जशपुर। जिले में नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही 17 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने गैंगरेप किया है। उसके बाद गला घोंटकर उसे अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया। देर रात राहगीरों ने उसे जंगल किनारे बेहोश पड़ा देखा, तो अस्पताल में भर्ती करवाया। बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामला बागबहार थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी की रात नाबालिग नाटक देखकर पैदल घर वापस जा रही थी। इसी दौरान 2 युवक उसे घर पहुंचा देंगे कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। उसे जबरजस्ती जंगल की तरफ ले गए, जहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। यह बात पीड़िता ने अपनी मां को बताई है। घर नहीं लौटने पर पीड़िता के परिजन और रिश्तेदार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच 17 फरवरी की रात बिजली सब स्टेशन रोड के पास नाबालिग बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। शुरुआती जांच के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया।
बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 18 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
CRIMEFebruary 19, 2026नाटक देखने गई किशोरी के साथ गैंगरेप, अधमरी हालत में मिली पीड़िता
CRIMEFebruary 19, 2026ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा, 24 घंटे के भीतर 2 आरोपी गिरफ्तार NATIONALFebruary 19, 2026Holi Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी RaipurFebruary 18, 2026जल संरक्षण से आत्मनिर्भर किसान, चिड़ौला में शक्तिगत कूप बना ग्रामीण समृद्धि की मिसाल