Author: News Desk

  • रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त

    रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त

    रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती है, को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

    निरस्तीकरण का विवरण:
    1.    गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-एलटीटी सुपरफास्ट साप्ताहिक  एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, दिनांक 14.01.2025 से 28.01.2025 तक (तीन ट्रिप) निरस्त रहेगी।
    2.    गाड़ी संख्या 05558 एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, दिनांक 16.01.2025 से 30.01.2025 तक (तीन ट्रिप) निरस्त रहेगी।

    यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाते समय रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा (NTES/139) का उपयोग कर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

  • शुभमन गिल के खिलाफ स्कैम आरोप, गुजरात बेस्ड कंपनी से जुड़ा मामला

    शुभमन गिल के खिलाफ स्कैम आरोप, गुजरात बेस्ड कंपनी से जुड़ा मामला

    Shubman Gill: शुभमन गिल चर्चा में है. उधर ऑस्ट्रेलिया में वो सुर्खियों में सिडनी टेस्ट में खेलने को लेकर हैं. तो इधर एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके 450 करोड़ के घोटाले में फंसने की खबर है. रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन गिल समेत गुजरात टाइटंस के कई और खिलाड़ी, जिनमें साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और मोहित शर्मा का नाम है, वो भी स्कैम में शामिल हैं. 450 करोड़ रुपये का ये स्कैम गुजरात बेस्ड कंपनी BZ Group से जुड़ा है. इस मामले में गुजरात क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट यानी CID की तरफ से सभी क्रिकेटरों को समन भेजा गया है.

    करोड़ों के स्कैम में शुभमन गिल का नाम

    BZ Group ने इन्वेस्टर्स को बैंक से ज्यादा इंटरेस्ट रेट देने का वादा किया था. लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो इन्वेस्टर्स ने मामले की शिकायत पुलिस में की है. रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने भी पॉन्जी स्कीम में पैसा लगा रखा है. इसी को लेकर CID अब उनसे पूछताछ करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक गिल ने 1.95 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए हैं, जबकि बाकी खिलाड़ियों ने छोटी रकम लगाई है. चूंकि गिल अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं लिहाजा CID उनसे वापस लौटने पर सवाल कर सकती है.

    स्कैम में एक गिरफ्तारी की खबर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात की CID ने इस मामले में एक गिरफ्तारी की है. उसने पिछले महीने BZ Group स्कैम से जुड़े भूपेंदर सिंह झाला को महसाना जिले से गिरफ्तार किया है. भूपेंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अब तक गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के भी इंटरेस्ट नहीं दिए हैं.

    शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया दौरा

    शुभमन गिल के ऑस्ट्रेलिया दौरे की बात करें तो उनकी शुरुआत ही इंजरी के साथ हुई थी. इसी वजह से वो पर्थ में पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे. उसके बाद एडिलेड में उन्होंने पिंक बॉल टेस्ट खेला, जहां उन्होंने पहली पारी में 31 रन जबकि दूसरे में 28 रन बनाए. ब्रिसबेन में खेले तीसरे टेस्ट में भी वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे, जिसके बाद मेलबर्न में खेले चौथे टेस्ट से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने कहा कि ये फैसला कॉम्बिनेशन को देखते हुए लिया गया है. अब एक बार फिर से उनके 5वें टेस्ट में लौटने की खबर है.

  • बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए Athiya Shetty ने शेयर की फोटो 

    बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए Athiya Shetty ने शेयर की फोटो 

    बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और क्रिकेटर के एल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद से ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

    हालांकि बीते दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वो अनुष्का शर्मा के साथ क्रिकेट गाउंड में नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान लॉन्ग स्कर्ट के ऊपर एक फुल स्लीव टॉप पहना हुआ था। अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है जिसमें एक्ट्रेस केएल राहुल के कंधों पर सिर रखकर आराम करती हुई नजर आईं। वहीं दूसरी वीडियो में उनका क्यूट सा बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इसमें वो केएल राहुल का हाथ पकड़कर उनके साथ चलती नजर आ रही हैं।

    इस फोटो को शेयर करते हुए अथिया ने कैप्शन में लिखा- 2025 तुम्हार इंतजार है। ये पहली बार है जब एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    एक्ट्रेस इन दिनों टीम इंडिया और केएल राहुल को सपोर्ट करने के लिए सिडनी,ऑस्ट्रेलिया में हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 से 7 जनवरी, 2025 तक पांचवा टेस्ट मैच होगा।

    अथिया और केएल राहुल ने जनवरी 2023 में शादी की थी। अब शादी के करीब दो साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। नवंबर मेम कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की थी। अथिया के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म हीरो से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली नजर आए थे। इसके अलावा वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में भी नजर आ चुकी हैं।

  • Bangladesh Cricket Board: नजमुल हुसैन शांतो ने T20I कप्तान पद से दिया इस्तीफा

    Bangladesh Cricket Board: नजमुल हुसैन शांतो ने T20I कप्तान पद से दिया इस्तीफा

    Nazmul Hossain Shanto: नए साल के आगाज के साथ ही क्रिकेट जगत से बड़ी खबर आई है। ये खबर बांग्लादेश क्रिकेट से जुड़ी हुई है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि नजमुल हुसैन शांतो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं। इस पर अब मोहर लग गई है। नजमुल हुसैन शांतो ने बांग्लादेश की T20 टीम के कप्तान के पद से हटने का फैसला किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारी ने 2 जनवरी को पुष्टि की।

    BCB अध्यक्ष ने पलटा फैसला

    नजमुल ने पहले 2024 वर्ल्ड कप के बाद T20 कप्तानी से हटने का फैसला किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया और तीनों प्रारूपों से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की। किसी भी फॉर्मेट में कप्तानी नहीं करने के उनके फैसले को BCB अध्यक्ष फारुक अहमद के मामले में शामिल होने के बाद पलट दिया गया और बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया। वहां, उन्हें चोट लग गई।

    फिलहाल नए कप्तान का ऐलान नहीं

    BCB के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि शांतो ने आखिरकार हमें बताया कि वह T20 में कप्तानी नहीं करेंगे और हमने इसे स्वीकार कर लिया। चूंकि अभी कोई T20 मैच नहीं है, इसलिए हमारे पास समय है और इसलिए हम नया कप्तान नहीं चुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर चोट की कोई समस्या नहीं है तो नजमुल टेस्ट और वनडे में कप्तान बने रहेंगे और हमने इस पर चर्चा की है।

    चैंपियंस ट्रॉफी में करेंगे कप्तानी

    ऐसा माना जा रहा है कि लिटन दास, जिन्होंने कहा था कि वे वेस्टइंडीज पर 3-0 से सीरीज जीतने के बाद लंबे समय तक T20 कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। वे सबसे छोटे प्रारूप में कप्तान बने रहने के लिए तैयार हैं। हालांकि, नजमुल हसन शांतो आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश की कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसी अटकलें थीं कि वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे के स्टैंड-इन कप्तान के रूप में नामित किए जाने के बाद मेहदी हसन टीम की कमान संभाल सकते हैं, जहां नियमित कप्तान चोट के कारण बाहर हो गए थे।

  • 50 बरस में बिजली के खम्बे पहुंची और 77 बरस में पहुंची कोरिया के सुदूर गांवों में बिजली की रोशनी

    50 बरस में बिजली के खम्बे पहुंची और 77 बरस में पहुंची कोरिया के सुदूर गांवों में बिजली की रोशनी

    कोरिया

     छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सुदूर गांवों में बिजली पहुंचने की यह कहानी केवल तकनीकी विकास की नहीं है, बल्कि धैर्य, संघर्ष और आशा की जीत का प्रतीक है। यह एक ऐसा अवसर है जो इन गांवों के लोगों की जिंदगी में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है।

    अंधकार से उजाले तक का सफर
    1947 में देश को आजादी मिलने के बाद विकास की गंगा देश के हर कोने में बहने लगी। लेकिन कोरिया जिले के तर्रा, बसेर और मेन्द्रा जैसे गांवों को इस गंगा का इंतजार करते-करते 77 वर्ष लग गए। 1997-98 में जब इन गांवों में बिजली के खंभे लगाए गए, तब ग्रामीणों ने सोचा कि अब उनका जीवन भी रोशन होगा। लेकिन वर्षों तक तारों में करंट नहीं दौड़ा। इस दौरान गांव के लोग सौर ऊर्जा या फिर मिट्टी के तेल के दीयों के सहारे जिंदगी गुजारते रहे।

    मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना: एक नई शुरुआत
    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत इन गांवों को रोशन करने का बीड़ा उठाया। ग्राम तर्रा में 55 लाख रुपए की लागत से 12 किमी 11 केवी और 9 किमी एलटी लाइन बिछाई गई। 3 ट्रांसफार्मर लगाए गए और 88 घरों को बिजली कनेक्शन मिला। ग्राम बसेर में 1.08 करोड़ रुपए की लागत से 8 किमी 11 केवी और 6 किमी एलटी लाइन का विस्तार हुआ। 7 ट्रांसफार्मर लगाए गए और 230 घरों में बिजली पहुंची। ग्राम मेन्द्रा में 54 लाख रुपए की लागत से 9 किमी 11 केवी और 6 किमी एलटी लाइन बिछाई गई। 2 ट्रांसफार्मर लगाए गए और 64 घरों में बिजली की सप्लाई शुरू हुई।

    ग्रामीणों के लिए बदलाव की नई किरण
    गांवों में बिजली पहुंचने के बाद न केवल रातें रोशन हुईं, बल्कि जीवन की दिशा भी बदली। ग्राम बसेर की छात्रा सुखमतिया ने कहा, "अब मैं देर रात तक पढ़ाई कर सकती हूं। बिजली ने मेरी पढ़ाई को आसान बना दिया है।" सुखमतिया की मां शांति बाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "गर्मी में अब पंखा खरीदेंगे। जीवन पहले से आसान और आरामदायक हो जाएगा।"  बिजली से गांवों में छोटे व्यवसाय शुरू करने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। बिजली आने से घरों में रोशनी ही नहीं, रोजगार और आय के साधन भी आएंगे।

    अब अगला लक्ष्य 4जी टॉवर
    जिले के कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया, "सही योजनाओं के कारण ही इन गांवों में बिजली पहुंच पाई है।" उन्होंने कहा कि, "हमने मार्गों का गहन सर्वेक्षण कराया, सड़कें बनाई गईं और वन विभाग से मदद मांगकर बिजली के खंभे लगाए गए और गांवों में बिजली पहुंचाई गई। शुरुआत में चीजें कठिन थीं क्योंकि यह घने जंगल और सुदूर क्षेत्र था।" एप्रोच रोड भी नहीं था, लेकिन लोगों की इच्छाशक्ति और  समाज के विभिन्न तबकों के सहयोग की वजह से सम्भव हुआ है। श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि अगला लक्ष्य उन्हें 4जी बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क दिलाना है।" उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत इन गांवों को रोशन करने का काम अपने हाथ में लिया है। कलेक्टर ने कहा जिन गांवों, पारा-मोहल्ले में बिजली नहीं पहुंची है, वहां भी शीघ्र पहुंचाने कार्य चल रही है। निश्चित ही इन ग्रामीणों के घरों में बिजली कनेक्शन होने से अंधेरे से मुक्ति मिली है।

    संघर्ष और आशा की कहानी
    ग्राम पंचायत बसेर के सरपंच नाहर सिंह ने बताया कि 1997-98 में जब खंभे लगाए गए थे, तब ग्रामीणों ने कई सपने देखे थे। लेकिन बिजली न होने के कारण उन सपनों पर अंधकार छा गया। हालांकि इन गांवों में सोलर पैनल के माध्यम से  बिजली पहुंचने से कुछ हद तक राहत मिली थी। सरपंच ने बताया कि लगातार प्रशासन से मांग और प्रयास के बाद आखिरकार 2024 में इन गांवों में बिजली पहुंची। बिजली का गांवों में पहुंचना केवल रोशनी का आगमन नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उन्नति के नए द्वार खोलने का संकेत है। आजादी के 77 वर्षों बाद बिजली का पहुंचना विकास की एक नई लहर है। यह गांवों के लिए एक नई शुरुआत है, जो उनकी जिंदगी में उजाले के साथ-साथ नई संभावनाओं को भी लेकर आई है।

  • यूक्रेन ने रूस की गैस सप्लाई पर लगा दिया ब्रेक, जाने किसे होगा नुकसान?

    यूक्रेन ने रूस की गैस सप्लाई पर लगा दिया ब्रेक, जाने किसे होगा नुकसान?

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव ने गैस सप्लाई से जुड़े ट्रांजिट समझौते पर फिर से बातचीत करने से इनकार कर दिया है. जिससे 1 जनवरी 2025 से यूरोपीय देशों में यूक्रेन के जरिए होने वाली रूसी गैस की सप्लाई पूरी तरह से रोक दी गई है.

    कीव के इस फैसले से एक ओर यूरोपीय यूनियन के ऊर्जा बाजार में रूस का प्रभुत्व समाप्त हो गया है, वहीं कई यूरोपीय देशों में ऊर्जा संकट पैदा होने की आशंका है, खास तौर पर ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया और मोल्दोवा में, जो अपनी बिजली आपूर्ति के लिए इस ट्रांजिट रूट पर ही निर्भर थे.

    रूसी ऊर्जा दिग्गज गैज़प्रोम ने बुधवार को कहा कि, ‘यूक्रेन की सरकारी तेल और गैस कंपनी Naftogaz की ओर से 5 साल के ट्रांजिट समझौते को रिन्यू करने से इनकार करने के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे यूरोप को गैस सप्लाई रोक दी गई थी.

    वहीं यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गलुशेंको ने एक बयान में कहा कि, ‘हमने यूक्रेन के रास्ते से रूसी गैस की सप्लाई को रोक दिया है, यह एक ऐतिहासिक घटना है. उन्होंने कहा कि रूस अपना बाजार खो रहा है, उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. यूरोप ने पहले ही रूसी गैस को छोड़ने का फैसला कर लिया है.

    गैस सप्लाई रुकने से किसे ज्यादा नुकसान?
    जेलेंस्की ने 2019 में यूरोपीय देशों को गैस सप्लाई के लिए रूस-यूक्रेन के बीच हुई ट्रांजिट डील को रिन्यू करने से इनकार कर दिया है, यूक्रेनी राष्ट्रपति का मानना है कि ऐसा कर वह रूस से राजस्व छीन सकते हैं जिसका इस्तेमाल मॉस्को उनके देश के खिलाफ युद्ध को फंडिंग करने के लिए कर सकता है. कीव के इस कदम से जहां यूरोपीय यूनियन के ऊर्जा बाजार पर रूस का वर्चस्व खत्म हो जाएगा, तो वहीं पूर्वी यूरोप में ऊर्जा संकट पैदा होने की आशंका है.

    यूरोपीय देश जैसे- ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया और मोल्दोवा अपनी बिजली आपूर्ति के लिए इस ट्रांजिट रूट पर ही निर्भर थे. ऑस्ट्रिया को यूक्रेन के जरिए रूस से अपनी अधिकांश गैस प्राप्त हो रही थी, जबकि स्लोवाकिया को सालाना लगभग 3 BCM गैस इस रूट से मिल रही थी, जो इसकी मांग का लगभग दो-तिहाई है.

    यूरोप को कितनी गैस निर्यात कर रहा था रूस?
    फरवरी 2022 में यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के बाद कई यूरोपीय देशों ने रूसी गैस पर अपनी निर्भरता कम करना शुरू कर दिया. 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण से पहले, रूस ने यूरोप के पाइपलाइन प्राकृतिक गैस निर्यात का करीब 35 फीसदी आपूर्ति की थी. लेकिन अब यह गिरकर करीब 8 फीसदी ही रह गया है.

    1 दिसंबर तक यूरोपीय संघ को यूक्रेन के जरिए रूस से 14 बिलियन क्यूबिक मीटर (BCM) से भी कम गैस प्राप्त हुई, जो 2020 में अनुबंध शुरू होने के समय सालाना 65 BCM से कम थी.

    यूक्रेनी मीडिया ने यूक्रेनी बताया गया है कि ट्रांजिट डील के जरिए यूक्रेन की तुलना में रूस ने काफी अधिक कमाई की है. माकोहोन ने अनुमान लगाया कि रूस सालाना 5 बिलियन डॉलर कमा रहा था. हालांकि ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इस सौदे से रूस की कमाई और भी अधिक यानी सालाना करीब 6.5 बिलियन डॉलर रही होगी.

    यूक्रेनी प्रमुख मुताबिक यूरोप को गैस सप्लाई के लिए इस ट्रांजिट डील से यूक्रेन को सालाना 800 मिलियन डॉलर मिल रहे थे, लेकिन इस पैसे का अधिकांश हिस्सा ट्रांजिट पर ही खर्च किया जाता है. उन्होंने अनुमान लगाया कि इसके जरिए यूक्रेन के राजस्व में महज़ 100-200 मिलियन डॉलर ही मिलते हैं.

  • विधायक देवेन्द्र यादव की बिगड़ी तबीयत, हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में है बंद

    विधायक देवेन्द्र यादव की बिगड़ी तबीयत, हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में है बंद

    रायपुर: बलौदा बाजार हिंसा प्रकरण में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई है। उन्हें दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां वे पिछले पांच दिनों से उपचार ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने उनके ऑपरेशन की आवश्यकता बताई है।

    भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को पेट की मांसपेशियों से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। इससे पहले, उनकी मेडिकल फिटनेस के लिए अंबेडकर अस्पताल में जांच की गई थी, जिसके बाद मेडिकल विभाग ने रिपोर्ट आने पर उन्हें दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर भेजा। उल्लेखनीय है कि विधायक को 17 अगस्त 2023 को बलौदा बाजार में हुई हिंसा के मामले में बलौदा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया था, और तब से उनकी न्यायिक रिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

  • छत्तीसगढ़-रायपुर के अस्पताल में भर्ती विधायक देवेंद्र यादव का आज होगा ऑपरेशन, हॉर्निया और हाइड्रोसील के हैं मरीज

    छत्तीसगढ़-रायपुर के अस्पताल में भर्ती विधायक देवेंद्र यादव का आज होगा ऑपरेशन, हॉर्निया और हाइड्रोसील के हैं मरीज

    रायपुर.

    भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते 5 दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं. बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे जेल में बंद थे, इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार होने के बाद आज उनके ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है.

    विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फिटनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था. जहां सारे जांच किए जा रहे हैं. मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे. बता दें, 2024 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सबसे बड़ी आगजनी और हिंसा की घटना हुई थी. इस घटना में कलेक्ट्रेट और SP कार्यालयजलाकर खाक कर दिए गए थे और शहर में भी काफी हिंसा हुई थी. विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद किया गया है. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उन्हें DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • श्रीलंका ने न्यूजीलैंड में 2006 के बाद पहला T20I मैच जीता

    श्रीलंका ने न्यूजीलैंड में 2006 के बाद पहला T20I मैच जीता

    NZ vs SL 3rd T20I: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच 3 मैचों की T20 का आखिरी मैच 2 जनवरी को खेला गया। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने न्यूजीलैंड क 7 रन से हराया, जबकि 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। वहीं, 2006 के बाद ये पहला मौका रहा, जब न्यूजीलैंड में श्रीलंकाई टीम ने कोई T20I मैच जीता। तीसरे T20I मैच में श्रीलंका की जीत के हीरो कुसल परेरा रहे, जिन्होंने बल्ले से ताबड़तोड़ शतक जड़ा। कुसल ने नए साल पर सेंचुरी जड़कर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। 2025 में पहला इंटरनेशनल शतक बनाने का रिकॉर्ड कुसल ने अपने नाम किया। आइए जानते हैं कुसल के सभी रिकॉर्ड्स के बारे में।

    कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा रिकॉर्डतोड़ शतक

    न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच में श्रीलंकाई टीम के कुसल परेरा ने इतिहास रच दिया। वह श्रीलंका की तरफ से T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ा। 48 साल के दिलशान ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 गेंदों पर शतक ठोका था। वहीं, न्यूजीसैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच में महज 44 गेंदों में शतक पूरा करते हुए परेरा ने खास उपलब्धि हासिल की। कुसल की पारी में 13 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.57 का रहा। खास बात ये रही कि ये कुसल परेरा के T20 इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला शतक रहा। वहीं, कुसल परेरा T20 इंटरनेशनल में 2000 प्लस रन बनाने वाले पहले श्रीलंकाई बैटर बने। 

    श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 7 रन से पीटा

    न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे T20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए। टीम की तरफ से कुसल परेरा ने 46 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 101 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान असलंका ने 46 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 211 रन बनाकर सिमट गई। कीवी टीम की तरफ से रचिन रवींद्र का बल्ला चला, जिन्होंने 69 रन की पारी खेली, लेकिन ये पारी टीम के काम नहीं आई। 

  • छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 युवकों की मौके पर मौत

    छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 युवकों की मौके पर मौत

    बलौदाबाजार.

    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई. यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

    सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है. जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक की पहचान महराजी अर्जुन गांव निवासी के रूप में हुई है. मृतकों के नाम मृत युवकों में राजु कर्ष (23 वर्ष), पिता समारू कर्ष, परमेश्वर पैकरा (22 वर्ष) और दुर्गेश कर्ष ग्राम महराजी है. वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए हुए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 12 बजे यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रूपए की राशि मृत युवकों के परिजनों को दी गई है.