Surajpur News: सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चंदरपुर गांव में पति-पत्नी और उनके चार वर्षीय मासूम बच्चे की घर के अंदर दम घुटने से मौत हो गई।
Surajpur News: मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, 25 वर्षीय कुंती और उनके 4 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार रात में कमरे के भीतर पत्थर कोयला जलाकर सो गया था। जिस कमरे में कोयला जलाया गया, वहां न तो खिड़की थी और न ही रोशनदान। बंद कमरे में धुआं भरने से तीनों की घुटन भरी मौत हो गई।
Surajpur News: सुबह तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। दरवाजा खुलवाने पर तीनों बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Surajpur News: पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा बताया जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। यह घटना एक बार फिर बंद कमरे में कोयला जलाकर सोने के खतरे को उजागर करती है।
Author Profile
Latest entries
RaipurFebruary 18, 2026जल संरक्षण से आत्मनिर्भर किसान, चिड़ौला में शक्तिगत कूप बना ग्रामीण समृद्धि की मिसाल RaipurFebruary 18, 2026लेफ्टिनेंट बनी सुप्रिया सिंह ने की CM साय से मुलाकात RaipurFebruary 18, 2026CM साय से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात RaipurFebruary 18, 2026छत्तीसगढ़ राज्य व संभाग स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित
