Author: News Desk

  • विकास खंड स्तरीय बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजन

    विकास खंड स्तरीय बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजन

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

    कलेक्टर डी. राहुल वेंकट और खेल अधिकारी गोपाल सिंह के निर्देशानुसार मनेंद्रगढ़ के शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में विकासखंड और जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता 03 जनवरी 2025 को तथा जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की जाएंगी।
    इसमें 9 से 18 वर्ष तथा 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग की बालिका/महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। आयोजन के लिए खड़गवां का नोडल अधिकारी संजू डे, जनकपुर का नोडल अधिकारी अनिल राजवाड़े एवं विष्णु कांत शुक्ला और मनेंद्रगढ़ का नोडल अधिकारी शिव कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है।
    सभी विद्यालयों से अनुरोध किया गया है कि अपनी बालिका/महिला प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में शामिल कराना सुनिश्चित करें।

  • एक दिवसीय कवर्धा प्रवास पर डिप्टी सीएम शर्मा, ग्रामीणों के साथ सजाई चौपाल

    एक दिवसीय कवर्धा प्रवास पर डिप्टी सीएम शर्मा, ग्रामीणों के साथ सजाई चौपाल

    रायपुर

    डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज एक दिवसीय कवर्धा प्रवास पर थे. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल जमाई, जहां ग्रामीणों के साथ खुशनुमा माहौल में हास-परिहास के साथ चर्चा करते हुए अपने जमीन से जुड़े होने का अहसास कराया.

    अनौपचारिक चौपाल के दौरान ग्रामीण बुजुर्ग महिला ने छत्तीसगढ़ भाषा में उप मुख्यमंत्री को देने वाले तो आप हो साहब कह कर उनका कृतज्ञता ज्ञापित किया गया, लेकिन विजय शर्मा ने हंसी-ठिठोली के बीच अपने आप को साहब न कहते हुए ग्रामीणों का आशीर्वाद लेकर पुण्य अर्जित करने की बात कही.

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूरे वाकये का वीडियो अपने फेसबुक एकाउंट में शेयर किया है. आप भी माहौल का आनंद लिजिए.

  • कबीरधाम: सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष स्थापित; डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन

    कबीरधाम: सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष स्थापित; डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन

    कबीरधाम: कवर्धा विधायक एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा स्थित परिवहन कार्यालय में प्रदेश के पहले सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन किया। कबीरधाम प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां इस तरह का अनुभव कक्ष बनाया गया है। इस उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कक्ष के सभी पहलुओं का अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 

    इस कक्ष में विभिन्न प्रकार की सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी और सामग्री प्रस्तुत की गई है, जिसमें वाहन चालक को दुर्घटनाओं से बचने के उपाय, यातायात नियमों का पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में बताया गया है। कक्ष में विभिन्न वर्चुअल अनुभव, वीडियो, मॉडल के माध्यम से सड़क सुरक्षा को समझाने का आकर्षक तरीका अपनाया गया है। 

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बचपन से ही हमें सही और गलत का अंतर सिखाया जाता है। बच्चों को जीवन के सही और गलत कामों के प्रति जागरूक करने में माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसी तरह यह अनुभव कक्ष समाज में सुरक्षा और नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करेगा। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आने वाले लोगों को एक विशेष ऑडियो, वीडियो सेशन से गुजरना होगा। 

    इस सत्र की शुरुआत आवेदकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाला हर व्यक्ति सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाए। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में यह प्रक्रिया कवर्धा से शुरू की गई है। इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

  • आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के स्टील प्लांट में हुआ भारी विस्फोट, एक व्यक्ति की हुई मौत और 5 घायल

    आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के स्टील प्लांट में हुआ भारी विस्फोट, एक व्यक्ति की हुई मौत और 5 घायल

    पेल्लाकुरु (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के स्टील प्लांट में भारी विस्फोट हुआ। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल पेनेपल्ली में बने अग्रवाल स्टील प्लांट में बुधवार रात बड़ा विस्फोट हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संयंत्र से बड़े पैमाने पर आग का गोला निकला, जिसके बाद कुछ छोटे विस्फोट भी हुए। बता दें कि यह घटना बुधवार रात करीब 10.15 बजे की है, जब कथित तौर पर प्लांट के बॉयलर में खराबी आ गई, जिससे विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि इससे दूर दराज तक घरों की खिड़कियां टूट गईं और इलाके की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

    तिरुपति के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बा रायडू ने बताया कि यह विस्फोट बुधवार देर रात एमएस अग्रवाल कंपनी में हुआ, जो स्पंज आयरन को पिघलाकर आयरन बॉल्स बनाती है।

    एक व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया तथा चार अन्य को सामान्य चोटें आईं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा समिति विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी।

    सभी घायलों का इलाज चल रहा है और मामला दर्ज किया जा रहा है।

    बता दें कि इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए थे। घायल श्रमिकों को इलाज के लिए नेल्लोर और नायडूपेटा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। जिसमें से अब एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं संयंत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और घटना की जांच शुरू हो चुकी है।

  • रील के लिए चलती ट्रेन में शख्स ने फाड़ा ट्रेन का सीट कवर

    रील के लिए चलती ट्रेन में शख्स ने फाड़ा ट्रेन का सीट कवर

    एक तरफ भारतीय रेल लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों की वजह से रेलवे की छवि भी खराब होती है।

    हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक व्यक्ति चलती ट्रेन में सीट कवर फाड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ट्रेन की सीट का कवर फाड़कर उसे खिड़की से बाहर फेंक रहा है। यह घटना रात के समय की लग रही है, जिसमें वह व्यक्ति हंसते हुए यह काम कर रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह केवल सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए ऐसा कर रहा हो।

    सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर यूजर मिस्टर सिन्हा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, वही व्यक्ति बाद में एक यूट्यूबर से बात करेगा, सरकार को दोषी ठहराएगा और रेलवे की खराब स्थिति के बारे में शिकायत करेगा।

    भारतीय रेलवे ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

    यात्रियों द्वारा की गई तोड़फोड़ की यह कोई अकेली घटना नहीं है। उत्तर प्रदेश के बस्ती रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां यात्रियों ने अंत्योदय एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की थी। बंद दरवाजों से परेशान होकर यात्रियों ने ट्रेन के प्रवेश द्वार पर लगे शीशे को पत्थर से तोड़ दिया था। वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग खिड़की की ग्रिल को तोड़कर उसके खुले हिस्से का इस्तेमाल कर ट्रेन में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    एक अन्य एक्स पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, मनकापुर रेलवे स्टेशन पर 15101 अंत्योदय एक्सप्रेस का गेट न खुलने से गुस्साए यात्रियों ने कोच पर पथराव कर दिया, जिससे कांच टूट गया और ट्रेन में भगदड़ मच गई, ट्रेन छपरा से मुंबई जा रही थी।

    रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अत्यधिक भीड़ के कारण अव्यवस्था फैली। अधिकारियों ने कहा, चूंकि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी, इसलिए अंदर बैठे यात्रियों ने कोच को अंदर से बंद कर दिया था, ताकि अतिरिक्त यात्री उसमें सवार न हो सकें। इस हरकत से बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने का इंतजार कर रहे यात्री भड़क गए।

    इस तरह की बर्बरतापूर्ण गतिविधियों से न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है, जिससे भारतीय रेलवे के समक्ष चुनौतियां और बढ़ जाती हैं।
     

  • पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को जहर देकर मारने की कोशिश, अचानक बिगड़ तबीयत 

    पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को जहर देकर मारने की कोशिश, अचानक बिगड़ तबीयत 

    सीरिया से जान बचाकर परिवार समेत रूस भागने वाले पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को जान से मारने की कोशिश की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मास्को में बशर अल असद को ज़हर देकर उनकी हत्या का प्रयास किया गया है.

    सीरिया में तख्तापलट के बाद से ही असद अपने परिवार के साथ मास्को में हैं. रूस जो कि मिडिल ईस्ट में लंबे समय से उनका अहम सहयोगी रहा है, लिहाज़ा राष्ट्रपति पुतिन ने असद परिवार को मॉस्को में संरक्षण दिया है और एक अपार्टमेंट में उनके रहने की व्यवस्था की गई है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, असद को उनके ही घर में मारने की कोशिश हुई, इसके सबूत जब सामने आए तो हड़कंप मच गया. सवाल उठ रहे हैं कि असद के खिलाफ साजिश रचने वाला आखिर कौन है? क्या सीरिया की नई सरकार असद को रास्ते से हटाना चाहती है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है?

    रूस के पूर्व जासूस का बड़ा दावा
    असद पिछले साल 8 दिसंबर से मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन के संरक्षण में है. लेकिन रूस के एक पूर्व शीर्ष जासूस की ओर से चलाए जा रहे ऑनलाइन अकाउंट जनरल SVR का कहना है कि बशर अल असद रविवार को बीमार हो गए थे.

    इसमें दावा किया गया है कि 59 वर्षीय असद असद का दम घुट रहा था, बार बार खांसी आ रही थी. सूत्रों को मुताबिक टेस्ट के बाद असद के शरीर से जहरीले तत्व मिलने की खबर है, रिपोर्ट के अनुसार, अपार्टमेंट में ही इलाज के बाद सोमवार को असद की हालत स्थिर हो गई. हालांकि रूसी अधिकारियों की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई.

    असद को जहर देने की ये है वजह?
    बशर अल-असद को जहर किसने दिया इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है लेकिन पिछले महीने यह जानकारी सामने आई थी कि उनकी पत्नी अस्मा ब्रिटेन लौटना चाहती हैं लेकिन पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के कारण वह लंदन वापस नहीं लौट पाएंगी.

    इसके अलावा असद और उनकी पत्नी अस्मा के बीच वैवाहिक तनाव की बात भी कही जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्मा गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं और वह असद से तलाक लेना चाहती हैं. ऐसा माना जा रहा है कि असद को ज़हर देने और पत्नी के साथ वैवाहिक तनाव के बीच कोई कनेक्शन हो सकता है.

  • झुग्गी में हीटर के कारण लगी भीषण आग, डेरे के बाबा की जलने से माैत

    झुग्गी में हीटर के कारण लगी भीषण आग, डेरे के बाबा की जलने से माैत

    बठिंडा में देर रात एक डेरे में भयानक हादसा हो गया, जिसमें डेरा प्रमुख बाबा श्री दास की दर्दनाक मौत हो गई। डेरे में हुई इस घटना का पता चलते ही बड़ी गिनती में ग्रामीण डेरे में पहुंचे। दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। 

    ग्रामीणों के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी बुधवार को डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में बाबा नागा दास की बरसी मनाई गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद डेरे का संचालन करने वाले बाबा श्री दास रात में अपनी झुग्गी में आराम करने चले गए।

    देर रात ठंड अधिक होने के कारण उनके शिष्य ने झुग्गी में हीटर लगा दिया। बताया जा रहा है कि झुग्गी में हीटर की वजह से आग लग गई। आग लगने की घटना की जानकारी होते ही जब शिष्यों ने झुग्गी का दरवाजा खोला तो आग और तेज हो गई। शिष्यों ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी, लेकिन तब तक बाबा श्री दास की आग में जलने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा श्री दास कई वर्षों से डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में लगातार सेवा कर रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेरे में पहुंच गए। पूरे गांव में शोक की लहर देखी जा रही है।

  • शादी के बंधन में बंधे सिंगर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ

    शादी के बंधन में बंधे सिंगर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ

    पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक सगाई के बाद से ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अब उन्होंने एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से शादी कर ली है। नवविवाहित कपल ने शादी की स्पेशल तस्वीरों इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। इतना ही नहीं, उन्होंने वेडिंग फोटोज को स्पेशल कैप्शन के साथ पोस्ट किया है।

    अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की प्रेम कहानी सगाई के समय चर्चा में आई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जिंदगी का हमसफर बना लिया है। दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है। सिंगर ने शादी की झलक फैंस को दिखाते हुए स्पेशल तस्वीरें शेयर की हैं। 

    तस्वीरों में अरमान और आशना को शादी की आउटफिट में देखा जा सकता है। अरमान ने पेस्टल शेड शेरवानी पहनी थी। वहीं, उनकी दुल्हन ने ब्राइडल लहंगा कैरी किया, जिसमें उनकी लुक बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    इस तस्वीर में अरमान मलिक खुशी से आशना श्रॉफ को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। जिंदगी का एक नया सफर शुरू करने की खुशी दोनों के चेहरे पर देखने को मिल रही है। शादी की रस्म निभाते समय भी दोनों की एक्साइटमेंट देखने लायक है। 

    अरमान मलिक ने अपने स्पेशल कैप्शन से लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपनी दुल्हन संग फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'तू ही मेरा घर।' फैंस को उनका कैप्शन काफी पसंद आया और यूजर्स उनकी पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की वेडिंग फोटोज पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है कि उनकी शादी की तस्वीरों की पोस्ट पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कहा, क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने शादी की बधाई देते हुए लिखा, शादी की बहुत शुभकामनाएं। वहीं, तीसरे ने दोनों की तारीफ करते हुए कमेंट किया, आप दोनों की जोड़ी खूबसूरत लग रही है और आपको किसी की नजर ना लगे। फैंस और सेलेब्स न्यूली मैरिड कपल को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां दे रहे हैं। 

  • छत्तीसगढ़-कवासी लखमा के घर मारे छापे पर ED ने किया खुलासा, नगद लेन-देन के सबूत और आपत्तिजनक रिकॉर्ड मिले

    छत्तीसगढ़-कवासी लखमा के घर मारे छापे पर ED ने किया खुलासा, नगद लेन-देन के सबूत और आपत्तिजनक रिकॉर्ड मिले

    रायपुर।

    भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के ठिकानों पर मारे गए छापे के बाद अब जाकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है. ईडी ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में बताया कि लखमा द्वारा किए गए नगदी लेन-देन के सबूत हासिल हुए हैं.

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसके साथ सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में बताया कि कवासी लखमा के ठिकानों पर की गई तलाशी अभियान में पीओसी (Proof Of Cash) के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने के साथ कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके आपत्तिजनक रिकॉर्ड है.

    ""प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 28.12.2024 को छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप, ईडी घोटाले की…""
        — ED (@dir_ed) January 2, 2025