत बरदर में नाले के किनारे रहने वाले कई किसानों के पास सिंचाई का संसाधन न…

Read More

रायपुर : खेल विभाग में सीधी तथा संविदा पदों पर होगी शीघ्र भर्ती: खेल मंत्री टंक राम वर्मा राज्य खेल अलंकरण के लिए खिलाड़ियों से आवेदन पत्र आमंत्रित कराने के निर्देश खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न रायपुर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में खेल विभाग में वित्त विभाग के अनुमति प्राप्त सीधी भर्ती तथा संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। उन्होंने राज्य खेल अलंकरण के लिए भी आवेदन पत्र आमंत्रित कराने के लिए अधिकारियों…

Read More