rewa crime : रीवा : तराई क्षेत्र स्थित अकोरी जंगल में मिला बंद बोरे में नर कंकाल, टूटी हुई चूड़ी, लंबे बाल से पुलिस ने जताई महिला होने की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने ने बंद बोरे से जुटाये सबूत, प्रथम दृष्टया हत्या से जुड़ा हुआ बताया गया है मामला
rewa crime : डभौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोरी के जंगल में एक बंद बोरे में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई, चरवाहों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का मुआयना किया और कई अहम सुराग जुटाये, पुलिस ने बोरे में मिला हुआ नर कंकाल का परीक्षण करने के उपरांत किसी महिला का होने की आशंका जताई है पुलिस टीम को बंद बोरे में टूटी हुई कुछ चूड़ियां, कपड़े और लंबे बाल मिले हैं जिसके बाद पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गुम हुए इंसानों की तलाश तेज की है ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने महिला की हत्या करने के बाद उसके सब को बुरे में बंद कर अकोरी के जंगलों में फेंक दिया।
rewa crime : कई दिनों बाद सब नर कंकाल में तब्दील हो गया और मवेशी लेकर जंगल पहुंचे चरवाहों की नजर उस बंद बोरे में पड़ी जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी चरवाहों ने तत्काल इसकी जानकारी डभौरा थाने की पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने जब बोरे को खुलवाया तो तो उसमें से नर कंकाल बरामद मिला उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे होने के कारण तराई अंचल का यह थाना शवों का डंपिंग पॉइंट बन चुका है.
rewa crime : जिससे पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई है वही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा का कहना है कि बोरे में नर कंकाल बरामद हुआ है कुछ टूटी हुई चूड़ियां लंबे बाल और कपड़े भी मिले हैं बंद बोरे में कंकाल मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि पूरा मामला हत्या से जुड़ा हुआ है जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
Author Profile
Latest entries
RaipurFebruary 18, 2026जल संरक्षण से आत्मनिर्भर किसान, चिड़ौला में शक्तिगत कूप बना ग्रामीण समृद्धि की मिसाल RaipurFebruary 18, 2026लेफ्टिनेंट बनी सुप्रिया सिंह ने की CM साय से मुलाकात RaipurFebruary 18, 2026CM साय से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात RaipurFebruary 18, 2026छत्तीसगढ़ राज्य व संभाग स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित
